- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Ramdas Kadam Revelation Uddhav Thackeray Conspiracy
रामदास कदम का सनसनीखेज खुलासा, बोले- राणे, शिंदे और मैं सीएम न बनूं इसके लिए उद्धव ठाकरे ने रची साजिश
शिवसेना में एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में हुई विभाजन के बाद शिवसेना नेता रामदास कदम ने पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे का साथ छोड़ दिया था। कदम मौजूदा समय में शिवसेना (शिंदे गुट) के नेता हैं और वह उद्धव ठाकरे पर हमला करने का कोई मौका छोड़ते नहीं हैं। कदम ने अब एक और सनसनीखेज दावा किया है।
- Written By: आकाश मसने

उद्धव ठाकरे और रामदास कदम (सोर्स: सोशल मीडिया)
मुंबई: शिवसेना में एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में हुई विभाजन के बाद शिवसेना नेता रामदास कदम ने पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे का साथ छोड़ दिया था। कदम मौजूदा समय में शिवसेना (शिंदे गुट) के नेता हैं और वह उद्धव ठाकरे पर हमला करने का कोई मौका छोड़ते नहीं हैं। कदम ने अब एक और सनसनीखेज दावा किया है। उन्होंने कहा कि उद्धव की महत्वकांशाओं की वजह से शिवसेना विभाजित हो गई।
शिवसेना नेता रामदास कदम ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे में मुख्यमंत्री बनने का डर था इसलिए उन्होंने मुझे वह निर्वाचन क्षेत्र नहीं दिया, जहां से मैं चुनाव लड़ना चाहता था। उन्होंने मुझे दूसरा निर्वाचन क्षेत्र दे दिया। कदम इतने पर ही नहीं रुके।
यह भी पढ़ें:– राउत ने फडणवीस पर कसा तंज, बोले- 100 जन्म में भी शरद पवार के दिमाग को नहीं पढ़ सकते
सम्बंधित ख़बरें
अशोक खरात और एकनाथ शिंदे के फोन कॉल पर महाराष्ट्र में सियासी घमासान, चंद्रशेखर बावनकुले ने दिया करारा जवाब
महाराष्ट्र में सियासी हलचल तेज! CM फडणवीस की निर्विरोध अपील; सुनेत्रा पवार ने उद्धव ठाकरे को किया फोन
Ashok Kharat Case: नासिक सेक्स स्कैंडल में बड़ा खुलासा, उपमुख्यमंत्री से जुड़े भोंदू बाबा के तार
ठाणे के कोंडदेव स्टेडियम में क्रिकेट का रोमांच, ‘प्रेसिडेंट कप इंडिया’ के लिए फिल्मी सितारे भी मैदान पर
रामदास कदम ने आरोप लगाया कि उद्धव ठाकरे ने नारायण राणे और एकनाथ शिंदे को मुख्यमंत्री बनने से रोकने के लिए इसी तरह से साजिश रची थी। कदम ने कहा कि उद्धव को डर था कि बालासाहेब ठाकरे मुझे मुख्यमंत्री बना देंगे। इसलिए मेरे दापोली निर्वाचन क्षेत्र मांगने के बाद भी उन्होंने जानबूझकर मुझे गुहागर निर्वाचन क्षेत्र से मैदान में उतारा और मुझे हराने के लिए कुछ नेताओं को नियुक्त किया।
शिवसेना नेता कदम ने यह भी दावा किया कि ”उद्धव ठाकरे की राक्षसी महत्वाकांक्षाओं के कारण आज शिवसेना विभाजित हो गई है। उद्धव कुछ किए बिना ही पार्टी के मालिक बन गए। बाला साहेब के बेटे के तौर पर उद्धव ठाकरे को गद्दी मिली है।” उन्होंने कभी भी खुद पर केस नहीं लिया। उन्होंने हमेशा मराठी लोगों को बांटने का काम किया। उन्होंने हमें हटने के लिए मजबूर किया। आज वह कांग्रेस के तलवे चाट रहे हैं और हम शिवसेना प्रमुख की विचारधारा को आगे बढ़ा रहे हैं।
