-
शुक्र, 24 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Ghatkopar Illegal Rickshaw Stands Traffic Jam Rto Police
Ghatkopar में अवैध ऑटो स्टैंड से स्टेशन रोड जाम, RTO-पुलिस की अनदेखी पर सवाल
- Written By: अपूर्वा नायक
Ghatkopar में अवैध रिक्शों और अनधिकृत स्टैंड की वजह से ट्रैफिक जाम और मनमानी वसूली बढ़ गई है। बिना परमिट ऑटो, राजनीतिक संरक्षण और पुलिस की लापरवाही से स्थिति रोज़ाना गंभीर होती जा रही है।

घाटकोपर में अवैध ऑटो स्टैंड (सौ. सोशल मीडिया )
Illegal Auto Stand In Mumbai: घाटकोपर में अवैध रिक्शा चालकों को भरमार हो गई है, लोगों को सहूलियत के नाम पर खुलेआम लूट मची हुई है। उनके संरक्षण के लिए अलग-अलग पार्टियों ने रिक्शा यूनियन बना कर इन रिक्शा चालकों को संरक्षण दे रखा है।
घाटकोपर स्टेशन के बगल दर्जन भर से ज्यादा ऑटों स्टैंड बनाये गए हैं, जहां पर सैकड़ों की तादाद में रिक्शा खड़े रहते है, जिससे जाम लग जाता है। बताया जाता है कि आधे से ज्यादा रिक्शा बिना परमिट के सड़कों पर दौड़ रहे हैं, जो कि आरटीओ और ट्रैफिक पुलिस के जानकारी में है। ट्रैफिक जाम की समस्या बद से बदतर हो चुकी है।
सड़कों के किनारे जहां अवैध पार्किंग की भरमार है तो सुबह-शाम ऑटो चालकों द्वारा मनमानी तरीके से सड़कों के बीच ऑटो खड़ा करना, गलत दिशा में दौड़ाना बड़ी समस्या बनकर उभरी है। घाटकोपर स्टेशन के बाहर मेट्रो, रेलवे और बस से यात्रा करने वालों की भीड़ रहती है।
सम्बंधित ख़बरें
ऊपर से मिले खास आदेशों के बिना ऐसा संभव नहीं! CJP आंदोलन में लाठीचार्ज पर राज ठाकरे का केंद्र से सवाल
नासिक में कुदरत का कहर! गोदावरी-दारणा नदियां उफान पर, 84 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया, कई गांव डूबे
re NEET में बेटी को मिले कम अंक पिता को आया हार्ट अटैक, सदमे में अहिल्यानगर का परिवार
छात्र आंदोलन के दौरान युवती से बदसलूकी का VIDEO वायरल, मुंबई पुलिस ने विपक्ष को दिया करारा जवाब
साथ ही बड़े शैक्षणिक संस्थान होने की वजह से लोगों को मुसीबतों का सामना करना पड़ता है। कभी भी भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है, जहां-तहां ऑटो स्टैंड बना कर जाम लगाया जा रहा है, जिससे आम लोगों को भारी मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है। रेलवे स्टेशन हो या मेट्रो स्टेशन, बस स्टैंड हो या नाका सभी जगह यही स्थिति है।
पुलिस की मिली भगत से स्क्रैप वाले ऑटी चलाए जा रहे है, सभी ऑटो स्टैंड अवैध है इससे स्टेसन रोड जाम रहता है। इनके पास परमिट और वैध लाइसेस नहीं है, ड्राइवर के ऊपर दर्जनों मामले दर्ज हैं। यहीं लोग पैसेंजरो से मारपीट भी करते हैं उसके बावजूद भी इनके ऊपर कोई कार्रवाई नहीं होती है।
– मनोहर जरियाल, समाजसेवी
राजनीतिक पार्टियों के नाम पर बनाए हैं अवैध स्टैंड
