- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- India Stock Market Ipo Retail Investor Loss Sebi Inaction
इंडिया ग्रोथ स्टोरी की निकाली जा रही हवा, IPO मार्केट में खुलेआम लूट, SEBI और सरकार खामोश
Stock Market: इंडियन इकोनॉमी के फैक्टर पॉजिटिव होने के बावजूद शेयर बाजार में मंदी है। लालची मर्चेंट बैंकर, प्रमोटर मिलीभगत से महंगे IPO के जरिए देश के करोड़ों रिटेल निवेशकों को जमकर चूना लगा रहे हैं।
- Written By: प्रिया जैस

आईपीओ (डिजाइन फोटो)
Indian Stock Market: भारतीय शेयर बाजार में इस समय विचित्र स्थिति है। भले ही दोनों मुख्य बेंचमार्क सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी (Nifty) अपने सर्वोच्च स्तरों के नजदीक हैं, लेकिन बाजार के अंदरूनी हालात बहुत खराब हैं। इसका सहज अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि बाजार का व्यापक रूख दर्शाने वाला बीएसई स्मॉलकैप (BSE Smallcap), जिसमें 1223 कंपनियों के शेयर शामिल हैं, इस साल अब तक 13% नुकसान में है और बाजार में लिस्टेड 80% से अधिक कंपनियों के शेयरों में मंदी छाई हुई है।
रुपया (Rupee) रोज गिर रहा है। यह स्थिति तब है, जब अर्थव्यवस्था (Indian Economy) तेज रफ्तार से दौड़ रही है। इतिहास में पहली बार ऐसी विचित्र स्थिति देखी जा रही है, जब इंडियन इकोनॉमी के तमाम फैक्टर पॉजिटिव हैं। मसलन जीडीपी की 8% की तेज ग्रोथ (High GDP Growth), स्थिर सरकार, नियंत्रित महंगाई दर, ब्याज दरों में कटौती, बंपर मानसून, इनकम टैक्स व जीएसटी दरों में भारी कटौती, क्रूड ऑयल कीमतें निचले स्तरों पर आना और कार्पोरेट इंडिया की बढ़ती कमाई।
म्यूचुअल फंड स्कीमों में निवेश
यानी ऐसा कोई फैक्टर नहीं है, जो चिंताजनक हो। रिटेल निवेशक भी म्यूचुअल फंड स्कीमों (Mutual Funds) के जरिए खूब निवेश कर रहे हैं। फिर भी 2025 पूरा मंदी में बीत रहा है। ऐसे अजब हालात देख आम निवेशक हैरान हैं। दरअसल, इंडिया ग्रोथ स्टोरी (India Growth Story) की हवा निकाली जा रही है और इसके जिम्मेदार हैं लालची मर्चेंट बैंकर (Geedy Merchant Bankers), प्रमोटर (Company Promoters) और बड़े फंड हाउस (Fund Houses)।
सम्बंधित ख़बरें
Gold-Silver Rate Today: MCX पर सोने-चांदी के भाव में आज भारी गिरावट, जानिए सोने-चांदी का नया रेट
Gold-Silver Rate Today: बाजार खुलते ही औंधे मुंह गिरी चांदी, सोना भी फिसला, जानें आज का रेट
PM मोदी की अपील के बाद सर्राफा बाजार में बड़ा उलटफेर, सोना ₹1.5 लाख के पार, पर चांदी के गिरे भाव
Share Market: शेयर बाजार की शानदार शुरुआत, सेंसेक्स 75441 और निफ्टी 23675 पर खुला
यानी ये पूंजीपति मिलीभगत से महंगे आईपीओ (High Price IPO) के जरिए देश के करोड़ों रिटेल निवेशकों ((Retail Investor) को जमकर चूना लगा रहे हैं और नियामक ‘सेबी’ (SEBI) के अधिकारी खामोश हैं। वे सिर्फ चिंता व्यक्त कर रहे हैं, लेकिन कोई भी एक्शन नहीं ले रहे हैं।
30 साल पहले भी मची थी ऐसी लूट
बड़े ऑपरेटर और फंड हाउस कुछ चुनिंदा बड़े शेयरों को बढ़ाकर सेंसेक्स-निफ्टी को ऊपरी स्तरों पर टिकाए हुए हैं, ताकि सेंटिमेंट अच्छा रख महंगे आईपीओ में रिटेल निवेशकों को फंसाया जा सके। जबकि पूरे बाजार में मंदी का खतरा बढ़ता जा रहा है। सार्वजनिक निर्गम (IPO) में जिस तरह की लूट मची है। ऐसी कार्पोरेट लूट 1992-1995 के दौरान भी मची थी।
