‘मेरी मां मुझे पड़ोसी के पास भेजती थी’, 10वीं की छात्रा ने टीचर के सामने किया सनसनीखेज खुलासा
Mumbai Ghatkopar News: मुंबई के घाटकोपर में 10वीं की छात्रा ने शिक्षिका को बताया कि उसकी मां और पड़ोसी उसे गलत कामों में धकेल रहे थे। पुलिस ने पॉक्सो समेत गंभीर धाराओं में FIR दर्ज कर जांच शुरू की।
- Written By: आकाश मसने
प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: सोशल मीडिया)
Mumbai Ghatkopar Girl Abuse Case: मुंबई के घाटकोपर इलाके से मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां 10वीं की एक छात्रा ने अपनी शिक्षिका के सामने रोते हुए खुलासा किया कि उसकी मां और पड़ोसी उसे जबरन गलत कार्यों में धकेल रहे थे। शिकायत सुनकर शिक्षक सकते में आ गए और तुरंत स्कूल प्रशासन व पुलिस को मामले की सूचना दी।
यह दिल दहला देने वाला मामला मुंबई के घाटकोपर इलाके का है, जहां 10वीं कक्षा की एक छात्रा ने अपनी शिक्षिका को आपबीती सुनाई। छात्रा ने बताया कि अप्रैल 2025 से ही उसकी मां और पड़ोसी उसे जबरदस्ती गलत कार्यों में धकेल रहे थे। इस घटना की जानकारी मिलते ही शिक्षक सन्न रह गए।
छात्रा ने आरोप लगाया कि उसकी मां और पड़ोसी उसे पैसे के लिए अन्य लोगों के पास भेजते थे। जब छात्रा इसका विरोध करती थी, तो उसे धमकाकर चुप करा दिया जाता था। लड़की ने बताया कि उसे लगातार आर्थिक और मानसिक शोषण झेलना पड़ रहा था।
सम्बंधित ख़बरें
Student Death Nashik: परीक्षा के लिए ली लिफ्ट बनी मौत का सफर, 9वीं के छात्र की बस के नीचे आने से मौत
यवतमाल जिला परिषद स्कूलों का बदला स्वरूप, 4.83 लाख छात्र और विशेषज्ञ शिक्षकों के साथ शिक्षा व्यवस्था मजबूत
Maharashtra Fake Call Center: कॉल सेंटर घोटाले में अफसरों की मिलीभगत, CBI जांच पर उठे सवाल
मुंबई का शहरी विकास मॉडल बना मिसाल, MMRDA की कार्यप्रणाली अपनाने की तैयारी
डर के मारे घर छोड़कर भागी पीड़िता
भय और मजबूरी से तंग आकर, नाबालिग छात्रा ने एक दिन घर छोड़ दिया और अपनी सहेली के घर छिपकर तीन दिन गुजारे। हालांकि, जब वह वापस घर लौटी, तो अत्याचार फिर से शुरू हो गया। इस घटना की गंभीरता को समझते हुए, शिक्षिका और स्कूल प्रशासन ने तुरंत कदम उठाए और नाबालिग की सुरक्षा सुनिश्चित की। उन्होंने तुरंत मामले को पुलिस तक पहुंचाया।
यह भी पढ़ें:- बांद्रा हाउसिंग स्कैम: BMC के सहायक आयुक्त ने की 80 करोड़ की ठगी! IAS-IPS अधिकारी भी हुए शिकार
पॉक्सो समेत गंभीर धाराओं में FIR दर्ज
शिकायत की गंभीरता को देखते हुए घाटकोपर पुलिस ने तुरंत FIR दर्ज की। पुलिस ने लड़की की मां और पड़ोसी के खिलाफ कई गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पीड़िता के नाबालिग होने के कारण, आरोपियों पर पॉक्सो एक्ट की धाराएं भी लगाई गई हैं।
पुलिस फिलहाल मामले की गहन जांच कर रही है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की तैयारी में जुटी है। इस पूरे मामले ने बच्चों की सुरक्षा और परिवार में होने वाली हिंसा के प्रति समाज को एक बड़ी चेतावनी दी है।
