मुंबई के मंदिर में पुजारी ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

Kandivali Priest Suicide: मुंबई के कांदिवली में एक मंदिर के पुजारी ने आत्महत्या की। उन पर 19 वर्षीय युवती ने यौन प्रस्ताव देने का आरोप लगाया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Sambhaji Nagar के चिकलथाना क्षेत्र में एक युवा किसान की आत्महत्या की खबर ने सभी को चौंका दिया है। बताया जा रहा है कि अतिक्रमण की कार्रवाई में घर टूटने के खबर ने इस किसान को आत्महत्या करने पर मजबूर कर दिया था।
प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Mumbai News: मुंबई के एक उपनगरीय इलाके में 52 वर्षीय एक पुजारी ने मंदिर के भीतर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि एक युवती ने उसपर कुछ घंटे पहले ही यौन संबंध बनाने की अनुचित मांग करने का आरोप लगाया था, जिसके बाद यह घटना हुई।

अधिकारी ने बताया कि कांदिवली इलाके में स्थित मंदिर के पंखे से पुजारी का शव लटका हुआ मिला। अधिकारी के अनुसार, 19 वर्षीय युवती और उसके पिता रात करीब दो बजे कांदिवली पुलिस थाने पहुंचे और आरोप लगाया कि पुजारी ने शुक्रवार रात साढ़े दस बजे उसे फोन किया और यौन संबंध बनाने के लिए कहा।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने युवती और उसके पिता को सुबह आकर कागजी कार्रवाई करने को कहा, लेकिन उन्होंने पुजारी की तलाश शुरू कर दी, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया। पुलिस को बाद में पता चला कि पुजारी ने पश्चिमी उपनगर के लालजीपाड़ा गणेश नगर स्थित मंदिर में आत्महत्या कर ली।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि मौके से आत्महत्या से पहले लिखा गया कोई पत्र बरामद नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि इस घटना के संबंध में दुर्घटनावश मौत की रिपोर्ट (एडीआर) दर्ज कर ली गई है और जांच जारी है। -एजेंसी इनपुट के साथ

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com