जिलाधिकारी वर्षा मीणा का पातुर दौरा, मतदाता पुनरीक्षण कार्यों की प्रगति की समीक्षा
Voter List Revision: पातुर में जिलाधिकारी वर्षा मीणा ने विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान की समीक्षा की। उन्होंने बीएलओ और अधिकारियों को त्रुटिरहित मतदाता सूची तैयार करने के निर्देश दिए।
DM Varsha Meena (सोर्सः फाइल फोटो-सोशल मीडिया)
Patur SIR Campaign: आगामी विशेष गहन पुनरीक्षण एसआईआर अभियान के अंतर्गत चल रहे कार्यों का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी वर्षा मीणा ने पातुर का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने मतदाता सूची पुनरीक्षण, बूथ स्तर पर चल रहे कार्यों तथा संबंधित अधिकारियों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि एसआईआर अभियान के सभी कार्य निर्धारित समयसीमा के भीतर पूर्ण किए जाएं तथा मतदाता सूची को अधिक से अधिक त्रुटिरहित और अद्यतन बनाने पर विशेष ध्यान दिया जाए।
उन्होंने बूथ लेवल अधिकारियों बीएलओ को घरघर जाकर सत्यापन करने, पात्र मतदाताओं का नाम सूची में शामिल करने तथा आवश्यक जानकारी समय पर संकलित करने के निर्देश भी दिए। दौरे के दौरान जिलाधिकारी ने पातुर नगर परिषद के प्रभाग क्र।5 में चल रहे एसआईआर कार्यों का प्रत्यक्ष निरीक्षण किया।
पातुर में मतदाता पुनरीक्षण अभियान जारी
इस अवसर पर नगर परिषद कर्मचारी एवं बीएलओ मो. मुदस्सिर ने अब तक किए गए कार्यों की जानकारी प्रस्तुत की। कार्यों की प्रगति पर संतोष व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी ने उनके प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी निर्वाचन प्रक्रिया के लिए विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान का प्रभावी क्रियान्वयन अत्यंत आवश्यक है।
सम्बंधित ख़बरें
नवी मुंबई में तूफानी बारिश का कहर: पांडवकड़ा झरने में बहे दो युवक, ठाणे जिले के लिए अगले 2 दिन ‘रेड अलर्ट’
महागांव: सवना ग्रामीण अस्पताल में चिकित्सा व्यवस्था प्रभावित, एक डॉक्टर की गैरहाजिरी बनी समस्या
मुंबई में भारी बारिश पर सियासत तेज़; शाइना एनसी बोलीं- चुनौतियां बहुत हैं, लेकिन सरकार मुस्तैद
जोगेश्वरी कोचिंग टर्मिनल का 55% काम पूरा, जनवरी 2027 से दौड़ेंगी ट्रेनें, मेल-एक्सप्रेस का सफर होगा आसान
ये भी पढ़े: चंद्रपुर जिला परिषद स्वास्थ्य विभाग में डॉक्टरों का महा-संकट; ग्रुप-ए और बी के 181 में से 118 पद खाली
इस अवसर पर पातुर तहसीलदार राहुल वानखेड़े, नायब तहसीलदार अजय टेलगोटे तथा नगर परिषद के कर्मचारी उपस्थित थे।कोटअभियान को मिल रहा अच्छा सहयोगएसआईआर अभियान को नागरिकों का अच्छा सहयोग मिल रहा है।
डीएम ने पारदर्शिता पर दिया जोर
प्रभाग में बूथ लेवल अधिकारी मो. मुदस्सिर नागरिकों को आवश्यक मार्गदर्शन और सहायता उपलब्ध करा रहे हैं। हमें विश्वास है कि सभी संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों के समन्वित प्रयासों से निर्धारित समय के भीतर एसआईआर अभियान का कार्य शतप्रतिशत पूरा कर लिया जाएगा।