उसका दुष्परिणाम यह हुआ है कि बाद में कई वर्ष तक अर्थव्यवस्था और शेयर बाजार में घोर मंदी छायी रही। अब भी उसी तरह की भारी मंदी का खतरा पैदा हो गया है। लेकिन उस समय प्रमोटरों और मर्चेंट बैंकरों में कुछ ईमानदारी तो होती थी, वे लाभप्रद कंपनियों के आईपीओ भी 25-50 या 100 रुपये प्रीमियम तक या कभी समभाव पर भी लाते थे।
परंतु अब तो लालच इतना ज्यादा बढ़ गया है कि भारी घाटे वाली कंपनियों (Loss-Making Companies) के आईपीओ भी हजारों रुपये के प्रीमियम पर लाकर छोटे निवेशकों को खुलेआम लूटा जा रहा है।
‘खुली छूट’ का नाजायज फायदा
सेबी की ‘खुली छूट’ का नाजायज फायदा उठाकर पिछले 5 साल में महंगे आईपीओ से जितनी पूंजी बटोरी गयी है, उतनी तो पिछले 20 साल में भी नहीं जुटायी गयी। 2020 से 2025 के दौरान 5 साल में 340 आईपीओ के जरिए बाजार से रिकॉर्ड 5.41 ट्रिलियन रुपये की पूंजी बटोरी गयी है, जो कि वर्ष 2000 से 2020 के बीच 20 साल में 658 आईपीओ के जरिए बटोरी गयी 4.55 ट्रिलियन रुपये की पूंजी से ज्यादा है।
बड़ी चिंता की बात यह कि इसमें से 3.38 ट्रिलियन रुपये यानी 63% ऑफर फॉर सेल (Offer for Sale-OFS) की राशि है, जो सीधे पूंजीपतियों और विदेशियों की जेब में चली गयी है। 2024 और 2025 में ही 2 ट्रिलियन रुपए के ओएफएस लाए गए हैं। दूसरी चिंताजनक बात यह कि करीब 44% आईपीओ में करोड़ों निवेशकों को नुकसान उठाना पड़ा है।
पेटीएम, ओला, नायका, ग्लोटिस, जारो, एक्सेलसॉफ्ट, ड्रीमफॉक, क्रेडो, उत्कृष, आयडियाफोर्ज, ब्रेनबीस, डेम कैपिटल, आयकियो, एक्मे, होनासा सहित अनेक महंगे आईपीओ कार्पोरेट लूट के अनगिनत उदाहरण हैं। आज इनके शेयर भाव धूल चाट रहे हैं। मगर कोई एक्शन नहीं लिया जा रहा हैं।
किस ‘लालच’ में रिटेल निवेशकों का पैसा दांव पर लगा रहे फंड मैनेजर?
लालची मर्चेंट बैंकर, प्रमोटर, दलाल और बड़े फंड हाउस का कार्टेल बड़ी चालाकी से काम कर रहा है। ये कहते हैं, ”भारतीय शेयर बाजार इसलिए नहीं चल रहा है क्योंकि वैल्यूएशन हाई है। वैल्यूएशन मंहगा होने के कारण विदेशी संस्थागत निवेशक (FII) भारत में बिकवाली कर रहे हैं।” लेकिन हकीकत में निफ्टी-50 कंपनियों का पीई रेशियो (PE Ratio) मात्र 21 के आस-पास चल रहा है। मिडकैप और स्मॉलकैप का 32 के करीब है।
यह भी पढ़ें – Year Ender 2025: IPO के वो ‘बाहुबली’…जिन्होंने दलाल स्ट्रीट पर मचाया गदर, दिया 125% का रिटर्न
जो फंड मैनेजर इस वैल्यूएशन पर बाजार को महंगा बता रहे हैं, वे ही फंड मैनेजर 50, 100, 200 के पीई रेशियो वाले अत्याधिक महंगे आईपीओ या घाटे वाली कंपनियों के आईपीओ में जमकर निवेश कर रहे हैं। क्यों? किस ‘लालच’ में फंड मैनेजर इन महंगे आईपीओ में निवेश कर करोड़ों निवेशकों के पैसे को दांव पर लगाए जा रहे हैं? यह बड़ा सवाल है। इस गंभीर मुद्दे पर सभी राजनीतिक दलों ने भी चुप्पी साध रखी है।
म्युचुअल फंड निवेशकों के लिए खतरे की घंटी
एक और सच्चाई यह है कि देश के रिटेल निवेशक एसआईपी (SIP) के जरिए जो हजारों करोड़ रुपये म्युचुअल फंडों में हर माह निवेश कर रहे हैं, उसका एक बड़ा हिस्सा इन महंगे आईपीओ या ओएफएस (IPO-OFS) में ही जा रहा है। इसी कारण म्युचुअल फंडों में रिटर्न घटता जा रहा है और देश के करोड़ों निवेशकों का पैसा देश की ग्रोथ में लगने की बजाय चुनिंदा पूंजीपतियों और विदेशियों की जेब में जा रहा है।