ट्रैफिक पुलिस की माने तो आधे से ज्यादा रिक्शा चालकों के पास ना तो लाइसेंस है, ना ही गाड़ी के कागजात है, राजनीतिक पार्टियों के नाम पर अवैध स्टैंड बना लिए है। इन पर कार्रवाई का जिम्मा आरटीओ, ट्रैफिक और सिटी पुलिस का होता है, लेकिन इन पर इनका कोई असर नहीं दिखाई पड़ता है।
ये भी पढ़ें :- Orry ने पूछताछ में किए कई खुलासे, ड्रग्स मामले में बड़ी हस्तियों पर गहराएगी जांच
घाटकोपर में गांवही, शिवाजी नगर, कामराज नगर, रमाबाई आंबेडकर नगर, विक्रोली, पार्क साईट, खैरानी रोड, चांदिवली, असल्फा के लिये अवैध तरीके से शेयर रिक्शा के नाम पर पैसेजरों से लूट मधी हुई है। असल्फा, आर सिटी, श्रेयस सिनेमा, दरगाह, अमृतनगर, विक्रोली स्टेशन वेस्ट में कैलास कॉम्प्लेक्स, आर सिटी तक मनमानी किराया वसूला जा रहा है।
Ghatkopar illegal rickshaw stands traffic jam rto police
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
ऊपर से मिले खास आदेशों के बिना ऐसा संभव नहीं! CJP आंदोलन में लाठीचार्ज पर राज ठाकरे का केंद्र से सवाल
Jul 24, 2026 | 05:34 PMविंध्य एक्सप्रेसवे को मिली रफ्तार: 341 गांवों की 4611 हेक्टेयर भूमि होगी अधिग्रहित, सोनभद्र तक सफर होगा आसान
Jul 24, 2026 | 05:32 PMइंस्टाग्राम पर मिलता था एमडी ड्रग्स का ऑर्डर, इंदौर पुलिस ने पकड़े 3 अंतरराज्यीय तस्कर
Jul 24, 2026 | 05:27 PMनासिक में कुदरत का कहर! गोदावरी-दारणा नदियां उफान पर, 84 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया, कई गांव डूबे
Jul 24, 2026 | 05:24 PMWhatsApp ला सकता है बड़ा सिक्योरिटी अपडेट, 6 अंकों का PIN होगा पुराना, अब अकाउंट की सुरक्षा करेगा पासवर्ड
Jul 24, 2026 | 05:16 PMre NEET में बेटी को मिले कम अंक पिता को आया हार्ट अटैक, सदमे में अहिल्यानगर का परिवार
Jul 24, 2026 | 05:13 PMछात्र आंदोलन के दौरान युवती से बदसलूकी का VIDEO वायरल, मुंबई पुलिस ने विपक्ष को दिया करारा जवाब
Jul 24, 2026 | 05:13 PMवीडियो गैलरी

कौन है ADCP संदीप लांबा, जिसने CJP प्रोटेस्ट के दौरान महिला को जड़ा थप्पड़? वायरल VIDEO में देखें पूरा मामला
Jul 24, 2026 | 02:12 PM
1975 की तरह बर्बाद न करें करियर…BJP की छात्रों को नसीहत, बोली- जंतर-मंतर छोड़ पढ़ाई पर ध्यान दो; देखें VIDEO
Jul 23, 2026 | 10:48 PM
छोड़ना है तो अभी छोड़ो…मुंबई की सड़कों पर पुलिस से अकेले भिड़ गई ये एक्ट्रेस, Video वायरल
Jul 23, 2026 | 10:16 PM
भगत सिंह की राह पर युवा! पेपर लीक पर भड़का छात्र, कलेक्ट्रेट में फोड़ा बम, VIDEO वायरल
Jul 23, 2026 | 09:52 PM
29 साल पहले पेपर लीक के खिलाफ थे धर्मेंद्र प्रधान फिर आज उन्हीं पर सवाल क्यों? VIDEO
Jul 23, 2026 | 07:51 PM
200% तक टैरिफ, डोनाल्ड ट्रंप का सख्त ऐलान, क्या अमेरिका में महंगी होंगी भारतीय दवाएं- VIDEO
Jul 23, 2026 | 02:40 PM










