Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अरब सागर में मछली पकड़ने गई बोट का टूटा पंखा, नाविक सहित 18 मछुआरे फंसे, ऐसे लाया गया वापस

नवी मुंबई में भाईंदर पश्चिम के अरब सागर में मछली पकड़ने गई गॉडविल बोट का वापस लौटते समय पंखा (प्रोपेलर) टूट जाने की वजह से वह बीच सागर में बंद पड़ गई थी और सागर की लहरों में हिचकोले खाने लगी थी। बोट पर एक नाविक और 17 खलासी फंस गए थे।

  • Written By: आकाश मसने
Updated On: Aug 25, 2024 | 06:44 PM

अरब सागर में फंसे मछुआरों को लाया गया वापस

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: नवी मुंबई में भाईंदर पश्चिम के अरब सागर में मछली पकड़ने गई गॉडविल बोट का वापस लौटते समय पंखा (प्रोपेलर) टूट जाने की वजह से वह बीच सागर में बंद पड़ गई थी और सागर की लहरों में हिचकोले खाने लगी थी। बोट पर एक नाविक और 17 खलासी फंस गए थे। रविवार शाम को मछली पकड़ने गई एक अन्य बोट द्वारा उस बंद पड़ी बोट को खींचकर किनारे लाए जाने की जानकारी स्थानीय नागरिक अजीत गंगोली ने दी है। जिससे बोट पर सवार सभी के परिजनों ने राहत की सांस ली है।

बता दें कि भाईंदर उत्तन पातान बंदर की गॉडविल बोट को लेकर उसके नाविक अलेक्जेंडर डग्लस बेलू अपने 17 खलासी के साथ मछली पकड़ने के लिए समुद्र में दूर तक गए हुए थे। विगत दो दिनों से मूसलाधार बरसात और तेज हवा चलने की वजह से मौसम अचानक खराब हो गया। जिससे समुद्र में मछली पकड़ने गए सभी बोट को किनारे लौटने की सूचना दी गई थी। सूचना मिलते ही सभी बोट किनारे की तरफ लौटने लगी है।

यह भी पढ़ें:- सिन्नर विधानसभा सीट: यहां पार्टी नहीं उम्मीदवार के दम पर जीते जाते हैं चुनाव, 1999 से है दबदबा-ए-माणिकराव

सम्बंधित ख़बरें

Akola Weather: अकोला में पारा 40 डिग्री पार, बढ़ती गर्मी से स्वास्थ्य विभाग सतर्क

Explainer: हर महीने एक बड़ा अफसर OUT! ट्रंप के फैसलों से US आर्मी में मची हलचल; क्या खतरे में है सुपरपावर?

‘कांग्रेस के झूठ की पोल खुल गई’, Shaina NC का विपक्ष पर तीखा हमला, गैस संकट से लेकर ओवैसी तक को घेरा

मिडिल ईस्ट की जंग और ट्रंप का डर! Share Market में हाहाकार, क्या अब और गिरेगा मार्केट? जानें एक्सपर्ट्स की राय

गॉडविल बोट के नाविक अलेक्जेंडर डग्लस बेलू भी अपने बोट को लेकर किनारे की तरफ लौट रहे थे, लेकिन अचानक उनके बोट का पंखा टूट कर पानी में गिर गया और उनकी बोट बीच समुद्र में हिचकोले खाने लगी। इसकी सूचना नाविक ने वायरलेस के माध्यम से रविवार की सुबह 7 बजे दी थी। इसके बाद उनके मदद के लिए कोस्टगार्ड, पुलिस, मत्स्य विभाग और मछली पकड़ने गई अन्य बोट के नाविकों को कहा गया। ऐसी जानकारी मछुआरों के नेता बर्नाड डिमेलो ने दी।

अन्य बोट के सहारे लाया किनारे

कोस्टगार्ड और पुलिस की टीम ने एक अन्य बोट को की मदद से गॉडविल बोट को रस्सी के सहारे बांधकर खींचते हुए किनारे पर लाया। पुलिस ने बताया कि बोट पर सवार नाविक और सभी जहाजी मजदूर सुरक्षित है। सभी की स्वास्थ्य जांच की जा रही है। फंसे हुए लोगों के परिजनों को भी यह जानकारी दी गई है। बताया जा रहा है कि समुद्र में फंसे लोगों के परिजनों ने सुरक्षित होने की खबर मिलने के बाद राहत की सांस ली।

यह भी पढ़ें:- येवला विधानसभा सीट: महाराष्ट्र की वह सीट जहां दिखता है छगन का चुनावी ‘भुजबल’, इस बार मिलेगी चुनौती?

Fishermen who went fishing in the arabian sea got stranded

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 25, 2024 | 06:44 PM

Topics:  

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.