- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Illegal Hawkers Have Taken Over The Sky Walk Of Mira Road In Mumbai
मुंबई के मीरारोड का स्काई वॉक बना शॉपिंग सेंटर! अवैध फेरीवालों ने किया कब्जा
पश्चिम रेलवे के मीरारोड रेल स्टेशन के बाहर शांति नगर और नया नगर के लिए स्काई वॉक का निर्माण किया गया था। शुरू में इस स्काई वॉक की सार्थकता दिखाई दे रही थी, लेकिन धीरे धीरे इस स्काई वॉक पर अवैध फेरीवालों ने अपना कब्जा जमाना शुरू कर दिया।
- Written By: आकाश मसने

मीरा रोड रेलवे स्टेशन के स्काई वॉक पर लगी दुकानें
मुंबई: रेलवे स्टेशनों के बाहर यात्रियों की जमा होने वाली भीड़ को नियंत्रित करने और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों से उनके गंतव्य स्थानों तक सुविधा पूर्व प्रवास करने के लिए बस स्टेशन, टैक्सी स्टैंड, शॉपिंग क्षेत्र आदि तक पहुंचाने के उद्देश्य से एमएमआरडीए द्वारा मुंबई महानगर क्षेत्र में कुल 37 स्काई वॉक का निर्माण किया गया है। वर्ष 2008 में शुरू हुई इस योजना के तहत ही 2011-12 में पश्चिम रेलवे के मीरारोड रेल स्टेशन के बाहर शांति नगर और नया नगर के लिए स्काई वॉक का निर्माण किया गया था।
शुरू में इस स्काई वॉक की सार्थकता दिखाई दे रही थी, लेकिन धीरे धीरे इस स्काई वॉक पर अवैध फेरीवालों ने अपना कब्जा जमाना शुरू कर दिया। आज मीरारोड के इस स्काई वॉक की स्थिति ऐसी हो गई है कि यह यात्रियों के लिए बनी स्काई वॉक कम और कोई शॉपिंग सेंटर अधिक नजर आती है।
यह भी पढ़ें:– महाराष्ट्र सरकार भक्तों को मुफ्त में कराएगी तीर्थ दर्शन, जानिए क्या है नियम और कैसे करे आवेदन
सम्बंधित ख़बरें
गरीबों का हक मारने वाले बिल्डरों की खैर नहीं, जरूरत पड़ी तो ‘ईडी’ करेगी जांच: चंद्रशेखर बावनकुले
1000 करोड़ की टेंडर रद्द करना काफी नहीं, कांग्रेस बोली, दोषियों की जांच कर करें कार्रवाई
2.90 करोड़ मतदाताओं के नाम हटाने का षड्यंत्र, प्रकाश आंबेडकर ने लगाया ‘वोट चोरी’ का गंभीर आरोप
22 जून 2017 के बाद भर्ती शिक्षकों की होगी जांच, अनियमितता पाए जाने पर रुकेगा वेतन
आलम यह है की रेल यात्रियों को अब इस पर चलने की नाम मात्र जगह ही शेष नजर आती है, जिससे ट्रेन की भीड़भाड़ से निकल कर अपने गंतव्य की ओर शीघ्र पहुंचने की होड़ में यात्रियों ने इस स्काई वॉक से गुजरने में अब परहेज करने लगे हैं। इतना ही नही तो रेलवे स्टेशन के बाहर भी जिन जगहों को फेरिवालो से मुक्त कराया गया था. वहां पुनः फेरी की गाड़ियां पूर्ववत लगने लगी है और मनपा प्रशासन का कोई अंकुश नहीं रह गया है।
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि रेल प्रवासियों के लिए स्काई वॉक की कोई उपयोगिता नहीं रह गई है। इस पर फेरीवालों का अवैध कब्जा हो चुका है। स्काई वॉक पर अब रेल यात्रियों को चलने की जगह नहीं बची है। इससे बहुत परेशानी होती है। नागरिकों ने तंज कसते हुए कहा कि अब तो मनपा प्रशासन को चाहिए कि इस स्काई वॉक को विधिवत शॉपिंग सेंटर घोषित कर इसका नए सिरे से उद्घाटन करा दे।
यह भी पढ़ें:– रामदास कदम का सनसनीखेज खुलासा, बोले- राणे, शिंदे और मैं सीएम न बनूं इसके लिए उद्धव ठाकरे ने रची साजिश
