Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • रवि, 5 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

नवी मुंबई में तूफानी बारिश का कहर: पांडवकड़ा झरने में बहे दो युवक, ठाणे जिले के लिए अगले 2 दिन ‘रेड अलर्ट’

Navi Mumbai Rain: नवी मुंबई में रिकॉर्ड तोड़ बारिश के बीच खारघर के पांडवकड़ा वॉटरफॉल में दो युवक बह गए। मनपा आयुक्त डॉ. कैलाश शिंदे और मेयर सुजाता पाटिल ने राहत कार्यों का जायजा लिया।

  • Written By: रूपम सिंह
Updated On: Jul 05, 2026 | 04:30 PM

पांडवकड़ा झरने (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Navi Mumbai Rain Monsoon Red Alert: नवी मुंबई महानगरपालिका इलाके में 4 जुलाई, 2026 को सुबह 8.30 बजे से रात 7.30 बजे तक तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश होती रही। इस दौरान मनपा क्षेत्र में 142.97 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। इस तूफानी बारिश के दौरान मनपा क्षेत्र में 11 स्थानों पर जलजमाव हुआ, वहीं 18 जगहों पर पेड़ गिरने की घटनाएं हुई। जिसमें किसी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई।

इस भारी बारिश के दौरान मनपा प्रशासन राहत कार्य में जुटा रहा। जिन निचले इलाकों में पानी भरने की शिकायतें मिल रही थीं, वहां पहुंचकर पानी निकालने के लिए जरूरी कदम उठाए जा रहे थे, जहां जरूरी था वहां पानी निकालने वाले पंपों की संख्या बढ़ाई गई।

मनपा आयुक्त डॉ, कैलाश शिंदे सभी अधिकारियों के संपर्क में थे और हालात पर नजर रखे हुए थे। मेयर सुजाता पाटिल भी फील्ड में गई और मनपा प्रशासन को उन जगहों पर तुरंत एक्शन लेने का निर्देश दिया, जहां पानी जमा हुआ था। इंडियन मेटियोरोलॉजिकल डिपार्टमेंट ने अगले 2 दिनों के लिए ठाणे जिले के लिए ‘रेड अलर्ट’ जारी किया है और भारी बारिश की संभावना जताई है। इसे देखते हुए नवी मुंबई महानगरपालिका ने डिजास्टर मैनेजमेंट डिपार्टमेंट के जरिए

सम्बंधित ख़बरें

महागांव: सवना ग्रामीण अस्पताल में चिकित्सा व्यवस्था प्रभावित, एक डॉक्टर की गैरहाजिरी बनी समस्या

मुंबई में भारी बारिश पर सियासत तेज़; शाइना एनसी बोलीं- चुनौतियां बहुत हैं, लेकिन सरकार मुस्तैद

जोगेश्वरी कोचिंग टर्मिनल का 55% काम पूरा, जनवरी 2027 से दौड़ेंगी ट्रेनें, मेल-एक्सप्रेस का सफर होगा आसान

जिलाधिकारी वर्षा मीणा का पातुर दौरा, मतदाता पुनरीक्षण कार्यों की प्रगति की समीक्षा

सभी सिस्टम तैयार रखे हैं और लोगों से भी जरूरी सावधानी बरतने की अपील की जा रही है। किसी भी इमरजेंसी में लोगों को नवी मुंबई मनपा के डिजास्टर मैनेजमेंट कंट्रोल रूम के टेलीफोनः 022-27567060 / 61, टोल फ्री हेल्पलाइन नंबरः 1800222309 / 1800222310 पर संपर्क करने की अपील की है। उक्त भारी बारिश के दौरान मनपा के बेलापुर विभाग में 116 मिमी, नेरुल 96.60 मिमी, वाशी 116 मिमी, कोपरखैरने 157.80 मिमी, ऐरोली 193.80 मिमी और दिघा विभाग में 177.60 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। इस भारी बारिश के दौरान वाशी स्थित एपीएमसी की मंडियों और सड़कों पर भी जलजमाव हुआ।

झरने के पानी में बह गए 2 युवक

प्रशासन की बार-बार दी गई चेतावनी और रोक के निशानों को पर्यटकों द्वारा नजरअंदाज करने की वजह से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है जिसमें खारघर के मशहूर लेकिन खतरनाक पांडवकड़ा वॉटरफॉल इलाके में पानी के तेज बहाव में दो युवक बह गए। मिली जानकारी के मुताबिक एक युवक तलोजा फेज 2 का रहने वाला है, जिसका नाम मोहम्मद है।

यह भी पढ़ें:- जोगेश्वरी कोचिंग टर्मिनल का 55% काम पूरा, जनवरी 2027 से दौड़ेंगी ट्रेनें, मेल-एक्सप्रेस का सफर होगा आसान

इस घटना को खारघर पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया है। पुलिस और अग्निशमन दल की टीमें इस 25 साल के युवक के शव की तलाश कर रही हैं। दूसरी घटना में मुंबई के सांताक्रुज स्थित कालिना कोलीवाड़ी इलाका का रहने वाले 19 साल का शेण्णोन किनी नामक युवक झरने के तेज बहाव में बह गया।

बता दें कि इस साल मानसून के दौरान खारघर इलाके में 4 दिनों के भीतर पानी में डूबने से होने वाली मौत की यह दूसरी घटना है। 1 जुलाई को मुंबई शहर के धारावी से कुछ लड़के घूमने के लिए खारघर आए थे, जो भारती विद्यापीठ के पीछे पहाड़ी के नीचे बनी झील में तैरने गए, लेकिन झील एक युवक की इस झील के पानी में डूबने से मौत हुई थी।

Heavy navi mumbai rain pandavkada waterfall drowning incident red alert

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 05, 2026 | 04:30 PM

Topics:  

  • Maharashtra News
  • Mumbai Heavy Rains
  • mumbai rains
  • Navi Mumbai

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.