घाटकोपर रेलवे स्टेशन पर एलिवेटेड डेक और नया FOB शुरू, लोकल और मेट्रो यात्रियों को मिली भीड़ से राहत
Ghatkopar Station Elevated Deck: घाटकोपर रेलवे स्टेशन पर MRVC ने 55 मीटर लंबा एलिवेटेड डेक और नया FOB खोला। इससे लोकल और मेट्रो के बीच सीधा संपर्क स्थापित होगा और भीड़ कम होगी।
- Written By: रूपम सिंह
घाटकोपर रेलवे स्टेशन (सोर्स-सोशल मीडिया)
Ghatkopar Railway Station Elevated Deck Open: मुंबई के सबसे व्यस्त रेलवे स्टेशनों में शामिल घाटकोपर स्टेशन पर यात्रियों के लिए बड़ी सुविधा शुरू की गई है। मुंबई रेलवे विकास कॉर्पोरेशन (MRVC) ने स्टेशन सुधार परियोजना के तहत 55 मीटर लंबे एलिवेटेड डेक और 12 मीटर चौड़े तथा लगभग 65 मीटर लंबे नए दक्षिण फुटओवर ब्रिज (FOB) को यात्रियों के लिए खोल दिया है। इस नई व्यवस्था से उपनगरीय रेलवे और मुंबई मेट्रो के बीच सीधा और निर्बाध संपर्क स्थापित हो गया है।
पीक आवर्स में भीड़ होगी कम
नई सुविधा का उद्देश्य स्टेशन पर भीड़ को नियंत्रित करना और यात्रियों की आवाजाही को अधिक तेज, सुरक्षित और सुगम बनाना है। एलिवेटेड डेक को मौजूदा मेट्रो फुटओवर ब्रिज और नए दक्षिण एफओबी से जोड़ा गया है। इसकी चौड़ाई 4 से 7.5 मीटर के बीच रखी गई है, जबकि मेट्रो स्टेशन तक सीधे पहुंचने के लिए 6.1 मीटर चौड़ी सीढ़ी बनाई गई है। इससे यात्रियों को बिना अतिरिक्त भीड़ के आसानी से आवागमन की सुविधा मिलेगी।
पहले चरण का काम पूरा, दूसरे चरण में और सुविधाएं
मुंबई परियोजना के पहले चरण में प्लेटफॉर्म-1 के लिए नई सीढ़ी, प्लेटफॉर्म-2/3 और प्लेटफॉर्म-4 के लिए डबल-डिस्चार्ज लैंडिंग, एलिवेटेड डेक के माध्यम से मेट्रो फुटओवर ब्रिज से कनेक्टिविटी और पूर्वी स्काईवॉक से सीधा संपर्क शुरू कर दिया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
पश्चिम बंगाल में बड़ा हादसा: गड़चिरोली के BSF जवान सुरेश दुर्गुजी अंबाडारे शहीद, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
तुम्हारे पास बंदूकें, तो हमारे पास तिरंगा, मुंबई में छात्रों की हुंकार, उद्धव ठाकरे का सरकार पर बड़ा हमला
ठाणे में झमाझम बारिश से तानसा और मोडक सागर डैम ओवरफ्लो: 53% बारिश पूरी; नदी किनारे बसे गांवों को अलर्ट जारी
flipkart पर बड़ा फैसला: मंगाया आईफोन, मिला दाढी बढाने का तेल, उपभोक्ता फोरम ने लगाया 1.81 लाख का जुर्माना
दूसरे चरण में प्लेटफॉर्म-2/3, प्लेटफॉर्म-4 और पूर्वी हिस्से में नई सीढ़ियों का निर्माण किया जाएगा। इसके साथ ही छह एस्केलेटर, चार लिफ्ट, सीसीटीवी कैमरे, आधुनिक यात्री सूचना प्रणाली और दिशासूचक संकेतक भी लगाए जाएंगे।
यह भी पढ़ें:- तुम्हारे पास बंदूकें, तो हमारे पास तिरंगा, मुंबई में छात्रों की हुंकार, उद्धव ठाकरे का सरकार पर बड़ा हमला
आईआईटी रुड़की की सिफारिशों पर तैयार हुई योजना
स्टेशन पर यात्रियों की आवाजाही को बेहतर बनाने के लिए पूरी योजना आईआईटी रुड़की की सिफारिशों के आधार पर तैयार की गई है। एमआरवीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक विलास एस. वाडेकर ने कहा कि नई सुविधाओं से मुंबई मेट्रो और उपनगरीय रेल के बीच यात्रा अधिक सुरक्षित, सुविधाजनक और तेज होगी। साथ ही स्टेशन पर भीड़ कम होने से यात्रियों का समग्र यात्रा अनुभव भी पहले की तुलना में बेहतर होगा।
