Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • रवि, 9 अगस्त 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

पुणे में ‘लेक लाडकी’ योजना के लाभार्थियों में 59% की भारी गिरावट, जागरूकता की कमी से टूटने लगा बेटियों का सपना

Lek Ladki Yojana Pune: पुणे जिले में 'लेक लाडकी' योजना के लाभार्थियों की संख्या में 59% की बड़ी गिरावट आई है। चालू वित्त वर्ष में अब तक केवल 2,362 बेटियों का ही पंजीकरण हो सका है।

  • Written By: रूपम सिंह
Updated On: Jun 21, 2026 | 03:05 PM

'लेक लाडकी' योजना (सोर्स - सोशल मिडिया)

Follow Us
Follow Us:

Pune Lek Ladki Yojana Women Child Development: महाराष्ट्र सरकार की महत्वाकांक्षी ‘प्यारी बेटी’ यानी ‘लेक लाडकी’ योजना के लाभार्थियों की संख्या पुणे जिले में इस वर्ष लगभग आधी रह गई है। बेटियों के जन्म को प्रोत्साहन देने, उनकी शिक्षा को आर्थिक आधार देने और भविष्य सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई इस योजना में वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान अब तक केवल 2,362 लाभार्थियों का पंजीकरण हुआ है। पिछले वित्त वर्ष में यह संख्या 5,720 थी। यानी लाभार्थियों की संख्या में करीब 59 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है।

1,400 लाभार्थियों को दी गई 70 लाख की सहायता

महिला एवं बाल विकास विभाग के आंकड़ों के अनुसार, वित्त वर्ष 2023-24 में जिले के 1,400 लाभार्थियों को 70 लाख रुपये की सहायता दी गई थी। इसके बाद 2024-25 में योजना को अच्छा प्रतिसाद मिला और लाभार्थियों की संख्या बढ़कर 5,720 तक पहुंच गई। इस दौरान 2 करोड़ 86 लाख रुपये का फंड वितरित किया गया। हालांकि चालू वित्त वर्ष 2025-26 में अब तक केवल 2,362 लाभार्थियों को 1 करोड़ 18 लाख 10 हजार रुपये का लाभ मिला है।

पात्र परिवारों को मिलता है लाभ

यह योजना पीले या केसरी राशन कार्डधारक तथा एक लाख रुपये तक वार्षिक आय वाले परिवारों के लिए लागू है। महाराष्ट्र के मूल निवासी परिवारों में 1 अप्रैल 2023 के बाद जन्मी एक या दो बेटियों को इसका लाभ मिलता है। यदि परिवार में एक बेटा और एक बेटी है, तो बेटी को भी योजना का लाभ दिया जाता है। योजना के तहत जन्म पर 5 हजार, पहली कक्षा में प्रवेश पर 6 हजार, 7वीं में 7 हजार, 11वीं में 8 हजार और 18 वर्ष की आयु पूरी होने पर 75 हजार रुपये दिए जाते हैं। इस तरह कुल 1 लाख 1 हजार रुपये की आर्थिक सहायता मिलती है।

सम्बंधित ख़बरें

मुंढे इफेक्ट का देशव्यापी असर! महाराष्ट्र के तुकाराम की सख्ती देख अन्य राज्यों में भी मिलावटखोरों पर शिकंजा

CJP की राजनीति में एंट्री? आदित्य ठाकरे से मिले सौरव दास और रत्ना सिंह, महाराष्ट्र में पक रही है नई खिचड़ी?

महज ₹1000 में अपने घर की रजिस्ट्री! पड़ेगांव में 672 परिवारों को PMAY के अंतर्गत जल्द मिलेगा आशियाना

लोकप्रिय कार्यशैली का सम्मान, भिवंडी के तहसीलदार अभिजीत खोले बने आदर्श तहसीलदार

यह भी पढ़ें:- सुप्रिया सुले की बेटी रेवती की शादी में पहुंचे मोहन भागवत और खड़गे, VIP गेस्ट लिस्ट में शामिल रहे ये रईस लोग

जागरूकता बढ़ाने पर विभाग दे रहा जोर

आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए यह योजना बड़ा सहारा है। हालांकि जागरूकता की कमी, आवेदन प्रक्रिया की जटिलता और पात्र परिवारों तक पर्याप्त पहुंच न बन पाना लाभार्थियों की संख्या घटने के प्रमुख कारण हैं।

जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला व बाल विकास विभाग आनंद खंडागले ने बताया की योजना के प्रभावी क्रियान्वयन से 66 क्षेत्र के लिंगानुपात में सुधार करने में मदद मिली है। अधिक से अधिक पात्र परिवारों तक योजना का लाभ पहुंचाने के लिए विभाग व्यापक जनजागरूकता अभियान चला रहा है।

Lek ladki yojana pune beneficiaries drop by 59 percent registration

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 21, 2026 | 03:05 PM

Topics:  

  • Development Project
  • Maharashtra News
  • Pune News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.