-
शुक्र, 10 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Girls Get Crown Of Success In 12th Minister Bhuse Wishes Students
Maharashtra HSC 12th Result: रुझान और क्षमता से तय करें अगला कदम, मंत्री भुसे ने छात्रों को दी शुभकामनाएं
- Written By: आंचल लोखंडे
महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक व उच्च माध्यमिक शिक्षण मंडल द्वारा आयोजित बारहवीं (उच्च माध्यमिक प्रमाणपत्र – कक्षा 12वीं) परीक्षा में इस वर्ष कुल 91.88 प्रतिशत छात्र सफल घोषित हुए हैं।

12वीं में सफलता का ताज बेटियों के सिर (सौजन्यः सोशल मीडिया)
मुंबई: महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक व उच्च माध्यमिक शिक्षण मंडल द्वारा आयोजित बारहवीं (उच्च माध्यमिक प्रमाणपत्र – कक्षा 12वीं) परीक्षा में इस वर्ष कुल 91.88 प्रतिशत छात्र सफल घोषित हुए हैं। लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन करते हुए 5.07 प्रतिशत अधिक सफलता प्राप्त की है। इस अवसर पर राज्य के स्कूली शिक्षा मंत्री दादाजी भुसे ने छात्रों, उनके अभिभावकों और शिक्षकों को शुभकामनाएं दी हैं और छात्रों से अपने रुझान और पसंद के अनुसार भविष्य का मार्ग तय करने की अपील की है।
मंत्री भुसे ने कहा कि बारहवीं की परीक्षा छात्रों के शैक्षणिक जीवन का एक महत्वपूर्ण चरण है। इस परीक्षा में सफलता प्राप्त कर उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में आगे बढ़ने का मार्ग खोला है। यह एक ऐसा अवसर है, जिससे छात्र स्वयं की और देश की प्रगति में अहम भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि यह परीक्षा कोई अंतिम मंजिल नहीं है। जिन छात्रों को अपेक्षित सफलता नहीं मिली है, वे निराश न हों, बल्कि नए जोश के साथ दोबारा प्रयास करें।
12वीं में सफलता का ताज बेटियों के सिर
बारहवीं की परीक्षा 11 फरवरी से 18 मार्च 2025 के बीच आयोजित की गई थी। इसका परिणाम 5 मई 2025 को माध्यमिक व उच्च माध्यमिक शिक्षण मंडल के अध्यक्ष शरद गोसावी और सचिव देविदास कुलाळ द्वारा घोषित किया गया। इस वर्ष कुल 14,27,085 नियमित छात्रों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था। इनमें से 14,97,969 छात्र परीक्षा में सम्मिलित हुए और 13,02,873 छात्र उत्तीर्ण हुए हैं। कुल उत्तीर्णता प्रतिशत 91.88 है। जो छात्र इस परीक्षा में उत्तीर्ण हुए हैं, उन्हें अपने अंकों या श्रेणी में सुधार का अवसर मिलेगा।
सम्बंधित ख़बरें
Maharashtra Weather: आज मानसून लगाएगा ब्रेक, मुंबई में हल्की बारिश, तो इन जिलों में येलो अलर्ट
सिद्धार्थ उद्यान की शेरनी सुचित्रा की मौत, फेफड़ों के गंभीर संक्रमण ने ली जान, जांच के लिए पुणे भेजे गए नमून
राजस्व और शहरी विकास विभाग में भ्रष्टाचार चरम पर… अंबादास दानवे का महायुति सरकार पर तीखा हमला
मराठवाड़ा को मिलेगा अपना रेलवे मंडल? सांसद संदीपान भुमरे ने रेल मंत्री और रेलवे बोर्ड को भेजा प्रस्ताव
परीक्षा और परिणाम का सारांश
वे आगामी तीन परीक्षाओं जैसे जून-जुलाई 2025, फरवरी-मार्च 2026, जून-जुलाई 2026 में शामिल होकर सुधार का प्रयास कर सकते हैं। मंडल ने स्पष्ट किया है कि केवल उन्हीं छात्रों को यह अवसर मिलेगा जो फरवरी-मार्च 2025 की परीक्षा में एक ही प्रयास में सभी विषयों में पास हुए हैं। मंत्री भुसे ने कहा कि जिन छात्रों को इस बार सफलता नहीं मिल पाई है, वे निराश न हों, बल्कि दृढ़ संकल्प और परिश्रम से दोबारा प्रयास करें।
विभागवार परिणाम
- कोकण: 22,797 छात्र – 96.74% (सर्वोच्च)
