अकोला जिले के अनेक क्षेत्रों में तेज हवाएं चलीं, कुछ क्षेत्रों में हुई हल्की बारिश, तापमान में आयी गिरावट
Akola News: अकोला जिले में तेज हवाएं और हल्की बारिश, तापमान में गिरावट। सोमवार को अधिकतम 43.2 डिग्री, राहत की सांस ली लोगों ने।
Akola News: रविवार की देर शाम शहर तथा जिले के अनेक क्षेत्रों में तेज हवाएं चलीं. इसी के साथ साथ जिले के अनेक क्षेत्रों में हल्की बारिश दर्ज की गयी. इस कारण रविवार की देर रात मौसम कुछ ठंडा हो गया था. इसी तरह सोमवार को हुई धूप में कुछ कमी आयी और सोमवार को अधिकतम तापमान 43.2 डिसे दर्ज किया गया. इसी तरह न्यूनतम तापमान 28.5 डिसे दर्ज किया गया है.
जबकि एक दिन पहले तापमान 45 डिसे पर पहुंच गया था. इस तरह गर्मी कुछ कम होने से लोगों ने राहत की सांस ली है. कुछ भी हो तापमान इतना भी कम नहीं हुआ है इसलिए दोपहर के समय सोमवार को भी भीड़ काफी कम देखी गयी. शहर की सड़कें शाम 5.30 बजे तक सूनी पड़ी रही. उसी तरह बाजारपेठ क्षेत्र तथा मुख्य सब्जी बाजार जनता बाजार में भी दोपहर को भीड़ बिलकुल नहीं थी.
इसी तरह शहर के खुले क्षेत्रों में जिसमें मलकापुर रोड, गौरक्षण रोड, कौलखेड़ रोड आदि क्षेत्रों में जो छोटी छोटी सब्जी की दूकानें लगती हैं लोगों ने दोपहर 1 से शाम 5.30 बजे तक तेज धूप के कारण अपनी दूकानें बंद रखी. इस समय यहां गर्मी का मौसम पूरी तेजी पर है. धूप लगने के कारण कई लोग सरकारी अस्पतालों तथा निजी अस्पतालों में अपना इलाज करा रहे हैं.
सम्बंधित ख़बरें
ट्रैक्टर चालक की पुलिसकर्मी को गाली और जान से मारने की धमकी, वायरल वीडियो के बाद आरोपी शेगांव से गिरफ्तार
मुआवजे के लिए किसानों का हल्लाबो, लाखांदूर तहसील के किसानों का उग्र प्रदर्शन
खाद बिक्री में अनियमितता पर कार्रवाई, 8 कृषि सेवा केंद्रों के लाइसेंस निलंबित, 4 को अंतिम चेतावनी
मासूम ग्रंथ की मौत के एक साल बाद भी नहीं मिला न्याय, परिवार का आरोप-दोषियों को बचा रही मनपा
आगामी 3 दिनों में बारिश की संभावनामौसम विभाग द्वारा 22 अप्रैल तक बारिश की संभावना प्रकट की गयी है. शायद इसी कारण से सोमवार को भी तापमान में कमी आयी है और बीच बीच में मौसम बदरीला होता रहा है. शहर के साथ साथ जिले के सभी तहसीलों में तापमान में कमी आयी है. सोमवार की रात और मंगलवार को भी बारिश की संभावना है.
