Mumbai News: रमी विवाद में माणिकराव कोकाटे की सफाई - ‘मुझे गेम खेलना ही नहीं आता’

महाराष्ट्र के Former Agriculture Minister Manikrao Kokate पिछले काफी दिनों से विवादों में है। दरअसल, महाराष्ट्र विधानसभा सत्र के दौरान मंत्री की सदन में बैठकर रमी खेलने की वीडियो वायरल हुई थी।
महाराष्ट्र के Former Agriculture Minister Manikrao Kokate पिछले काफी दिनों से विवादों में है। दरअसल, महाराष्ट्र विधानसभा सत्र के दौरान मंत्री की सदन में बैठकर रमी खेलने की वीडियो वायरल हुई थी।
पूर्व कृषि मंत्री माणिकराव कोकाटे (सौ. सोशल मीडिया )
Published on: 
Updated on: 

Manikrao Kokate Statement On Rummy Controversy: महाराष्ट्र विधानसभा में कथित रूप से रमी खेलने को लेकर हुए विवादों में फंसे पूर्व कृषि मंत्री माणिकराव कोकाटे ने कोर्ट में कहा है कि उन्हें यह गेम खेलना नहीं आता है। उन्होंने खुद अदालत में अपना पक्ष रखते हुए कहा कि उनके मोबाइल फ़ोन पर जंगली रमी का एक विज्ञापन आया था।

इस विज्ञापन को बंद करने में 15-20 मिनट लग गए, कोकाटे ने यह भी सवाल उठाया कि आखिर यह वीडियो राकां शरद पवार गुट के विधायक रोहित पवार तक कैसे पहुंचा। इसकी भी जांच होनी चाहिए। इस मामले पर अगली सुनवाई 9 अक्टूबर को होगी।

महाराष्ट्र विधान मंडल के मानसून सत्र के दौरान तत्कालीन कृषि मंत्री कोकाटे कथित रूप से अपने मोबाइल फोन पर रमी खेलते हुए पकड़े गए थे। उनका यह वीडियो राकां शरद पवार गुट के विधायक रोहित पवार ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया।

मेरी इमेज व पार्टी को नुकसान

इस मामले ने इतना तूल पकड़ा कि कोकाटे की कुर्सी पर खतरा पैदा हो गया, हालांकि डिप्टी सीएम अजीत पवार ने कोकाटे को अभयदान देते हुए उन्हें मंत्री तो बनाए रखा, लेकिन कृषि विभाग छीन कर खेल मंत्री बना दिया। इससे नाराज होकर कोकाटे ने रोहित के खिलाफ नाशिक जिला व सत्र न्यायालय में मानहानि का मुकदमा दायर किया है। इस पर सोमवार को सुनवाई हुई, कोकाटे ने आरोप लगाया है कि वीडियो से मेरी पार्टी और मेरी इमेज को भारी नुकसान पहुंचा है। मैंने विधायक रोहित पवार को नोटिस भेजकर इस मामले में स्पष्टीकरण माँगा था, हालांकि, रोहित ने कोई जानकारी या स्पष्टीकरण नहीं दिया। इसलिए मैं इस मामले की गहन जांच की मांग करता हूँ। कोकाटे ने यह भी कहा कि इस पूरे मामले के कारण मुझे अपना कृषि मंत्री पद गंवाना पड़ा, ऐसे में रोहित को माफी मांगनी चाहिए, कोकाटे की जगह दत्तात्रेय भरणे को कृषि मंत्री बनाया गया है।

Navbharat Live
navbharatlive.com