Mohan Yadav On Rahul Gandhi: राहुल गांधी के बयान पर मोहन यादव का हमला, राहुल की भाषा असंसदीय और अलोकतांत्रिक

Rahul Gandhi controversy: राहुल गांधी के बयान को बतया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और आरएसएस के प्रति बेहद दुर्भाग्यपूर्ण , सीएम मोहन की कांग्रेस से कार्यवाही की मांग
mohan yadav slams rahul gandhi unparliamentary language demands resignation
मोहन यादव ने की राहुल गांधी पर कार्यवाही की मांग , सोर्स : सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

CM Mohan  Slams Rahul Gandhi Bhopal : लोकसभा में नेता विपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने विवादित बयान दिया है. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह को 'गद्दार' कहा है. उन्होंने RSS पर भी निशाना साधा है. मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के हालिया बयान पर तीखा पलटवार किया है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राहुल गांधी की भाषा को असंसदीय और अलोकतांत्रिक बताते हुए कहा कि उनका बयान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और आरएसएस के प्रति बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।

राहुल गांधी के खिलाफ कार्रवाई की जाए

मुख्यमंत्री ने कहा कि राहुल गांधी की भाषा पूरे लोकतंत्र का अपमान करती है। उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष का पद लोकतंत्र को मजबूत और जीवंत बनाने वाला संवैधानिक पद होता है, लेकिन राहुल गांधी अपने पद की मर्यादा का पालन नहीं कर रहे हैं। सीएम मोहन ने आगे कहा कि राहुल गांधी को अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। साथ ही उन्होंने कांग्रेस पार्टी से भी मांग की कि इस प्रकार की भाषा के प्रयोग को लेकर राहुल गांधी के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

क्या कहा था राहुल गांधी ने ?

बता दें कि एक बयान में राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी और देश के गृह मंत्री को “गद्दार” कहा। रायबरेली में एक जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल ने कहा कि वीरा पासी, अंबेडकर ने कहा था कि, हिंदुस्तान में हर नागरिक एक समान है। सभी को समान अधिकार मिलने चाहिए। उनके इसी बयान ने तब से एक राजनीतिक हंगामा खड़ा कर दिया है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com