Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Ganesh Chaturthi |
  • Tariff War |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

सोना-चांदी की कीमतों में उछाल, सोना 1.07 लाख और चांदी 1.26 लाख के पार

Mumbai News: वैश्विक बाजारों में तेजी और रुपये की गिरावट से सोना-चांदी के दाम नए रिकॉर्ड पर पहुंचे। सोना ₹1.07 लाख प्रति 10 ग्राम और चांदी ₹1.26 लाख प्रति किलो हो गई, ग्राहकी में भी इजाफा हुआ।

  • By सोनाली चावरे
Updated On: Sep 02, 2025 | 07:49 AM

सोना-चांदी कीमतों में तेजी ( pic credit; social media)

Follow Us
Close
Follow Us:

Maharashtra News: कीमती धातुओं में जबरदस्त तेजी का दौर जारी है। वैश्विक बाजारों की तेजी और रुपये की कमजोरी के कारण भारतीय बाजारों में सोमवार को सोना-चांदी ने नए कीर्तिमान स्थापित किए। झवेरी बाजार में सोना ₹2,100 प्रति 10 ग्राम महंगा हुआ, जबकि चांदी में ₹5,230 प्रति किलो की तेज बढ़त देखने को मिली।

सोने की 24 कैरेट शुद्ध कीमत ₹1,04,500 प्रति 10 ग्राम हो गई और टैक्स (जीएसटी) समेत यह ₹1,07,630 तक पहुंच गई। वहीं, शुद्ध चांदी का भाव उछलकर ₹1,22,800 प्रति किलो पर पहुंच गया और टैक्स के साथ कीमत ₹1,26,500 प्रति किलो तक जा पहुंची। यह अब तक का सर्वाधिक स्तर है।

वैश्विक बाजार का असर

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी तेजी का रुख है। खबर लिखे जाने तक न्यूयॉर्क में सोना दिसंबर वायदा 40 डॉलर यानी करीब 1% उछलकर $3,547 प्रति औंस हो गया। वहीं, चांदी 86 सेंट यानी 2.10% की तेजी के साथ $44.56 प्रति औंस पर पहुंची, जो 2011 के बाद का सबसे ऊंचा स्तर है। विशेषज्ञों का मानना है कि अमेरिका में अगले महीने ब्याज दरों में कटौती की संभावना ने सट्टेबाजों और निवेशकों की खरीदारी को बढ़ावा दिया है। इसके अलावा, रुपये में गिरावट से भारत में आयात लागत बढ़ी है, जिससे घरेलू बाजार में कीमतों पर और दबाव आया है।

इसे भी पढ़ें- एक हफ्ते में ₹3 हजार से अधिक चढ़ा सोना, चांदी 1.17 लाख के पार; आखिर क्यों बढ़ रहा दाम

आगे भी जारी रह सकती है तेजी

पीएनजी ज्वेलर्स के अध्यक्ष सौरभ गाडगिल का कहना है कि सोना-चांदी के महंगे होने के बावजूद खुदरा ग्राहकी बढ़ रही है। लोग पुराना सोना और चांदी बेचकर नया खरीद रहे हैं, क्योंकि बाजार में यह धारणा बन रही है कि दाम आगे और बढ़ सकते हैं। उनका मानना है कि यह तेजी लंबी अवधि तक चल सकती है।

गौरतलब है कि पिछले एक वर्ष में सोने की कीमतों में 41% और चांदी में 42% की उछाल दर्ज की गई है। ऐसे में निवेशक और आम खरीदार दोनों ही इस मौके का लाभ उठाने की कोशिश कर रहे हैं।

Gold and silver prices rise gold crosses 1 07 lakh and silver crosses 1 26 lakh

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 02, 2025 | 07:49 AM

Topics:  

  • Maharashtra News
  • Mumbai
  • Mumbai News

सम्बंधित ख़बरें

1

18 माह लेट फिर भी टार्गेट फेल…नागपुर RTO फ्लाईओवर नहीं हुआ शुरू, जनता को झेलनी होंगी मुश्किलें

2

मराठा आंदोलन से मुंबई ठप, CSMT पर कब्जा, मेटल डिटेक्टर गायब, लोकल सेवा और यातायात प्रभावित

3

विसर्जन स्थलों से 6 टन निर्माल्य मनपा ने किया एकत्रित, ठाणे में 8984 प्रतिमाओं का विसर्जन

4

40 करोड़ के सरकारी बकाया ने ली नागपुर के कांट्रेक्टर जान, पुलिस ने आत्महत्या मामले में किया खुलासा

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.