फेरीवालों पर की जा रही कार्रवाई
मीरा भाईंदर नगर निगम की प्रभाग अधिकारी कांचन गायकवाड ने कहा कि मीरारोड रेलवे स्टेशन के परिसर में और स्काई वॉक पर अवैध फेरीवालों के खिलाफ नियमित कारवाई की जाती है, पिछले सप्ताह भी हमने कारवाई की थी। पुनः वहां फेरी लगाए जाने की शिकायतें आ रही है, जांच कर कारवाई की जाएगी।
अधिकारियों पर कार्रवाई करने की मांग
मीरा भाईंदर नगर निगम पूर्व प्रभाग कमिटी सदस्य सज्जी आई पी ने कि उच्च न्यायालय के निर्देशानुसार शैक्षणिक संस्था, धार्मिक स्थल, हॉस्पिटल आदि के 100 मीटर परिधि और मनपा मार्केट तथा रेलवे स्टेशन के 150 मीटर परिधि में फेरी लगाना प्रतिबंधित किया गया है। इसके बावजूद अवैध फेरीवालों पर कारवाई नहीं की जाती, जबकि मनपा के संबंधित अधिकारियों को जनता द्वारा चुकाए गए कर (टैक्स) से वेतन दी जाती है। मेरी मांग है की अपने कर्तव्य और अधिकार का पालन नहीं करने वाले अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाए।
Illegal hawkers have taken over the sky walk of mira road in mumbai
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 5 April: रविवार को मकर राशि वालों पर भारी पड़ सकती है ग्रहों की चाल, जानें अपनी का हाल
Apr 05, 2026 | 12:05 AMरोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस को 6 रन से हराया, 20वें ओवर में तुषार देशपांडे का कमाल
Apr 04, 2026 | 11:35 PMRR vs LSG: यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी ने मिलकर रचा इतिहास, तोड़ दिया सालों पुराना रिकॉर्ड
Apr 04, 2026 | 10:45 PMशर्मनाक! पटना स्टेशन पर नॉर्थ-ईस्ट की लड़कियों को कहा ‘चाइनीज’ और ‘मोमो’, महिला की बदतमीजी का VIDEO वायरल
Apr 04, 2026 | 10:36 PMहिंदू महिला की संपत्ति पर बड़ा फैसला: बिना संतान मौत पर पति को नहीं मिलेगा हक
Apr 04, 2026 | 10:27 PMइंदौर में ‘गर्ल गैंग’ का तांडव! तमाशबीन बनी रही भीड़; युवती को घेरकर बेरहमी से पीटा, VIDEO हुआ वायरल।
Apr 04, 2026 | 10:23 PMSaharanpur के मदरसा में ‘तालिबानी’ सजा! मासूम को डंडों से बेरहमी से पीटा, VIDEO देख दहल जाएगा दिल
Apr 04, 2026 | 10:13 PMवीडियो गैलरी

मस्जिद के वजू खाने की छत पर चढ़कर लहराया भगवा, शोभा यात्रा के दौरान तुगलकाबाद में मचा बवाल
Apr 03, 2026 | 10:27 PM
AAP में छिड़ा गृहयुद्ध! आतिशी ने राघव चड्ढा को घेरा, बोलीं- क्या आप मोदी से डरकर लंदन भाग गए थे- VIDEO
Apr 03, 2026 | 10:24 PM
दिल्ली AIIMS में VIP कल्चर! 3 साल से धक्के खा रही महिला का वीडियो वायरल, बोली- यह गरीबों के लिए नहीं
Apr 03, 2026 | 10:20 PM
Bihar में सिस्टम फेल? डिप्टी सीएम के सामने फूट-फूटकर रोया फौजी
Apr 03, 2026 | 10:17 PM
योगी सरकार में घूसखोरी नहीं चलेगी, सलोन विधायक अशोक कोरी ने बीच सभा में एसडीओ की लगाई क्लास; वीडियो वायरल
Apr 03, 2026 | 10:13 PM
नालंदा भगदड़ में मासूम बच्ची की मौत पर भड़के पप्पू यादव, सिस्टम की विफलता पर उठाए सवाल, सरकार को दी चेतावनी
Apr 03, 2026 | 01:54 PM














