Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • रवि, 21 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

गड़चिरोली में नशामुक्ति की नई पहल तेज, महुआ फूल से शराब के बजाय लड्डू बनेंगे

Gadchiroli Mahua Phool: गड़चिरोली में 'सर्च' और 'मुक्तिपथ' द्वारा आयोजित महुआ परिषद में डॉ. अभय बंग ने महुआ फूल का उपयोग शराब के बजाय पौषण आहार के रूप में करने पर जोर दिया। महिला समूहों ने लगाए स्टॉल।

  • Written By: केतकी मोडक
Updated On: Jun 21, 2026 | 03:01 PM

महुआ फूल परिषद (सोर्स - फोटो नवभारत)

Follow Us
Follow Us:

Gadchiroli Mahua Phool Parishad: महुआ फूल से बनने वाले पौष्टिक खाद्य पदार्थों को कुपोषण उन्मूलन कार्यक्रमों में शामिल किया जाना चाहिए। यदि महुआ फूल का उपयोग शराब बनाने के बजाय पौष्टिक आहार तैयार करने में किया जाए, तो शराब की समस्या कम करने, कुपोषण से लड़ने और महिलाओं के लिए रोजगार सृजित करने जैसे तीन महत्वपूर्ण उद्देश्य एक साथ पूरे किए जा सकते हैं। इसके लिए मिशन मोड़ में कार्य करने की आवश्यकता है।

ऐसा कथन ‘सर्च’ संस्था के अध्यक्ष पद्मश्री डा. अभय बंग ने व्यक्त किए। गड़चिरोली कला दालन में 19 जून को आयोजित “महुआ फूल से शराब नहीं, पोषक आहार बनाइए विषयक सार्वजनिक परिषद का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में अध्यक्षीय संबोधन करते हुए वे बोल रहे थे। कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि के रूप में जिलाधिकारी अविशांत पंडा उपस्थित थे।

परिषद का आयोजन मुक्तिपथ, जिला नशामुक्ति संगठन और सर्च संस्था द्वारा संयुक्त रूप से किया गया था। डा। बंग ने कहा कि गांवों में शराब की लत का सबसे अधिक दुष्प्रभाव महिलाओं और बच्चों पर पड़ता है। उन्होंने कहा कि गड़चिरोली में शराब की समस्या का स्थायी समाधान तभी संभव है, जब महुआ फूल को पौष्टिक खाद्य पदार्थों और मिठाइयों के कच्चे माल के रूप में व्यापक रूप से उपयोग में लाया जाए।

सम्बंधित ख़बरें

पुणे में ‘लेक लाडकी’ योजना के लाभार्थियों में 59% की भारी गिरावट, जागरूकता की कमी से टूटने लगा बेटियों का सपना

मराठी मुंबई बन जाएगी मुस्लिम मुंबई! किरीट सोमैया की बड़ी चेतावनी; बाेले बढ़ती मुस्लिम आबादी है खतरे की घंटी

चंद्रपुर के वरोरा में जलसंकट, किसानों की खेत तालाब और फेंसिंग पर अनुदान की मांग तेज

नागपुर एयरपोर्ट का रेलवे काउंटर हिट: साढ़े 5 महीने में बुक हुईं 7,000 ट्रेन टिकटें, समय की बचत से यात्री गदगद

उन्होंने महुआ फूल को पूर्णतः प्राकृतिक और जैविक उत्पाद बताते हुए इसके व्यापक प्रचार-प्रसार की आवश्यकता पर बल दिया। ‘आम्ही आमच्या आरोग्यासाठी’ संस्था के प्रमुख डा. सतीश गोगुलवार ने “महुआ मिशन” शुरू करने की मांग की। पूर्व विधायक हिरामन वरखड़े ने वन उपज के वित्तीय महत्व पर रोशनी डाली। एटापल्ली के आदिवासी लक्ष्मी महिला बचत समूह की अध्यक्ष वंदना गावड़े ने भी अपने विचार रखे।

कार्यक्रम के लिए विधायक डा. मिलिंद नरोटे तथा विधायक रामदास मसराम ने शुभकामना संदेश भेजे. परिषद में डा. रानी बंग, डा. आनंद बंग, अमृत बंग, राहुल कालभोर, प्रफुल्ल बोपचे, अश्विन घणमारे, रेवती जगधन, विलास निंबोरकर, मनोहर हेपट, डा. सूर्यप्रकाश गभणे तथा हर्षल हरडे सहित अनेक व्यक्ति उपस्थित थे।

महिला बचत समूहों को प्रोत्साहन दिया जाए

परिषद की ओर से राज्य सरकार को एक ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें मांग की गई कि महुआ फूल से पौष्टिक खाद्य पदार्थ तैयार करने वाले महिला बचता समूहों को विशेष प्रोत्साहन दिया जाए। साथ ही आंगनवाडी, विद्यालय, आश्रमशाला तथा मातृ-स्वास्थ्य कार्यक्रमों में इन उत्पादों का प्राथमिकता से उपयोग किया जाए।

इससे महुआ फूल का उपयोग शराब के बजाय पौष्टिक आहार के रूप में होगा, महिलाओं को रोजगार मिलेगा और कुपोषण में कमी आएगी। परिषद में महुआ फूल से शराब नहीं, लहू बनाइए का संदेश घर-घर पहुंचाने का संकल्प भी लिया गया।

यह भीू पढ़ें:- ‘कामराज’ कैप्सूल और नकली एलोपैथिक दवाओं का खुलासा, कई राज्यों तक फैला था नेटवर्क

महुआ फूल उत्पादों की प्रदर्शनी में जमकर बिक्री

परिषद स्थल पर महुआफूल से तैयार विभिन्न पौष्टिक खाद्य उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई गई, जिसमें 22 महिला बचत समूहों ने भाग लिया, प्रदर्शनी का उ‌द्घाटन डा. रानी बंग ने किया प्रदर्शनी में महुआ फूल के लडू, पेड़ा, चकली, चिवडा, शंकरपाली, केक सहित कई प्रकार के उत्पाद प्रदर्शित किए गए। इन उत्पादों की बड़ी मात्रा में बिक्री हुई और लोगों ने उन्हें उत्साहपूर्वक खरीदा।

Gadchiroli mahua phool parishad dr abhay bang nutrition products exhibition

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 21, 2026 | 03:01 PM

Topics:  

  • Gadchiroli News
  • Maharashtra News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.