- कोल्हापुर: 1,06,004 – 93.64%
- मुंबई: 2,91,955 – 92.93%
- छत्रपति संभाजीनगर: 1,65,961 – 92.24%
- अमरावती: 1,32,814 – 91.43%
- पुणे: 2,21,631 – 91.32%
- नाशिक: 1,44,136 – 91.31%
- नागपुर: 1,36,805 – 90.52%
- लातूर: 80,770 – 89.46%
संतोष देशमुख की बेटी वैभवी ने 12वीं बोर्ड परीक्षा में मारी बाजी
लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों से बेहतर
- इस बार परीक्षा में 6,76,972 लड़के और 6,25,901 लड़कियाँ सफल हुईं।
- लड़कों की सफलता दर: 89.51%
- लड़कियों की सफलता दर: 94.58%
- अंतर: लड़कियां 5.07% आगे
श्रेणीनुसार उत्तीर्ण छात्र
- प्रावीण्य सहित प्रथम श्रेणी: 1,49,932 छात्र
- प्रथम श्रेणी: 4,07,438 छात्र
- द्वितीय श्रेणी: 5,80,902 छात्र
- उत्तीर्ण श्रेणी: 1,64,601 छात्र
विभिन्न शाखाओं का परिणाम
- विज्ञान: 7,15,595 छात्र – 97.35%
- कला: 2,81,606 छात्र – 80.52%
- वाणिज्य: 2,77,629 छात्र – 92.68%
- व्यवसाय अध्ययन: 24,450 छात्र – 83.26%
- आईटीआई: 3,593 छात्र – 82.03%
दिव्यांग छात्रों का प्रदर्शन
इस परीक्षा में राज्यभर से 7,310 दिव्यांग छात्रों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 7,258 छात्र परीक्षा में शामिल हुए और 6,705 छात्र उत्तीर्ण हुए। दिव्यांग छात्रों की सफलता दर 92.38% रही।
Girls get crown of success in 12th minister bhuse wishes students
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Sunil Gavaskar 76th Birthday: जानिए ‘लिटिल मास्टर’ सुनील गावस्कर के जीवन के अनसुने किस्से और बड़े रिकॉर्ड
Jul 10, 2026 | 06:02 AMParveen Sultana Birthday: 5 साल की उम्र से शुरू किया रियाज, आरडी बर्मन की पसंद बनीं परवीन सुल्ताना की आवाज
Jul 10, 2026 | 06:00 AMMaharashtra Weather: आज मानसून लगाएगा ब्रेक, मुंबई में हल्की बारिश, तो इन जिलों में येलो अलर्ट
Jul 10, 2026 | 05:55 AM7 लाख के बजट में खरीदें ऑटोमैटिक कार, ट्रैफिक में नहीं होगी क्लच-गियर की टेंशन, ये 5 मॉडल हैं बेस्ट
Jul 10, 2026 | 04:45 AMAaj Ka Rashifal 10 July 2026: कर्क और मकर समेत इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, जानें शुक्रवार का राशिफल
Jul 10, 2026 | 12:10 AMशाजापुर: ‘जूते-चप्पल छोड़ने की जरूरत नहीं, सरकार देगी 17 सड़कें’, विधायक की जिद पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान
Jul 09, 2026 | 11:35 PMHariyali Amavasya: हरियाली अमावस्या 2026: सावन की सबसे पुण्यदायी अमावस्या कब है? जानिए सही तिथि, शुभ समय
Jul 09, 2026 | 11:25 PMवीडियो गैलरी

मेरठ IPS थप्पड़ कांड: पुलिस वैन में बंद शख्स को सरेआम पीटा, बेइज्जती पर खुदकुशी की कोशिश, VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 10:05 PM
UP सियासत में तख्तापलट! अखिलेश यादव का ‘ब्राह्मण कार्ड’ उड़ाएगा BJP की नींद? देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 09:30 PM
सांसद के सामने ही सपा नेताओं में चले लात-घूंसे! आगरा में बीच सड़क पर हुई जूतम पैजार; VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 09:15 PM
गाड़ी में पेट्रोल नहीं, पानी मिला था… गडकरी ने बिना नाम लिए मनीष कश्यप पर बोला तीखा हमला
Jul 09, 2026 | 02:38 PM
कौन थीं ललिता गौतम, जिनकी हत्या पर एक हुआ दलित समाज, मेरठ में विरोध प्रदर्शन कर मचा बवाल, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 01:10 PM
Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM













