Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • गुरु, 30 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

विपक्ष मुद्दाविहीन है, सिर्फ हंगामा चाहता है.. राज्यसभा में जेपी नड्डा का बड़ा हमला, संसद में फिर गरमाई सियासत

JP Nadda Parliament Live: जेपी नड्डा ने राज्यसभा में विपक्ष पर आरोप लगाया कि वह बहस से बच रहा है और संसद को बाधित कर रहा है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार हर मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार है।

  • Written By: प्रिया जैस
Updated On: Jul 30, 2026 | 01:31 PM

जेपी नड्डा (सौजन्य-IANS)

Follow Us
Follow Us:

Rajya Sabha News JP Nadda Statement: संसद में सत्ता पक्ष व विपक्ष के बीच गतिरोध अभी भी बरकरार है। गुरुवार को राज्यसभा में पक्ष-विपक्ष के बीच टकराव देखने को मिला। कांग्रेस व अन्य कई विपक्षी दलों ने सदन की कार्यवाही का बहिष्कार किया। इस पर राज्यसभा में नेता सदन जेपी नड्डा ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला।

उन्होंने आरोप लगाया कि सत्र शुरू होने के बाद से विपक्ष का उद्देश्य केवल सदन की कार्यवाही बाधित करना रहा है। विपक्ष का पूरा ध्यान सदन को सुचारु रूप से नहीं चलने देने पर केंद्रित रहा है।

जेपी नड्डा ने विपक्ष पर बोला हमला

गुरुवार को राज्यसभा में बोलते हुए जेपी नड्डा ने कहा कि विपक्ष पूरी तरह मुद्दा विहीन हो चुका है। विपक्ष की आदत लगातार गोलपोस्ट बदलने की हो चुकी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार हर विषय पर चर्चा के लिए हमेशा तैयार रही है। यह केवल मौजूदा सत्र की बात नहीं है, बल्कि पिछले सभी सत्रों में भी सरकार ने हर मुद्दे पर चर्चा के लिए तत्परता दिखाई है।

सम्बंधित ख़बरें

रीवा बीजेपी में क्या सब ठीक है? अपनी ही पार्टी के विधायक पर फिसली सिद्धार्थ तिवारी की जुबान- देखें VIDEO

बांकीपुर में वोटिंग के दौरान किदवईपुरी में अचानक क्या हुआ? पोलिंग बूथ के बाहर भिड़े BJP और जन सुराज के समर्थक

राजीव गांधी ने ममता को बढ़ाया! संसद के बाहर प्रियंका-कल्याण की बातचीत, बनर्जी बोले- कांग्रेस ने निकाला बाहर

E20 Fuel Impact: नितिन गडकरी ने संसद में बताया, जानिए E20 फ्यूल से आपके पुराने वाहन को होगा कितना नुकसान

#WATCH | In Rajya Sabha, Union Health Minister JP Nadda says, “The Opposition’s role has been negative. Ever since the session began, their entire focus has been on disrupting and obstructing the proceedings of the House rather than allowing it to function. I have observed that… pic.twitter.com/m3zZNKOXDL — ANI (@ANI) July 30, 2026

विपक्ष को मुंहतोड़ जवाब मिला है

उन्होंने कहा कि जब-जब किसी विषय पर चर्चा हुई है, विपक्ष को करारा जवाब मिला है, क्योंकि उसके पास कोई ठोस मुद्दा नहीं है। विपक्ष पूरी तरह मुद्दा विहीन है। पिछले सभी सत्रों में सरकार हमेशा हर मामले पर चर्चा के लिए तैयार रही है और जब भी चर्चा हुई है, उस पर विपक्ष को मुंह की खानी पड़ी है और मुंहतोड़ जवाब मिला है, क्योंकि उनके पास कोई असली मुद्दा नहीं होता है।

जेपी नड्डा ने कहा कि विपक्ष ने स्वयं चर्चा की मांग की थी और उसी के अनुरूप केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह गुरुवार दोपहर 2 बजे राज्यसभा में संबंधित विधेयक पेश कर उस पर चर्चा शुरू करने वाले है। इसके बावजूद विपक्ष ने फिर अपना रुख बदल लिया और कार्यवाही में बाधा डालने का प्रयास किया। नेता सदन ने विपक्ष के रवैये की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि संसद के माध्यम से देश को यह संदेश जाना चाहिए कि सरकार हर विषय पर चर्चा के लिए तैयार है, जबकि विपक्ष गैरजिम्मेदाराना व्यवहार कर रहा है।

यह भी पढ़ें – राजीव गांधी ने ममता को बढ़ाया! संसद के बाहर प्रियंका-कल्याण की बातचीत, बनर्जी बोले- कांग्रेस ने निकाला बाहर

कांग्रेस ने अमित शाह के सदन आने की मांग की

गौरतलब है की संसद में पक्ष और विपक्ष के बीच लगातार यह गतिरोध बना हुआ है गुरुवार को भी कांग्रेस सांसदों ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के सदन में आने मांग की। विपक्ष का कहना है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पूरे मसले पर सदन के समक्ष जानकारी रखें। दरअसल विपक्ष प्रदर्शनकारी छात्रों पर हुए पुलिस लाठी चार्ज पर सवाल कर रहा है। विपक्ष के सांसदों ने इस मुद्दे पर गुरुवार को भी सदन में हंगामा किया।

Jp nadda slams opposition rajya sabha parliament monsoon session

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 30, 2026 | 01:31 PM

Topics:  

  • BJP
  • Congress
  • JP Nadda
  • Monsoon Session
  • Parliament

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.