मुंबई में हाई टाइड का अलर्ट, तटीय इलाके में जमकर बसरेंगे बादल, BMC ने दी चेतावनी
मुबंई और महाराष्ट्र के कई जिलों में पछले दो दिनों से बारिश का दौर जारी है। लगातार बारिश होने से सड़कों पर जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। नीचले इलाके में बारिश का पानी भरने से परेशानियां बढ़ गई है।
- Written By: पूजा सिंह
सौजन्य (सोशल मीडिया)
Mumbai Rain: जुलाई के आखरी सप्ताह में मॉनसून दोबारा सक्रिय हो गया है। जिस कारण से देश के मायानगरी मुबंई और महाराष्ट्र के कई जिलों में पछले दो दिनों से बारिश का दौर जारी है। लगातार बारिश होने से सड़कों पर जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। वहीं नीचले इलाके में बारिश का पानी भरने से लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने शनिवार को महाराष्ट्र में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं मूसलाधार बारिश होने के कारण मुंबई में हैवी टाइड का अलर्ट जारी किया गया है।
IMD ने महाराष्ट्र के कई हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। मुंबई में शुक्रवार को दोपहर में हाई टाइड आया। हाई टाइड के दौरान 415 मीटर तक ऊंटी लहरे उठ सकती है। जिसको देखते हुए BMC ने एडवाइजरी जारी कर लोगों को जरूरी ना होने पर घर से बाहर न निकलने की सलाह दी है। वहीं हाई टाइड को लेकर लोगों को समुद्र तटीय इलाके में जाने से भी बचने को कहा है। साथ ही हाई टाइड आने निचले इलाके में जलभराव हो सकता है।
#WATCH | Maharashtra | High tide alert issued in Mumbai due to continuous rains. Visuals from Marine Drive. pic.twitter.com/H5s0CL6Jfn — ANI (@ANI) July 26, 2025
इन जिलों में अलर्ट जारी
26 जुलाई को मौसम विभाग ने कोंकण और वेस्टन घाट के इलाकों में भारी बारिश की संभावना जताई है। इसके साथ ही पुणे और पालघर के कुछ हिस्सों के लिए रेड अलर्ट और और अन्य जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहींं बारिश के साथ वज्रपात की भी आशंका है। लोगों को घरों से अनावश्यक न निकलने की चेतावनी दी गई है।
सम्बंधित ख़बरें
फोन पर बात करने में मग्न था युवक, अचानक 25 फीट गहरे सीवर में गिरा; बीएमसी की लापरवाही फिर हुई उजागर
VB-G RAM G: महाराष्ट्र में युवाओं-महिलाओं को मिलेगा बंपर रोजगार, सरकार पूरे राज्य में आयोजित करेगी कार्यशालाएं
महायुति में टकराव, रोहित पवार का बड़ा दावा, 2029 में चुनाव रद्द कराने की योजना बना रही है बीजेपी
10 साल से अधिक सेवा वाले कर्मचारियों के लिए अतिरिक्त पद, महाराष्ट्र के 15,000 से अधिक लोग इसका लाभ उठाएंगे
यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र में भारी बारिश की चेतावनी, मुंबई शहर के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी
सड़कों पर भरा पानी
वहीं मूसलाधार बारिश होने के कारण सड़कों पर जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। इससे वाहन चलकों को आने जाने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। मुबंई में बीते 24 घंटे में 29 mm पानी बरस चुका है। यह सामान्य से 4 mm ज्यादा है।
जालना में बारिश जारी
इधर जालना शहर और ज़िले में लगातार बारिश जारी है। भारी बारिश के कारण किसानों का कृषि कार्य बाधित हुआ है और सामान्य जनजीवन भी अस्त-व्यस्त हो गया है। शहर के कुछ हिस्सों में सड़कों पर जलभराव के कारण यातायात धीमा हो गया है।
