दिल्ली पहुंचे सीएम फडणवीस और डिप्टी सीएम शिंदे, CEC बैठक के बीच तेज हुई राजनीतिक हलचल
BJP CEC Meeting Latest Update: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में शामिल होने दिल्ली पहुंचे हैं। उनके इस दौरे को लेकर राजनीतिक हलचल तेज है।
- Written By: अपूर्वा नायक
नरेंद्र मोदी और एकनाथ शिंदे (सौ. सोशल मीडिया )
Devendra Fadnavis and Eknath Shinde Delhi Visit: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस बुधवार को दिल्ली पहुंचे, जिससे राज्य की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है।
इससे पहले उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भी दिल्ली का दौरा कर चुके हैं। विधानसभा के बजट सत्र के बीच दोनों शीर्ष नेताओं का अचानक दिल्ली जाना कई तरह की चर्चाओं को जन्म दे रहा है।
केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक अहम कारण
मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, दिल्ली दौरे का मुख्य कारण भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक है। देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों की घोषणा के बाद यह बैठक काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। इस बैठक में चुनावी रणनीति और उम्मीदवारों को लेकर मंथन होने की संभावना है।
सम्बंधित ख़बरें
लोकतंत्र न कभी मरेगा, न हारेगा क्योंकि देश की जनता जीवित है, चुनाव परिणामों पर संजय राउत का बड़ा बयान
भारतीय रेलवे की नई क्रांति, देश की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन ट्रेन का सफल ट्रायल, जानें खासियतें
मध्य रेल की बड़ी उपलब्धि, इगतपुरी गुड्स शेड से पहली बार ऑटोमोबाइल लोडिंग शुरू
भाजपा ने ममता दीदी को पराजय की ‘झालमुड़ी’ खिलाई : एकनाथ शिंदे
मोदी और शाह से मुलाकात संभव
सूत्रों के अनुसार, इस दौरे के दौरान देवेंद्र फडणवीस की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात भी हो सकती है। इन बैठकों में महाराष्ट्र की राजनीतिक स्थिति, विकास योजनाओं और आगामी रणनीतियों पर चर्चा होने की संभावना जताई जा रही है।
शिंदे-फडणवीस समीकरण पर चर्चा
राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा भी लगातार बनी हुई है कि एकनाथ शिंदे अब भी मुख्यमंत्री पद को लेकर सक्रिय हैं। हालांकि, वर्तमान में देवेंद्र फडणवीस की मजबूत पकड़ और रणनीतिक सक्रियता के चलते उनके लिए यह राह आसान नहीं मानी जा रही है।
ये भी पढ़ें :- महाराष्ट्र विधानसभा में उठा एसिड अटैक मुद्दा, सरकार पर सवाल; 10 टीमें आरोपी की तलाश में
आगे क्या संकेत मिलते हैं
विशेषज्ञों का मानना है कि दिल्ली में होने वाली ये बैठकों का असर आने वाले दिनों में महाराष्ट्र की राजनीति पर साफ नजर आ सकता है। फिलहाल, सभी की नजर इस बात पर टिकी है कि इन मुलाकातों के बाद राज्य में किस तरह के राजनीतिक संकेत सामने आते हैं।
