- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Fire In Shop In Chembur Area Of Mumbai 7 People Died
मुंबई : चेंबूर की दुकान में लगी भयानक आग, 2 बच्चे समेत 7 लोग जिंदा जले
मुंबई के चेंबूर इलाके में एक दुकान में भयंकर आग लग गई। इस हादसे में 7 लोगों की दर्दनाक मौत भी हो गई है।
- Written By: राहुल गोस्वामी

मुंबई के चेंबूर इलाके की दुकान में लगी आग
मुंबई: महाराष्ट्र से मिली सनसनीखेज जानकारी के अनुसार यहां राजधानी मुंबई के चेंबूर इलाके में एक दुकान में भयंकर आग लग गई। इस हादसे में 7 लोगों की दर्दनाक मौत भी हो गई है। उक्त मामला चेंबूर सिद्धार्थ कॉलोनी का है। मिली जानकारी के अनुसार यह ग्राउंड प्लस 1 का स्ट्रक्चर था, लोग उसी में रहते थे। नीचे दुकान थी और ऊपर यह लोग रहते थे।
इस बाबत दमकल विभाग ने बताया कि यह घटना आज सुबह पांच बजकर 20 मिनट पर चेंबूर इलाके की सिद्धार्थ कॉलोनी में हुई। बताया गया कि इमारत के ग्राउंड बेस का इस्तेमाल दुकान के रूप में और ऊपरी मंजिल का इस्तेमाल आवास के रूप में किया जाता था।
#WATCH | Mumbai, Maharashtra | 7 people including 3 children died after a fire broke out at a shop in Chembur around 5 am today: BMC pic.twitter.com/Q87SN0Pgdo — ANI (@ANI) October 6, 2024
यह भी पता चला कि आग ग्राउंड फ्लोर पर स्थित दुकान में बिजली के तारों और अन्य उपकरणों में लगी और बाद में इसने ऊपरी मंजिल को भी अपनी चपेट में ले लिया। इस घटना में 7लोग झुलस गए। उन्हें राजावाड़ी अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने सभी को मृत घोषित कर दिया। अब तक 5 मृतकों की पहचान पारिस गुप्ता (7), मंजू प्रेम गुप्ता (30), अनीता गुप्ता (39), प्रेम गुप्ता (30) और नरेंद्र गुप्ता (10) के रूप में हुई है। आग लगने के कारणों के बारे में अभी पता नहीं चल पाया है।
सम्बंधित ख़बरें
Aaj Ka Rashifal 22 April: इन 3 राशियों पर बरसेगी कृपा, लेकिन ये 2 राशियां रहें सावधान! जानें बुधवार का राशिफल
Number 8 Numerology : 8, 17, 26 तारीख़ को जन्में लोग कैसे होते हैं? जानिए उनके जीवन की खासियतें
हैदराबाद में अभिषेक शर्मा का धमाकेदार शतक, दिल्ली के खिलाफ अकेले दम पर पलट दिया मैच, 47 रन से मुकाबला जीता SRH
महिला के गुस्से का सामना करते दिखे मंत्री गिरीश महाजन, वायरल वीडियो के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज
#WATCH | Hemraj Singh Rajput, DCP Zone 6 says, ” We received a call around 6 am…on the G+2 building, the ground floor there was a shop and families stayed on the other two floors. 7 people died and 2 people who were sleeping in the shop, escaped…our team and fire brigade… https://t.co/Pv5oAoHmUU pic.twitter.com/KasoZs0k2W — ANI (@ANI) October 6, 2024
इस बाबत DCP हेमराज सिंह राजपूत ने बताया, “सुबह 6 बजे के करीब हमें सूचना प्राप्त हुई… इस आग में 7 लोग झुलसे हैं जिनकी मौत हो गई है… आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है… हमारी(पुलिस) और अग्निशमन की टीम इस मामले में जांच कर रही है उसके बाद ही बताया जा सकता है कि (आग लगने के) सटीक कारण क्या थे…”
