रक्षा खडसे का इस्तीफा लो…, गिरीश महाजन और विजय चौधरी के वायरल ऑडियो से महाराष्ट्र की राजनीति में मचा हड़कंप
Girish Mahajan Audio Leak: महाराष्ट्र में बीजेपी नेता गिरीश महाजन और विजय चौधरी का कथित ऑडियो क्लिप वायरल, जिसमें एकनाथ खड़से और रक्षा खडसे पर आपत्तिजनक टिप्पणी का दावा।
- Written By: अनिल सिंह
एकनाथ, रक्षा खड़से, विजय चौधरी और मंत्री गिरीश महाजन (फोटो क्रेडिट-X)
Girish Mahajan Vijay Chaudhary Audio Leak: महाराष्ट्र की राजनीति में उत्तर महाराष्ट्र के कद्दावर नेताओं के बीच जुबानी जंग और आंतरिक मतभेद एक बार फिर खुलकर सामने आ गए हैं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उत्तर महाराष्ट्र संयोजक विजय चौधरी और राज्य सरकार के मंत्री गिरीश महाजन के बीच हुई कथित बातचीत का एक ऑडियो क्लिप सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
दावा किया जा रहा है कि इस कथित ऑडियो संवाद में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के वरिष्ठ नेता एकनाथ खडसे और उनकी बहू तथा केंद्रीय राज्य मंत्री रक्षा खडसे के खिलाफ बेहद आपत्तिजनक, अपमानजनक भाषा का प्रयोग किया गया है, साथ ही रक्षा खडसे के केंद्रीय मंत्री पद से इस्तीफे की मांग भी उठाई गई है।
वायरल ऑडियो क्लिप में क्या है बातचीत?
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस कथित ऑडियो क्लिप में विजय चौधरी और मंत्री गिरीश महाजन के बीच फोन पर हुई बातचीत दर्ज है। बातचीत के दौरान विजय चौधरी कहते सुने जा रहे हैं कि एकनाथ खडसे और उनकी बेटी-बहू लगातार पार्टी व नेताओं पर झूठे आरोप लगाते रहते हैं, जबकि पार्टी ने रक्षा खडसे को केंद्रीय मंत्री बनाया है।
सम्बंधित ख़बरें
डॉ. हेडगेवार का वो कथित खत क्या है, जिसे संजय सिंह को सदन में नहीं पढ़ने दिया गया? RSS पर उठे सवाल- VIDEO
रीवा बीजेपी में क्या सब ठीक है? अपनी ही पार्टी के विधायक पर फिसली सिद्धार्थ तिवारी की जुबान- देखें VIDEO
विपक्ष मुद्दाविहीन है, सिर्फ हंगामा चाहता है.. राज्यसभा में जेपी नड्डा का बड़ा हमला, संसद में फिर गरमाई सियासत
बांकीपुर में वोटिंग के दौरान किदवईपुरी में अचानक क्या हुआ? पोलिंग बूथ के बाहर भिड़े BJP और जन सुराज के समर्थक
कथित बातचीत में चौधरी कहते हैं कि “पार्टी को कड़ा रुख अपनाना चाहिए और या तो रक्षा खडसे से इस्तीफा लिया जाना चाहिए, यह दोहरा रवैया अब नहीं चलेगा।” इस पर मंत्री गिरीश महाजन सहमति जताते हुए कहते हैं कि “ठीक है, मैं इसका कुछ इलाज करता हूं, अभी मुझे विमान पकड़ना है।”
ये भी पढ़ें- नासिक: बेटी की मौत के सदमे में पिता ने भी लगाई फांसी, दो दिन में उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार
हालांकि, इस वायरल ऑडियो क्लिप की प्रामाणिकता की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। ऐसे नवभारत इस ऑडियो क्लिप के प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
बीजेपी के भीतर गहराए मतभेद
रक्षा खडसे वर्तमान में केंद्र सरकार में राज्य मंत्री के रूप में जिम्मेदारी संभाल रही हैं, जबकि उनके ससुर एकनाथ खडसे पिछले कुछ समय से स्थानीय और राज्य स्तरीय बीजेपी नेतृत्व, विशेषकर गिरीश महाजन की खुलकर आलोचना करते रहे हैं।
उत्तर महाराष्ट्र में लंबे समय से एकनाथ खडसे और गिरीश महाजन के समर्थकों के बीच राजनीतिक वर्चस्व की लड़ाई चलती रही है। ऐसे में इस कथित ऑडियो के सामने आने से बीजेपी की अंदरूनी गुटबाजी एक बार फिर सरेआम हो गई है, जिससे पार्टी आलाकमान के लिए स्थिति सहज नहीं दिख रही है।
राजनीतिक हलकों में हलचल, प्रतिक्रियाओं का इंतजार
यह घटना सामने आने के बाद उत्तर महाराष्ट्र से लेकर मुंबई तक राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। विरोधी दल इस मुद्दे को लेकर बीजेपी की अंदरूनी खींचतान पर चुटकी ले रहे हैं। अब देखना होगा कि इस कथित ऑडियो क्लिप के सामने आने के बाद संबंधित नेताओं, गिरीश महाजन, विजय चौधरी और रक्षा खडसे की तरफ से क्या आधिकारिक बयान और सफाई सामने आती है।
