थिएटर में लगी भीषण आग, हादसे में बाल-बाल बचे कर्मचारी, गाजियाबाद के पैसिफिक मॉल में मचा हड़कंप, देखें VIDEO

Kaushambi Mall Movie Theater Fire: गाजियाबाद के कौशांबी स्थित पैसेफिक मॉल के मूवी थिएटर में सुबह भीषण आग लग गई। शॉर्ट सर्किट से भड़की आग पर दमकल की दर्जनभर गाड़ियों ने काबू पाया।
Massive Fire Breaks Out in Theater; Employees Narrowly Escape Disaster; Panic Ensues at Pacific Mall in Ghaziabad — Watch Video
गाजियाबाद के पैसिफिक मॉल में आग (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
Updated on

Pacific Mall Ghaziabad Fire: गाजियाबाद के कौशांबी इलाके में स्थित पैसेफिक मॉल में गुरुवार सुबह अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग मॉल के अंदर मूवी थिएटर में लगी। इसके बाद कुछ ही देर में पूरे मॉल परिसर में धुआं फैल गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आग का मुख्य कारण थिएटर के प्रोजेक्टर में शॉर्ट सर्किट को माना जा रहा है। यहां से आग एक हॉल तक पहुंच गई। जानकारी के मुताबिक उस समय मॉल में कर्मचारी भी मौजूद थे। हालांकि, समय रहते सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। घटना में किसी प्रकार की जनहानि की कीई सूचना नहीं है।

सुबह मिली थी सूचना

अग्निशमन अधिकारी राहुल पाल ने जानकारी देते हुए बताया कि सुबह 7:21 बजे हमें वैशाली फायर स्टेशन में कौशांबी स्थित पैसिफिक मॉल में आग लगने की सूचना मिली। हम घटनास्थल पर पहुंचे और देखा कि प्रोजेक्टर रूम में आग तेजी से फैल रही थी और पूरे मॉल में धुआं भर गया था।

दमकलकर्मियों ने तुरंत आग बुझाने का काम शुरू किया। एक घंटे के भीतर आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। किसी के घायल होने की कोई खबर नहीं है।

अधिकारी कर रहे मुआयना

भीषण आग के बावजूद फायर कर्मियों ने साहस दिखाया और अंदर पहुंचकर आग पर काबू पाने का प्रयास जारी रखा। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह नियंत्रण पा लिया गया। आग बुझाने के दौरान मॉल परिसर के बाहर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई थी।

सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ने आसपास के इलाके को घेर लिया और लोगों को मॉल के पास जाने से रोका गया। आग बुझाने के लिए दमकल विभाग की 10 से ज्यादा गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। आग पर काबू पा लिया गया है। अधिकारी घटनास्थल का मुआयना कर रहे हैं।

शॉर्ट सर्किट से लगी आग

फायर विभाग के अधिकारियों के मुताबिक शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट को आग लगने की संभावित वजह माना जा रहा है। हालांकि आग किन परिस्थितियों में फैली और सुरक्षा उपकरणों ने ठीक से काम किया या नहीं, इसकी जांच की जा रही है।

घटना के बाद मॉल प्रबंधन और फायर विभाग की टीम ने पूरे थिएटर परिसर का निरीक्षण किया। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी के घायल होने या जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है।

Navbharat Live
navbharatlive.com