-
गुरु, 30 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Western Railway Earns 117 Crore Non Fare Revenue Target Double
पश्चिम रेलवे ने एनएफआर से कमाए 117 करोड़, गैर-किराया राजस्व दोगुना करने का लक्ष्य
- Written By: सूर्यप्रकाश मिश्र | Edited By: आंचल लोखंडे
Western Railway: पश्चिम रेलवे ने फरवरी 2026 तक गैर-किराया राजस्व से 117 करोड़ रुपये कमाए हैं और भारतीय रेल के निर्देशों के अनुसार इस आय को दोगुना करने का लक्ष्य तय किया है।

Western Railway non fare revenue (सोर्सः सोशल मीडिया)
Mumbai News: प्रधानमंत्री कार्यालय के निर्देशों के अनुरूप भारतीय रेल के गैर-किराया राजस्व (NFR) को बढ़ाने की दिशा में पश्चिमी रेलवे ने महत्वाकांक्षी लक्ष्य तय किया है। चालू वित्तीय वर्ष में फरवरी 2026 तक पश्चिम रेलवे ने गैर-किराया स्रोतों से 117 करोड़ रुपये की आय अर्जित की है।
पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी विनीत अभिषेक ने बताया कि पश्चिम रेलवे के प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधक तरुण जैन ने गैर-किराया राजस्व बढ़ाने की रणनीतियों पर विचार-विमर्श के लिए वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधकों के साथ एक उच्चस्तरीय बैठक की।
यात्रियों को मूल्यवर्धित सेवाएं प्रदान करना प्राथमिकता
बैठक के दौरान तरुण जैन ने कहा कि यात्रियों को मूल्यवर्धित सेवाएं प्रदान करना प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि डिजिटल लाउंज और मिनी मॉल जैसी सुविधाओं की सफलता से यह स्पष्ट हुआ है कि यात्री अब आधुनिक, तकनीक आधारित और गुणवत्तापूर्ण सेवाओं की ओर अधिक आकर्षित हो रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
बॉलीवुड एक्ट्रेस कीर्ति कुल्हारी का क्रेडिट कार्ड हैक, मिनटों में खाते से उड़े ₹2.43 लाख; पुलिस में मामला दर्ज
अंधेरी वेस्ट मेट्रो स्टेशन पर बनेगा कैप्सूल होटल, यात्रियों को मिलेगी स्लीप पॉड्स में आराम की नींद
अमित शाह से डील पक्की, शरद पवार को वापस मिलेगी NCP? दमानिया के बड़े दावे से अजित गुट को छूटा पसीना
स्कूल कैंटीनों में अब चॉकलेट, चिप्स, कोल्ड ड्रिंक नहीं मिलेंगे! तुकाराम मुंढे का आदेश- क्वालिटी बोर्ड अनिवार्य
गैर-किराया राजस्व को दोगुना कर पश्चिम रेलवे अपनी वाणिज्यिक परिसंपत्तियों की राजस्व क्षमता को नए दृष्टिकोण से विकसित करना चाहता है। बताया गया कि चालू वित्तीय वर्ष में फरवरी 2026 तक पश्चिम रेलवे ने गैर-किराया राजस्व के रूप में 117 करोड़ रुपये अर्जित किए हैं, जिससे यह बेहतर प्रदर्शन करने वाले रेलवे जोनों में शामिल हो गया है।
1,500 करोड़ का लक्ष्य
भारतीय रेल ने अपने गैर-किराया राजस्व को 750 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 1,500 करोड़ रुपये तक ले जाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसी के अनुरूप पश्चिम रेलवे ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 239.24 करोड़ रुपये का लक्ष्य तय किया है।
तरुण जैन ने बताया कि इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए मुंबई सेंट्रल रेलवे स्टेशन स्थित डिजिटल लाउंज, रतलाम रेलवे स्टेशन के मिनी मॉल तथा अहमदाबाद में एसी सह डिजिटल लाउंज जैसी सफल पहलों को अन्य स्थानों पर भी लागू किया जाएगा। इन पहलों को यात्रियों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है।
ये भी पढ़े: चंद्रपुर में 2213 आदिवासी गर्भवती महिलाओं को मिला मातृत्व अनुदान योजना का लाभ
नई पहल
उन्होंने कहा कि समय की मांग है कि पारंपरिक विज्ञापन के दायरे से आगे बढ़कर नवोन्मेषी दृष्टिकोण अपनाया जाए। बैठक के दौरान कई नई पहलों पर चर्चा की गई, जिनमें उपयुक्त स्थानों पर ब्रांडेड कियोस्क और एक्सपीरियंस जोन विकसित करना, रेलवे परिसंपत्तियों का मुद्रीकरण, अधिक यात्री आवागमन वाले स्टेशनों पर डिजिटल आउट-ऑफ-होम (DOOH) विज्ञापन का विस्तार तथा रेलवे स्टेशनों को वाणिज्यिक केंद्रों के रूप में विकसित करना शामिल है।
Western railway earns 117 crore non fare revenue target double
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: मेहनत का मिलेगा फल, व्यापार में तेजी के संकेत, पढ़ें सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 30, 2026 | 12:10 AMBirthday Horoscope: आज जन्मे जातकों को बढ़ेगा सौभाग्य, रिश्ते होंगे मजबूत, साल के अंत में धन लाभ के योग
Jul 29, 2026 | 09:55 PMबॉलीवुड एक्ट्रेस कीर्ति कुल्हारी का क्रेडिट कार्ड हैक, मिनटों में खाते से उड़े ₹2.43 लाख; पुलिस में मामला दर्ज
Jul 29, 2026 | 09:55 PMजबलपुर में ताश के पत्तों की तरह भरभराकर गिरी 60 साल पुरानी इमारत, 7 मजदूरों ने भागकर बचाई जान; VIDEO वायरल
Jul 29, 2026 | 09:51 PMKamika Ekadashi 2026: कामिका एकादशी पर ऐसे करें पूजा, खुलेगा सौभाग्य का द्वार, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त
Jul 29, 2026 | 09:50 PMभोपाल किसान आंदोलन का असर! 2 से 3 किलोमीटर पैदल चलने को मजबूर हुए छात्र, राजधानी में मचा हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:46 PMअपराध होने का इंतजार कर रही सरकार? एंटी पेपर लीक बिल पर CJP का बया बयान, पैलेट गन मामले पर भी मांगा जवाब
Jul 29, 2026 | 09:45 PMवीडियो गैलरी

काशी में टूटी मजहब की दीवारें, गुरु पूर्णिमा पर मुस्लिम समाज ने आरती उतारकर गुरु दीक्षा ली; देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:34 PM
गटर छाप हरकतों को नॉर्मलाइज नहीं होने दूंगी…प्रदर्शनकारियों की अश्लील हरकतों पर कंगना रनौत की दो टूक- VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:21 PM
बारिश में डूबा नागपुर का ‘रामजी श्यामजी पोहावाला’! दुकान का बुरा हाल, देखें Ground Report
Jul 29, 2026 | 09:14 PM
राज्यसभा में तिरंगे को लेकर संजय सिंह का बड़ा हमला; RSS पर लगाए ऐसे गंभीर आरोप कि मच गया हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 07:14 PM
भोपाल में फूटा किसानों का भयंकर गुस्सा; पुलिस और प्रशासन के उड़े होश, नेताओं की एंट्री पर लगा बैन? देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 06:54 PM
लोकसभा में डॉ. श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, नीट परीक्षा प्रणाली में बताए बड़े सुधार-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:45 PM













