IRCTC करा रहा दिव्य दक्षिण यात्रा, भारत गौरव ट्रेन से होगा आध्यात्मिक धरोहर का अनुभव
Bharat Gaurav Train: आईआरसीटीसी द्वारा भारत गौरव ट्रेन से 11 रात 12 दिन की ‘दिव्य दक्षिण यात्रा’ शुरू की जा रही है, जिसमें नागपुर से दक्षिण भारत के प्रमुख धार्मिक स्थलों का अनुभव यात्रियों को मिलेगा।
- Written By: सूर्यप्रकाश मिश्र | Edited By: आंचल लोखंडे
Divya Dakshin Yatra (सोर्सः सोशल मीडिया)
Divya Dakshin Yatra IRCTC: इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (आईआरसीटीसी) द्वारा 11 रात / 12 दिन की विशेष “दिव्य दक्षिण यात्रा” की घोषणा की गई है। यह आध्यात्मिक यात्रा भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन के माध्यम से संचालित होगी। यह विशेष रूप से तैयार किया गया टूर पैकेज यात्रियों को दक्षिण भारत की समृद्ध आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत का अनुभव करने का अनूठा अवसर प्रदान करेगा।
नागपुर से होगी शुरुआत
आईआरसीटीसी वेस्ट ज़ोन मुंबई के ग्रुप जीएम गौरव झा ने बताया कि यह यात्रा नागपुर से प्रारंभ होकर हम्पी, मैसूर , कोयंबटूर,तिरुवनामालाई, वेल्लूर , तिरुपति तथा मल्लिककार्जुन जैसे प्रमुख धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थलों को कवर करेगी। यह विशेष यात्रा एसी/नॉन-एसी ट्रेन यात्रियों को एक सहज और व्यवस्थित तीर्थ यात्रा अनुभव प्रदान करेगी, जिसमें प्रमुख धार्मिक स्थलों का समावेश किया गया है।
क्या है पैकेज
इस यात्रा का प्रारंभिक पैकेज 21,690/- प्रति व्यक्ति रखा गया है। यात्री अपनी सुविधा के अनुसार इकोनॉमी स्लीपर (SL), स्टैंडर्ड 3AC एवं कम्फर्ट 2AC श्रेणियों में यात्रा कर सकते हैं। यह ट्रेन लगभग 750 यात्रियों की क्षमता के साथ संचालित होगी। इकोनॉमी क्लास (SL): 21,690 रुपए, स्टैंडर्ड क्लास (3AC) 36,740 रुपए और कम्फर्ट क्लास (2AC) के लिए 48,730 रुपए प्रति व्यक्ति शुल्क होगा।
सम्बंधित ख़बरें
CREDAI-MCHI की प्रॉपर्टी एग्ज़िबिशन में बिके 234 घर, 398 करोड़ का लोन मंज़ूर
ट्रैक्टर चालक की पुलिसकर्मी को गाली और जान से मारने की धमकी, वायरल वीडियो के बाद आरोपी शेगांव से गिरफ्तार
अकोला जिले के अनेक क्षेत्रों में तेज हवाएं चलीं, कुछ क्षेत्रों में हुई हल्की बारिश, तापमान में आयी गिरावट
मुआवजे के लिए किसानों का हल्लाबो, लाखांदूर तहसील के किसानों का उग्र प्रदर्शन
यहां से कर सकेंगे बोर्डिंग
बोर्डिंग एवं डीबोर्डिंग की सुविधा नागपुर, वर्धा, बदनेरा, अकोला, भुसावल, जलगांव, चालीसगांव, मनमाड, नासिक, इगतपुरी, कल्याण एवं पुणे जैसे स्टेशनों पर उपलब्ध रहेगी।
ये भी पढ़े: नागपुर में अवैध खनन का खेल, नियमों की अनदेखी, रात में धड़ल्ले से रेत परिवहन सक्रिय; सरकार को भारी नुकसान
पैकेज में शामिल
2AC, 3AC एवं स्लीपर कोच में आरामदायक रेल यात्रा बजट होटलों में ठहरने की सुविधा (डबल/ट्रिपल/क्वाड शेयरिंग), संपूर्ण यात्रा के दौरान शाकाहारी भोजन एसी एवं नॉन-एसी वाहनों से ट्रांसफर एवं दर्शनीय स्थल भ्रमण के साथ यात्रा बीमा होगा। यात्रा के सुचारू संचालन हेतु आईआरसीटीसी के टूर मैनेजर होंगे।
आईआरसीटीसी वेस्ट ज़ोन, के जनसंपर्क अधिकारी डॉ ए. के. सिंह ने कहा कि “दिव्य दक्षिण यात्रा’ न केवल भारत में आध्यात्मिक पर्यटन को बढ़ावा देती है, बल्कि क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को भी सुदृढ़ करती है। जिससे यात्रियों को एक सहज, सुरक्षित और समृद्ध अनुभव प्राप्त होता है।
बुकिंग शुरू
बुकिंग अब आईआरसीटीसी के पर्यटन पोर्टल पर उपलब्ध है। अधिक जानकारी के लिए यात्री 8287931886 पर संपर्क कर सकते हैं या bgtmumbai@irctc.com पर ईमेल कर सकते हैं।