साथ ही बाजार में लिक्विडिटी कम होती जा रही है, जो आगे बड़ी मंदी का कारण बनेगी। अरबों रुपये की इस भारी लूट से अर्थव्यवस्था में तेजी लाने के सरकार के सारे प्रयासों पर पानी फिर रहा है और इंडिया ग्रोथ स्टोरी की हवा निकल रही है। यह चिंताजनक स्थिति है।
निजी निवेश कम होना चिंताजनक: वित्त मंत्री
अर्थव्यस्था में तेजी केवल सरकारी निवेश के बलबूते ही आ रही है, रिकॉर्ड संख्या में आईपीओ आने के बावजूद निजी क्षेत्र का निवेश बहुत कम है, क्योंकि आईपीओ के जरिए जुटाया जा रहा पैसा तो ओएफएस के द्वारा पूंजीपतियों और विदेशियों की जेब में जा रहा है।
जो कि डॉलर के रूप में ही देश के बाहर जाता है और तभी भारतीय मुद्रा कमजोर हो रही है। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण कई बार अर्थव्यवस्था में निजी निवेश कम होने पर चिंता तो व्यक्त कर चुकी हैं, लेकिन महंगे आईपीओ और ओएफएस पर कोई अंकुश नहीं लगा रही हैं।
- नवभारत लाइव पर मुंबई से विष्णु भारद्वाज की रिपोर्ट
India stock market ipo retail investor loss sebi inaction
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Drishyam 3 X Review: मोहनलाल की फिल्म ने थिएटर्स में मचाया धमाल, सोशल मीडिया पर छाया जॉर्जकुट्टी का जलवा
May 21, 2026 | 11:57 AMटूट की कगार पर सुनेत्रा पवार की NCP! 22 विधायकों की शरद पवार से मुलाकात का क्या मतलब निकाल रहे लोग
May 21, 2026 | 11:55 AMराज्य सरकार चिकित्सा शिक्षा सुधारों के प्रचार पर खर्च करेगी 3.62 करोड़ रुपये, सोशल मीडिया से होगी जागरूकता
May 21, 2026 | 11:54 AMथिएटर में लगी भीषण आग, हादसे में बाल-बाल बचे कर्मचारी, गाजियाबाद के पैसिफिक मॉल में मचा हड़कंप, देखें VIDEO
May 21, 2026 | 11:53 AMIran Conflict: ट्रंप और नेतन्याहू के बीच तीखी बहस! फोन कॉल पर ईरान मुद्दे को लेकर आपस में भिड़े
May 21, 2026 | 11:51 AMNEET पेपर लीक के बाद नागपुर की कोचिंग संस्थाएं सवालों के घेरे में, शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
May 21, 2026 | 11:46 AMMohan Yadav On Rahul Gandhi: राहुल गांधी के बयान पर मोहन यादव का हमला, राहुल की भाषा असंसदीय और अलोकतांत्रिक
May 21, 2026 | 11:46 AMवीडियो गैलरी

PM Modi Italy Visit 2026: Meloni की दोस्ती से भारत को क्या मिला? जानिए 5 बड़े फायदे? | Video
May 20, 2026 | 04:11 PM
Maharashtra MLC Election 2026: 16 सीटों पर चुनाव का ऐलान, बदलेंगे राजनीतिक समीकरण
May 20, 2026 | 02:57 PM
देशभर में आज मेडिकल स्टोर्स की हड़ताल, आखिर क्यों फार्मसी संचालकों को लेना पड़ा ये फैसला, देखें VIDEO
May 20, 2026 | 02:04 PM
किरेन रिजिजू के बयान से मचा सियासी भूचाल! मुस्लिमों की आबादी को लेकर कह दी ऐसी बात, भड़क उठे विपक्ष के नेता
May 20, 2026 | 01:46 PM
स्वागत है मेरे दोस्त… PM Modi के इटली पहुंचते ही जॉर्जिया मेलोनी ने शेयर की ऐसी सेल्फी, इंटरनेट पर मचा तहलका
May 20, 2026 | 01:07 PM
मुझे भी जेल में डालो…पुलिस पर फूट पड़ा सपा सांसद इकरा हसन का गुस्सा, देखें VIDEO
May 20, 2026 | 12:51 PM














