थाने में महिला PSI और शिकायतकर्ता की भिड़ंत, पुलिस ने नेमप्लेट बैज फेंककर मारा, VIDEO ने मचाया बवाल!
Female PSI Video Viral: मुंबई पुलिस की एक महिला उप निरीक्षक और एक शिकायतकर्ता के बीच तीखी बहस का वीडियो सामने आया है। यह घटना मुंबई के एक पुलिस स्टेशन की बताई जा रही है।
- Written By: अर्पित शुक्ला
थाने में महिला PSI और शिकायतकर्ता की भिड़ंत, पुलिस ने नेमप्लेट बैज फेंककर मारा, VIDEO ने मचाया बवाल!
Mumbai Police Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें मुंबई पुलिस की एक महिला उप निरीक्षक (PSI) और एक शिकायतकर्ता के बीच जोरदार बहस होती दिख रही है। वीडियो में बहस के दौरान पुलिस उप निरीक्षक दुर्गा खर्डे अपना नेमप्लेट बैज निकालकर शिकायतकर्ता की ओर फेंकती हुई दिखाई दे रही हैं। यह घटना मुंबई के एक पुलिस स्टेशन की बताई जा रही है।
क्या है पूरा मामला?
एक मीडिया रिपोर्ट में मुंबई पुलिस के सूत्रों से बताया गया, वीडियो बनाने वाले लोग स्वयं एक मामले में आरोपी हैं। जब पुलिस उनके खिलाफ केस दर्ज कर रही थी, उसी समय उन्होंने पुलिस स्टेशन के अंदर वीडियो रिकॉर्ड करना शुरू कर दिया। इसी दौरान PSI दुर्गा खर्डे और केस से जुड़े लोगों के बीच यह तीखी नोकझोंक हुई।
🚨 मुंबई का गिरगांव VP road पुलिस स्टेशन कंप्लेन करने गए आम नागरिक से बर्ताव करती हुई महिला पुलिस अधिकारी , देख रही है वीडीयो बना रहे है फिर भी किस प्रकार बात कर रही अपने बिल्ले को फेक कर मारा सब कैमरे में रिकॉर्ड क्या लगता है ऐसे लोग जनता की सुरक्षा करते होगे ? क्रेडिट :… pic.twitter.com/Kyc75YccF4 — Ramesh Tiwari (@rameshofficial0) September 22, 2025
सम्बंधित ख़बरें
पटेल-तटकरे की शरद पवार से मुलाकात का क्या निकला नतीजा? सिल्वर ओक में क्या बनी रणनीति
प्राइवेट NEET कोचिंग सेंटरों पर चलेगा सरकार का हथौड़ा! राजस्व मंत्री विखे पाटिल ने की पाबंदी की मांग
Kalyan: रेलवे यार्ड में 14 साल की लड़की से दरिंदगी, रेप की घटना से फिर दहल उठा महाराष्ट्र
कालकाजी मेट्रो स्टेशन की लिफ्ट में बुजुर्ग ने किया पेशाब, वायरल वीडियो पर दिल्ली पुलिस का आया जवाब
इस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए मुंबई पुलिस की गिरगांव एसीपी डिवीजन ने जांच शुरू कर दी है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि वीडियो और घटना की पूरी पड़ताल की जा रही है और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़े: Jharkhand: जादू-टोना के शक में बुजुर्ग की हत्या, पेड़ से बांधकर बेरहमी से पीटा, दो आरोपी गिरफ्तार
मंदिर में पुजारी ने की आत्महत्या
एक अन्य खबर में, मुंबई के एक उपनगरीय इलाके में 52 वर्षीय एक पुजारी ने मंदिर के भीतर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि एक युवती ने कुछ घंटे पहले ही उस पर यौन संबंध बनाने की अनुचित मांग करने का आरोप लगाया था, जिसके बाद यह घटना सामने आई। अधिकारी के अनुसार, कांदिवली इलाके में स्थित मंदिर के पंखे से पुजारी का शव लटका हुआ मिला।