यहां पढ़ें – कोलकाता केस : जूनियर डॉक्टरों की भूख हड़ताल जारी, क्या करेंगी CM ममता
गौरतलब है कि, मुंबई में ‘भारत इंडस्ट्रियल एस्टेट’ की इमारत में बीते शनिवार रात भीषण आग लग गई। बीते शनिवार रात हुई इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। वहीं आग पर काबू पा लिया गया।
यहां पढ़ें – भारत के इन राज्यों में बारिश का अलर्ट
मिली जानकारी के अनुसार बीते शनिवार देर रात 10 बजकर 21 मिनट पर सेवरी इलाके में स्थिति पांच मंजिला ‘भारत इंडस्ट्रियल एस्टेट’ इमारत में आग लगी। यह ‘स्तर-दो’ की आग थी और इसने इमारत की तीसरी मंजिल पर स्थित दो दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। घटना की सुचना मिलने पर दमकल की गाड़ियां, पानी के टैंकर, एंबुलेंस और अन्य सहायता घटनास्थल पर भेजी गई। इस आग पर शनिवार देर रात एक बजकर 57 मिनट पर काबू पा लिया गया। यहां भी आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Fire in shop in chembur area of mumbai 7 people died
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 22 April: इन 3 राशियों पर बरसेगी कृपा, लेकिन ये 2 राशियां रहें सावधान! जानें बुधवार का राशिफल
Apr 22, 2026 | 12:05 AMNumber 8 Numerology : 8, 17, 26 तारीख़ को जन्में लोग कैसे होते हैं? जानिए उनके जीवन की खासियतें
Apr 21, 2026 | 11:29 PMहैदराबाद में अभिषेक शर्मा का धमाकेदार शतक, दिल्ली के खिलाफ अकेले दम पर पलट दिया मैच, 47 रन से मुकाबला जीता SRH
Apr 21, 2026 | 11:28 PMमहिला के गुस्से का सामना करते दिखे मंत्री गिरीश महाजन, वायरल वीडियो के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज
Apr 21, 2026 | 11:08 PMAluminium Foil: क्या आप भी फॉयल या अखबार में लपेटते हैं खाना? यह आदत बन सकती है सेहत के लिए जानलेवा
Apr 21, 2026 | 10:35 PMOily Skin:क्या आप भी ऑयली स्किन से हैं परेशान तो इन टिप्स को अपनाकर रखें स्किन को हर टाइम चमकदार और जवां
Apr 21, 2026 | 10:08 PM‘राजनीतिक मजबूरीवश मेरी दिवंगत मां का…’, लखनऊ मेयर सुषमा खर्कवाल के बयान पर अखिलेश यादव का भावुक पोस्ट
Apr 21, 2026 | 10:05 PMवीडियो गैलरी

अखिलेश यादव ने कांग्रेस से मिलाया हाथ! हरियाणा में ये क्या बोल गए सपा प्रमुख, 2027 चुनाव के लिए कर दिया ऐलान
Apr 21, 2026 | 09:52 PM
सावधान! पाकिस्तान से आई इस क्रीम ने उड़ाई रातों की नींद, इंस्टेंट ग्लो के चक्कर में किडनी हो रही फेल, VIDEO
Apr 21, 2026 | 04:21 PM
ड्रेस कोड या खास रणनीति? लेंसकार्ट विवाद पर भड़कीं नाजिया इलाही खान, कंपनी पर लगाए धार्मिक भेदभाव के आरोप
Apr 21, 2026 | 02:20 PM
मजदूरी मांगने पर ईंट भट्ठा मालिक की हैवानियत, मजदूर को बेरहमी से पीटने के बाद समझौते का बनाया दबाव
Apr 20, 2026 | 11:41 PM
‘भारत की आस्था को दुनिया की कोई भी ताकत डिगा नहीं पाई..,’ योगी आदित्यनाथ ने सनातन आस्था को बताया शाश्वत
Apr 20, 2026 | 11:10 PM
पटना में महिला आरक्षण को लेकर NDA कार्यकर्ताओं का आक्रोश, विपक्ष पर जमकर गरजी महिलाएं
Apr 20, 2026 | 10:33 PM










