मराठी मुंबई बन जाएगी मुस्लिम मुंबई! किरीट सोमैया की बड़ी चेतावनी; बाेले बढ़ती मुस्लिम आबादी है खतरे की घंटी
Kirit Somaiya Statement: किरीट सोमैया ने मुंबई की बदलती जनसांख्यिकी पर बड़ी चेतावनी दी है। सोमैया का दावा है कि लव जिहाद और वोट जिहाद के चलते मराठी मुंबई पूरी तरह मुस्लिम मुंबई में बदल जाएगी।
- Written By: गोरक्ष पोफली
किरीट सोमैया का बयान (सोर्स: डिजाइन फोटो)
Kirit Somaiya Warning: भारतीय जनता पार्टी के फायरब्रांड नेता और पूर्व सांसद किरीट सोमैया ने महाराष्ट्र और विशेष रूप से मुंबई की बदलती जनसांख्यिकी को लेकर एक बेहद चौंकाने वाला और बड़ा बयान दिया है। सोमैया ने जमीनी हकीकत का हवाला देते हुए चेतावनी दी है कि यदि वर्तमान स्थिति बनी रही, तो साल 2052 तक ‘मराठी मुंबई’ पूरी तरह से ‘मुस्लिम मुंबई’ में तब्दील हो जाएगी।
किरीट सोमैया ने आंकड़ों के साथ अपनी बात रखते हुए कहा कि महाराष्ट्र के मालेगांव विधानसभा क्षेत्र में आज स्थिति यह है कि वहां 95 प्रतिशत मतदाता मुस्लिम हैं,। उन्होंने इसे एक गंभीर संकेत बताते हुए कहा कि यह बदलाव केवल एक क्षेत्र तक सीमित नहीं है, बल्कि राज्य के कई अन्य हिस्सों में भी तेजी से पैर पसार रहा है।
मुंबई के इन इलाकों का किया जिक्र
अपने बयान में सोमैया ने मुंबई और उसके आसपास के उन इलाकों की लंबी सूची गिनाई, जहां उनके अनुसार जनसांख्यिकीय संतुलन बिगड़ रहा है। उन्होंने मानखुर्द, शिवाजी नगर, गोवंडी, अनुशक्ति नगर, नौपाड़ा, बहरामपाड़ा, नागपाड़ा और मोहम्मद अली रोड जैसे क्षेत्रों का विशेष उल्लेख किया। सोमैया ने यहाँ तक दावा किया कि मीरा रोड का नया नगर अब पूरी तरह से ‘मुस्लिम नगर’ बन चुका है। उन्होंने मुंब्रा, तलौड़ा, अमरावती और अकोला जैसे शहरों में भी इसी तरह के बढ़ते प्रभाव पर चिंता व्यक्त की।
सम्बंधित ख़बरें
पुणे में ‘लेक लाडकी’ योजना के लाभार्थियों में 59% की भारी गिरावट, जागरूकता की कमी से टूटने लगा बेटियों का सपना
गड़चिरोली में नशामुक्ति की नई पहल तेज, महुआ फूल से शराब के बजाय लड्डू बनेंगे
चंद्रपुर के वरोरा में जलसंकट, किसानों की खेत तालाब और फेंसिंग पर अनुदान की मांग तेज
नागपुर एयरपोर्ट का रेलवे काउंटर हिट: साढ़े 5 महीने में बुक हुईं 7,000 ट्रेन टिकटें, समय की बचत से यात्री गदगद
Mumbai, Maharashtra: BJP leader Kirit Somaiya says, “I am simply describing the ground reality of Mumbai and Maharashtra. Today, in Malegaon Assembly constituency, 95% of the voters were Muslims… Looking at the situation in Maharashtra, and particularly in Mumbai, I feel that… pic.twitter.com/64VAyXeLOv — IANS (@ians_india) June 21, 2026
साजिश और जिहाद के आरोप
किरीट सोमैया ने इस बदलाव को एक सुनियोजित षड्यंत्र करार दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि बाहर से करोड़ों रुपये भारत भेजे जा रहे हैं, जिनका इस्तेमाल लव जिहाद, लैंड जिहाद और वोट जिहाद के लिए किया जा रहा है। उनके अनुसार, महाराष्ट्र की वर्तमान स्थिति अत्यंत संवेदनशील है और हिंदू समाज को अब जागना ही होगा।
यह भी पढ़ें: ऑपरेशन टाइगर का फाइनल काउंटडाउन! आज महाराष्ट्र की राजनीति में होगा बड़ा धमाका? 6 बागी सांसद लेंगे ये फैसला
2052 का अल्टीमेटम
सोमैया ने भविष्य की एक डरावनी तस्वीर पेश करते हुए कहा कि मुंबई और महाराष्ट्र की जमीनी सच्चाई को अनदेखा करना भारी पड़ सकता है। उन्होंने जोर देकर कहा कि 2052 तक मुंबई का स्वरूप पूरी तरह बदल सकता है, इसलिए नागरिकों को सतर्क और जागरूक रहने की आवश्यकता है।
किरीट सोमैया के इस बयान ने राज्य की राजनीति में एक नई बहस छेड़ दी है, जहां एक पक्ष इसे सुरक्षा और संस्कृति के लिए खतरा मान रहा है, वहीं विपक्षी दल इसे ध्रुवीकरण की राजनीति करार दे
