मेरा संबंध शिवाजी महाराज से….हुमायूं कबीर के बाबरी मस्जिद बयान पर कांग्रेस नेता दलवई का पलटवार
Maharashtra News: कांग्रेस नेता हुसैन दलवई ने टीएमसी विधायक हुमायूं कबीर के मुर्शिदाबाद में ‘बाबरी मस्जिद’ बनाने के बयान का विरोध किया। दलवई बोले- मेरा संबंध बाबर से नहीं, शिवाजी महाराज से है।
- Written By: आकाश मसने
कांग्रेस नेता हुसैन दलवई (सोर्स: सोशल मीडिया)
Hussain Dalwai Reaction: महाराष्ट्र के कांग्रेस नेता हुसैन दलवई ने टीएमसी विधायक हुमायूं कबीर के मुर्शिदाबाद में ‘बाबरी मस्जिद’ बनाने के बयान पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने साफ कहा कि मस्जिद बनाना ठीक है, लेकिन ‘बाबरी मस्जिद’ ही बनानी चाहिए, ऐसा क्या है? यह विवाद वोट के लिए उखाड़ना गलत है।
टीएमसी विधायक हुमायूं कबीर के बाबरी मस्जिद बनाने के ऐलान वाले बयान से सियासी बवाल खड़ा हो गया है। उन्होंने कहा है कि पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में 6 दिसंबर को बाबरी मस्जिद की आधारशिला रखी जाएगी। यह तारीख बाबरी मस्जिद विध्वंस की 33वीं वर्षगांठ है।
कबीर ने न्यूज एजेंसी ANI से बातचीत में बताया कि बेलडांगा में यह समारोह आयोजित होगा और मुस्लिम समाज के कई नेता इस कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि इस मस्जिद को पूरा होने में लगभग तीन साल लगेंगे। टीएमसी नेता के इस बयान को लेकर बीजेपी भी हमलावर है।
सम्बंधित ख़बरें
वर्धा में ट्रांसफर के बदले 20 हजार की रिश्वत मांगने वाला रापनि का सीनियर क्लर्क एसीबी के हत्थे चढ़ा
वर्धा में बकरीद पर शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की बैठक; नियमों के पालन की अपील
महाराष्ट्र में अचानक मोबाइल पर क्यों बजा खतरनाक साइरन? जानिए ‘Extremely Severe Alert’ का पूरा सच
नितिन गडकरी के गढ़ में ही दावों की खुली पोल; 2 महीने का दावा, 5 महीने बाद भी अधूरा अजनी स्टेशन प्रोजेक्ट
दलवई ने कहा: विवाद को फिर से मत उखाड़िए
महाराष्ट्र के कांग्रेस नेता हुसैन दलवई ने टीएमसी विधायक हुमायूं कबीर के इस बयान पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। दलवई ने कहा कि मस्जिद बनाना तो ठीक है, लेकिन ‘बाबरी मस्जिद’ ही बनानी चाहिए, ऐसा क्या है? मैं इसके विरोध में हूं।
उन्होंने जोर देकर कहा कि जो विवाद पहले ही सुलझ चुका है, उसे जानबूझकर वोट के लिए फिर से उखाड़ना बिल्कुल गलत बात है। दलवई ने कहा कि मुसलमानों के जज्बात को इस तरह से भड़काने की जरूरत नहीं है और ये काम नहीं करना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि हमेशा मुसलमानों को उकसाना गलत बात है।
यह भी पढ़ें:- मंत्री पंकजा मुंडे के PA की पत्नी ने की आत्महत्या, परिवार ने पति पर लगाया प्रताड़ना का आरोप
‘मेरा संबंध बाबर से नहीं, शिवाजी महाराज से है’
कांग्रेस नेता हुसैन दलवई ने बाबर के नाम पर मस्जिद बनाने की जरूरत पर सवाल उठाया। उन्होंने स्पष्ट किया, ”मेरा और बाबर का क्या संबंध है?”। दलवई ने कहा कि मेरा अगर किसी से संबंध है तो वो शिवाजी महाराज से है, क्योंकि उन्होंने मेरे पुरखों को बड़ा सम्मान दिया है। उन्होंने यह भी पूछा कि बाबर ने हमें कहां सम्मान दिया है।
दलवई ने माना कि एक मस्जिद थी, जिसे इन लोगों ने तोड़ा, वो गलत बात है। हालांकि, उन्होंने यह बताया कि जहां बाहुमायूं कबीर के ‘बाबरी मस्जिद’ बयान पर कांग्रेस नेता हुसैन दलवई का पलटवार, बोले- मेरा संबंध शिवाजी महाराज से है
