Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Jaipur SMS Hospital |
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Donald Trump |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

भिक्षागृहों में रहने वालों का मेहनताना बढ़ा, अब प्रतिदिन मिलेंगे 40 रुपए, राज्य सरकार ने दी मंजूरी

Mumbai News: महाराष्ट्र सरकार ने भिक्षागृहों में रहने वाले श्रमिकों का प्रतिदिन का मेहनताना 5 रुपए से बढ़ाकर 40 रुपए कर दिया है। सरकार से उन्हें काम और प्रशिक्षण के लिए पारिश्रमिक मिलेगा।

  • By सोनाली चावरे
Updated On: Oct 07, 2025 | 08:44 AM

भिखारी मेहनताना (pic credit; social media)

Follow Us
Close
Follow Us:

Wages of Beggars in Almshouses Increased: सार्वजनिक स्थानों और रेलवे स्टेशनों पर भीख मांगने वाले लोगों को राज्य सरकार भिक्षागृहों में आश्रय देती है। इन भिखारियों को वहां काम करने के लिए पारिश्रमिक दिया जाता है। अब सरकारी भिक्षागृहों में रहने वाले भिक्षुकों को प्रतिदिन 5 रुपए के बजाय 40 रुपए का मेहनताना मिलेगा।

महिला एवं बाल विकास विभाग ने महाराष्ट्र भिक्षा प्रतिबंध (संशोधन) अधिनियम-1664 में संशोधन करते हुए इसके लिए अधिसूचना जारी की है। इसके तहत भिक्षागृहों में रहने वाले भिखारियों को प्रशिक्षण में अच्छी प्रगति और अनुशासन के लिए प्रतिदिन 40 रुपए का पारिश्रमिक मिलेगा। यह पारिश्रमिक पिछले 5 रुपए से आठ गुना अधिक है और अक्टूबर 2025 से लागू होने की संभावना है।

राज्य मंत्रिमंडल ने अप्रैल 2025 में इस बढ़े हुए पारिश्रमिक को मंजूरी दी थी, लेकिन यह अभी तक सभी भिखारियों को नहीं दिया गया है। वर्तमान में महाराष्ट्र में 14 सरकारी भिक्षागृह हैं, जिनमें कुल 368 भिखारी रह रहे हैं।

इसे भी पढ़ें- पैसे दो…पैसे दो…देवाभाऊ पैसे दो…, ठेकेदारों का सरकार के खिलाफ भीख मांगो आंदोलन

अधिकारी बताते हैं कि भिक्षा प्रतिबंध अधिनियम के तहत कानून का उल्लंघन करने वाले भिखारियों को कोर्ट के आदेश पर सरकारी भिक्षागृहों में भेजा जाता है। इन भिक्षागृहों में भिखारियों को बागवानी, सफाई और विभिन्न वस्तुओं के निर्माण जैसे काम करवाए जाते हैं। साथ ही उन्हें कौशल विकास प्रशिक्षण भी दिया जाता है। मेहनताना केवल उन्हीं भिखारियों को दिया जाता है जो इन कार्यों में रुचि लेते हैं और सक्रिय रूप से योगदान करते हैं।

राज्य के विभिन्न जिलों में सरकारी भिक्षागृह बनाए गए हैं। मुंबई में चेंबूर नाका में पुरुष और महिला केंद्र हैं। कल्याण के जांभुल, रायगढ़ के रोहा, पुणे के येरवडा, सातारा के जरंडेश्वर, सोलापुर के करमाला और मालशिरस के सरकारी केंद्र प्रमुख हैं।

इसके अलावा अहिल्यानगर, श्रीगोंदा, विसापुर, विभले घायपातवाडी और पिपलगांव में भी पुरुष भिक्षागृह हैं।राज्य सरकार का यह कदम भिखारियों के जीवन स्तर को सुधारने और उन्हें समाज में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Increased wages for those living in almshouses

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 07, 2025 | 08:41 AM

Topics:  

  • Maharashtra
  • Maharashtra News
  • Mumbai
  • Mumbai News

सम्बंधित ख़बरें

1

दिवाली से पहले मिलावटखोरों पर FDA का बड़ा एक्शन, नागपुर में 36 लाख रुपए से अधिक का माल जब्त

2

दिवाली में घर जाना पड़ेगा महंगा! आसमान छूने लगा हवाई किराया, बस टिकट की कीमत भी बढ़ी

3

लव, सेक्स और धोखा; ब्लैकमेलिंग में फंसा वकील, 2 करोड़ की ठगी, 4 महिलाओं सहित 5 पर FIR

4

नागपुर में SC-ST-OBC का जलवा, 29 नगर परिषद-पंचायतों में से 20 आरक्षित, महिलाओं का रहेगा दबदबा

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.