Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

CREDAI-MCHI की प्रॉपर्टी एग्ज़िबिशन में बिके 234 घर, 398 करोड़ का लोन मंज़ूर

Real Estate Exhibition Thane: ठाणे में आयोजित CREDAI-MCHI प्रॉपर्टी एग्ज़िबिशन में 234 घर बिके और 398 करोड़ रुपये के लोन मंजूर हुए, जिसमें 3 दिनों में 20 हजार से अधिक लोगों ने भाग लिया।

  • Written By: सूर्यप्रकाश मिश्र | Edited By: आंचल लोखंडे
Updated On: Apr 20, 2026 | 07:52 PM

Thane Property Exhibition (सोर्सः सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Thane Property Exhibition CREDAI MCHI: `CREDAI-MCHI’ ठाणे शाखा की तरफ़ से बालकुम के दोस्ती वेस्ट काउंटी में आयोजित 3 दिवसीय प्रॉपर्टी प्रदर्शनी को अच्छा प्रतिसाद मिला। आयोजकों की तरफ से मिली जानकारी के अनुसार 3 दिनों में ठाणे शहर,ज़िले और मुंबई के आस-पास के 20 हज़ार 467 लोगों ने एग्ज़िबिशन का दौरा किया। इनमें से 234 लोगों ने अपने सपनों का घर खरीदा। इस एग्ज़िबिशन में 398 करोड़ के लोन प्रपोज़ल मंज़ूर हुए हैं। क्रेडाई एमसीएचआई प्रेसिडेंट सचिन मिरानी, ​​सेक्रेटरी फ़ैयाज़ विरानी और एग्ज़िबिशन कमिटी के चेयरमैन विभव बोरकर ने इस रिस्पॉन्स जानकारी देते हुए प्रदर्शनी में भेंट देने वालों को धन्यवाद दिया।

बताया गया कि एग्ज़िबिशन में ठाणे के 40 से ज़्यादा बड़े डेवलपर्स के 100 से ज़्यादा RERA-अप्रूव्ड हाउसिंग प्रोजेक्ट्स दिखाए गए। इसमें 55 लाख से शुरू होने वाले 1 BHK से लेकर प्रीमियम क्वालिटी वाले 4 BHK बड़े घर शामिल थे। इस एग्ज़िबिशन में घोड़बंदर रोड, कोलशेत, पोखरण और माजीवडा की प्रॉपर्टीज़ को सबसे ज़्यादा रिस्पॉन्स मिला। पुराने ठाणे शहर में रीडेवलप्ड प्रॉपर्टीज़ में भी कस्टमर्स ने दिलचस्पी दिखाई।

55 लाख से 2.25 करोड़ तक के फ्लैट की डिमांड

कम से कम 55 लाख से लेकर 2 करोड़ 25 लाख तक के घरों की सबसे ज़्यादा डिमांड रही। कुछ यूनिक ऑफ़र की वजह से कई कस्टमर्स ने सीधे अपने घरों का रजिस्ट्रेशन कराया। इस एग्ज़िबिशन में स्टेट बैंक और यूनियन बैंक समेत कुछ बैंकों और फ़ाइनेंशियल इंस्टीट्यूशन्स के बूथ थे। कई कस्टमर्स के लोन एप्लीकेशन तुरंत प्रोसेस किए गए।

सम्बंधित ख़बरें

ट्रैक्टर चालक की पुलिसकर्मी को गाली और जान से मारने की धमकी, वायरल वीडियो के बाद आरोपी शेगांव से गिरफ्तार

अकोला जिले के अनेक क्षेत्रों में तेज हवाएं चलीं, कुछ क्षेत्रों में हुई हल्की बारिश, तापमान में आयी गिरावट

मुआवजे के लिए किसानों का हल्लाबो, लाखांदूर तहसील के किसानों का उग्र प्रदर्शन

खाद बिक्री में अनियमितता पर कार्रवाई, 8 कृषि सेवा केंद्रों के लाइसेंस निलंबित, 4 को अंतिम चेतावनी

ठाणे की ब्रांडिंग

इस एग्जीबिशन के माध्यम से तेजी से विकसित हो रहे ठाणे शहर की ब्रांडिंग भी हुई। ‘चलो ठाणे’ की चर्चा रही।ठाणे शहर में प्लान किए गए ठाणे-बोरीवली टनल, मेट्रो, कोस्टल रोड और बुलेट ट्रेन स्टेशन के बैकग्राउंड में, इस एग्ज़िबिशन को NRIs और इन्वेस्टर्स से भी अच्छा रिस्पॉन्स मिला। अध्यक्ष सचिन मिरानी ने बताया किमुंबई मेट्रोपॉलिटन एरिया में सबसे ज़्यादा रेजिडेंशियल घर और कमर्शियल प्रॉपर्टी ठाणे शहर में बिकीं। ठाणे शहर में इंफ्रास्ट्रक्चर सुविधाओं का फायदा लोगों को मिल रहा है।

3 दिन में 20 हज़ार 467 लोगों ने किया विजिट

डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे,परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक, विधायक संजय केलकर, निरंजन डावखरे, मेयर डिप्टी मेयर के साथ मनपा आयुक्त सौरभ राव एवं जिलाधिकारी श्रीकृष्ण पांचाल आदि लोग स्वयं इस प्रदर्शनी में पहुंचे और ठाणे के मॉडल को लोगों के समक्ष रखा। ठाणे महाराष्ट्र ही नहीं बल्कि देश में भी एक आइडियल शहर बनकर उभरा है, ऐसा विश्वास सभी ने जताया।

ये भी पढ़े: नागपुर में अवैध खनन का खेल, नियमों की अनदेखी, रात में धड़ल्ले से रेत परिवहन सक्रिय; सरकार को भारी नुकसान

सेक्रेटरी फैयाज विरानी ने कहा कि प्रॉपर्टी एग्जीबिशन में शामिल ट्रांसपेरेंट हाउसिंग प्रोजेक्ट्स, अलग-अलग आसान ऑप्शन और लोन फैसिलिटी को कस्टमर्स से तुरंत रिस्पॉन्स मिला। प्रॉपर्टी एग्ज़िबिशन कमिटी के चेयरमैन विभव बोरकर ने कहा कि जो कस्टमर इस एग्ज़िबिशन के ज़रिए आगे भी घर खरीदना चाहते हैं, उन्हें रजिस्ट्रेशन, छूट और घर का फ़ाइनल पज़ेशन मिलने तक मदद की जाएगी। इस एग्ज़िबिशन में महारेरा और पानी बचाने पर एक सेमिनार भी हुआ। इसमें अभिनेत्री अमृता राव ने भी भाग लिया।

Credai mchi thane property exhibition 234 homes sold 398 crore loan approved 2026

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 20, 2026 | 07:52 PM

Topics:  

  • Maharashtra
  • Property Exhibition
  • Real Estate
  • Thane News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.