मुंबई हुई पानी-पानी, भारी बारिश से ट्रेनों की रफ्तार थमी, सड़कें बनीं झील
Mumbai News: मुंबई हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। भारी बारिश के कारण कई जगहों पर जलभराव हुआ है। ट्रेन की पटरियों पर पानी भरने से रेल यातायात भी प्रभावित हुआ है।
- Written By: आकाश मसने
मुंबई में ट्रेन की पटरियों पर भरा पानी (सोर्स: सोशल मीडिया)
Mumbai Rain News: मुंबई और इसके उपनगरों में शुक्रवार रात से हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। भारी बारिश के कारण निचले इलाकों में पानी भर गया और उपनगरीय रेल सेवाएं प्रभावित हुईं। कुछ जगहों पर 200 मिलीमीटर से अधिक बारिश दर्ज की गई।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने महानगर में दो दिन तक भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान लगाते हुए ‘रेड अलर्ट’ जारी किया है। बृहन्मुंबई महानगर पालिका (BMC) ने लोगों से अनावश्यक रूप से बाहर न निकलने की अपील की है।
रात करीब एक बजे शुरू हुई बारिश सुबह तक लगातार जारी रही। इससे पश्चिमी और पूर्वी उपनगरों के निचले इलाकों में पानी भर गया, जिनमें विक्रोली, घाटकोपर, भांडुप, अंधेरी, किंग्स सर्कल, मलाड और गोरेगांव समेत कई इलाके शामिल हैं।
सम्बंधित ख़बरें
पुणे में ‘लेक लाडकी’ योजना के लाभार्थियों में 59% की भारी गिरावट, जागरूकता की कमी से टूटने लगा बेटियों का सपना
मराठी मुंबई बन जाएगी मुस्लिम मुंबई! किरीट सोमैया की बड़ी चेतावनी; बाेले बढ़ती मुस्लिम आबादी है खतरे की घंटी
गड़चिरोली में नशामुक्ति की नई पहल तेज, महुआ फूल से शराब के बजाय लड्डू बनेंगे
चंद्रपुर के वरोरा में जलसंकट, किसानों की खेत तालाब और फेंसिंग पर अनुदान की मांग तेज
रेल की पटरियों पर भरा पानी
मध्य और पश्चिमी रेल मार्गों पर कई स्थानों पर पटरियों पर जलभराव होने के कारण मुंबई की उपनगरीय रेल सेवाएं भी प्रभावित हुईं। सुबह दादर, कुर्ला, सायन, चूनाभट्टी, तिलक नगर सहित अन्य रेलवे स्टेशनों पर पटरियों पर पानी भर गया, जिससे मध्य रेलवे की मुख्य और हार्बर लाइन पर परिचालन बुरी तरह बाधित हुआ तथा पश्चिमी रेलवे की रेल सेवाएं भी देरी से चलीं।
There are railway tracks here🌊
Scenes from LTT near Kurla. Tracks submerged due to overnight heavy rains #MumbaiRains pic.twitter.com/IK4vEwcNgJ — Mumbai Nowcast (@s_r_khandelwal) August 16, 2025
यह भी पढ़ें:- आशीष देशमुख के वायरल स्टंट पर सीएम फडणवीस का रिएक्शन, देशमुख साहब के लिए नियम नहीं?
बृहन्मुंबई विद्युत आपूर्ति एवं परिवहन (बेस्ट) के एक प्रवक्ता ने कहा कि सायन, किंग्स सर्कल, आरे कॉलोनी और मलाड भूमिगत मार्ग सहित जलभराव वाले अन्य इलाकों से मार्ग परिवर्तन के कारण बस संचालन भी प्रभावित हुआ।
कई जगह पर जलभराव, पेड़ भी गिरे
स्थानीय निकाय के अधिकारियों ने बताया कि कई इलाकों से पानी निकासी की जा रही है और जलभराव व पेड़ गिरने की शिकायतों के समाधान के लिए प्रतिक्रिया दल तैनात किए गए हैं। दक्षिण मुंबई की तुलना में उपनगरों में बारिश की तीव्रता अधिक रही, जहां इस दौरान कोलाबा में सिर्फ 70 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।
आईएमडी के अनुसार, शुक्रवार सुबह साढ़े 8 बजे से शनिवार सुबह साढ़े 5 बजे के बीच मुंबई के कई हिस्सों में 200 मिलीमीटर से अधिक बारिश दर्ज की गई। पूर्वी उपनगर विक्रोली में सबसे अधिक 248.5 मिलीमीटर, उसके बाद सांताक्रूज में 232.5 मिलीमीटर, सायन में 221 मिलीमीटर और जुहू में 208 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