यह भी पढ़ें:– सोने के चम्मच के साथ जन्मे लोग क्या जाने 1500 रुपए का महत्व, सीएम एकनाथ शिंदे का विपक्ष पर प्रहार
2022 में हुई थी टूट
बता दें कि 2019 विधानसभा चुनाव में भाजपा और शिवसेना साथ मिलकर लड़े थे। लेकिन चुनाव परिणाम आने के बाद शिवसेना ने पाला बदलकर कांग्रेस और एनसीपी से हाथ मिलाकर सरकार बना ली और उद्धव ठाकरे मुख्यमंत्री बन गए थे। लेकिन जून 2022 में एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में शिवसेना में टूट हो गई। शिंदे ने बीजेपी के साथ मिलकर सरकार बना ली। इस विभाजन के समय रामदास कदम ने एकनाथ शिंदे के गुट के साथ जाना चुना।
Ramdas kadam revelation uddhav thackeray conspiracy
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Maharashtra Weather: ओलावृष्टि और तेज हवाओं से किसानों की बढ़ी मुश्किलें, मौसम विभाग की चेतावनी
Apr 05, 2026 | 08:28 AMसंभाजीनगर में प्लॉट के नाम पर 35 लाख की ठगी, मनपा अधिकारी को बनाया शिकार; 5 पर केस दर्ज
Apr 05, 2026 | 08:24 AMHealth Tips: ककड़ी खाने का सही समय और तरीका बदल देगा आपकी सेहत! बीमारियां रहेंगी कोसों दूर
Apr 05, 2026 | 08:23 AMPune Railway Division में बड़ा एक्शन: 1600 से ज्यादा गिरफ्तारियां, लाखों का सामान बरामद
Apr 05, 2026 | 08:16 AMसंभाजीनगर मनपा बजट बैठक में हंगामा, चर्चा में गूंजे बुनियादी मुद्दे; प्रशासन पर बरसे नगरसेवक
Apr 05, 2026 | 08:09 AM‘नरक के दरवाजे खुलेंगे’, Iran ने ट्रंप के अल्टीमेटम को बताया बचकाना, बोले- हम पर परमाणु हमला हुए तो खाड़ी…
Apr 05, 2026 | 08:01 AM50 रुपये से शुरू हुआ सफर, ‘अनुपमा’ ने बदल दी किस्मत, आज करोड़ों की मालकिन हैं रूपाली गांगुली
Apr 05, 2026 | 08:00 AMवीडियो गैलरी

शर्मनाक! पटना स्टेशन पर नॉर्थ-ईस्ट की लड़कियों को कहा ‘चाइनीज’ और ‘मोमो’, महिला की बदतमीजी का VIDEO वायरल
Apr 04, 2026 | 10:36 PM
इंदौर में ‘गर्ल गैंग’ का तांडव! तमाशबीन बनी रही भीड़; युवती को घेरकर बेरहमी से पीटा, VIDEO हुआ वायरल।
Apr 04, 2026 | 10:23 PM
Saharanpur के मदरसा में ‘तालिबानी’ सजा! मासूम को डंडों से बेरहमी से पीटा, VIDEO देख दहल जाएगा दिल
Apr 04, 2026 | 10:13 PM
मस्जिद के वजू खाने की छत पर चढ़कर लहराया भगवा, शोभा यात्रा के दौरान तुगलकाबाद में मचा बवाल
Apr 03, 2026 | 10:27 PM
AAP में छिड़ा गृहयुद्ध! आतिशी ने राघव चड्ढा को घेरा, बोलीं- क्या आप मोदी से डरकर लंदन भाग गए थे- VIDEO
Apr 03, 2026 | 10:24 PM
दिल्ली AIIMS में VIP कल्चर! 3 साल से धक्के खा रही महिला का वीडियो वायरल, बोली- यह गरीबों के लिए नहीं
Apr 03, 2026 | 10:20 PM














