Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

भाजपा ने ममता दीदी को पराजय की ‘झालमुड़ी’ खिलाई : एकनाथ शिंदे

Eknath Shinde on Election Results: एकनाथ शिंदे ने पश्चिम बंगाल और असम में भाजपा की जीत को ऐतिहासिक बताया। अमित शाह को 'चाणक्य' और ममता की हार को अहंकार का अंत करार दिया।

  • Written By: अनिल सिंह
Updated On: May 04, 2026 | 06:23 PM

भाजपा ने ममता दीदी को पराजय की ‘झालमुड़ी’ खिलाई : एकनाथ शिंदे (फोटो क्रेडिट-X)

Follow Us
Close
Follow Us:

Eknath Shinde on Mamta Banerjee Defeat: पश्चिम बंगाल और असम के विधानसभा चुनाव नतीजों ने देश की राजनीति में एक नया अध्याय लिख दिया है। रुझानों में भाजपा को मिले भारी बहुमत पर प्रतिक्रिया देते हुए महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने इसे लोकतंत्र की जीत बताया है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता ने गुंडागर्दी और भ्रष्टाचार को नकारते हुए विकास, स्थिरता और शांति के पक्ष में मतदान किया है।

शिंदे ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में विशेष रूप से उल्लेख किया कि यह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) का शताब्दी वर्ष है। ऐसे में जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जन्मभूमि (पश्चिम बंगाल) में भाजपा की यह जीत सर्वार्थ में महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक है।

सम्बंधित ख़बरें

महाराष्ट्र SRPF भर्ती विवाद, प्राइवेट किताब से छापे गए 85 सवाल, रोहित पवार का फूटा गुस्सा

‘ममता का खेल खत्म और अहंकार चूर’, बंगाल में भाजपा की प्रचंड जीत पर नवनीत राणा का करारा प्रहार

मोदी की आंधी में उड़ी ममता सरकार: आदिवासी और डूअर्स क्षेत्र में TMC का सूपड़ा साफ, भाजपा को भारी बढ़त

बंगाल चुनाव: ममता के गढ़ में भाजपा ने कैसे लगाई सेंध? टीएमसी की हार के वो 5 बड़े कारण, दीदी से कहां चूक हुई?

अमित शाह की रणनीति और कार्यकर्ताओं का संघर्ष

एकनाथ शिंदे ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि पिछले दस वर्षों की अथक मेहनत से शाह ने ममता बनर्जी के अभेद्य माने जाने वाले गढ़ को ध्वस्त कर दिया है, जिससे यह एक बार फिर सिद्ध हो गया है कि वे राजनीति के असली चाणक्य हैं। शिंदे ने उन भाजपा कार्यकर्ताओं को भी बधाई दी, जिन्होंने दमनकारी राजनीति के बावजूद जमीन पर डटकर संघर्ष किया।

ये भी पढ़ें- मिसिंग लिंक पर पिंपरी मेयर की सेल्फी, कहां है पुलिस? जनता पूछ रही सवाल- VIP के लिए अलग नियम!

आलोचना का ईवीएम से जवाब

चुनावी प्रचार के दौरान ममता बनर्जी द्वारा प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह पर की गई टिप्पणियों का जिक्र करते हुए शिंदे ने कहा कि जनता ने ईवीएम के माध्यम से उन निम्न स्तर की आलोचनाओं का मुंहतोड़ जवाब दिया है। उन्होंने विश्वास जताया कि ‘डबल इंजन’ की सरकार आने से अब पश्चिम बंगाल में विकास की बुलेट ट्रेन बेहद तेज गति से दौड़ेगी और सर्वांगीण विकास का एक नया युग शुरू होगा।

असम में ‘कामाख्या’ का आशीर्वाद

असम के नतीजों पर खुशी जताते हुए शिंदे ने कहा कि भाजपा को कामाख्या देवी का आशीर्वाद प्राप्त हुआ है। लगातार तीसरी बार सत्ता में आने पर उन्होंने अपने मित्र और असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंता बिस्वा सरमा को बधाई दी। शिंदे के अनुसार, असम की जनता ने प्रधानमंत्री मोदी के विजन और हिमंता सरकार के कार्यों पर एक बार फिर मुहर लगा दी है।

Eknath shinde reaction on bjp victory in west bengal and assam

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 04, 2026 | 06:23 PM

Topics:  

  • Eknath Shinde
  • Maharashtra
  • Mamata Banerjee
  • Mumbai
  • Mumbai News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.