मध्य रेल की बड़ी उपलब्धि, इगतपुरी गुड्स शेड से पहली बार ऑटोमोबाइल लोडिंग शुरू
Igatpuri Goods Shed: मिशन गति शक्ति के तहत मध्य रेल ने इगतपुरी गुड्स शेड से पहली एनएमजी रेक लोडिंग शुरू की है। महिंद्रा की 100 कारों को उत्तर पूर्व रेलवे के लिए रवाना किया गया।
- Written By: सूर्यप्रकाश मिश्र | Edited By: गोरक्ष पोफली
इगतपुरी गुड्स शेड से ऑटोमोबाइल लोडिंग (सोर्स: फाइल फोटो)
Mission Gati Shakti: मध्य रेल ने मिशन गति शक्ति के तहत माल ढुलाई परिचालन को मजबूत करते हुए नाशिक के नजदीक नए गुड्स शेड इगतपुरी से पहली बार ऑटोमोबाइल लोडिंग प्रारंभ की है। इस सेवा के लिए प्रथम इंडेंट M/s ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (TCOI) द्वारा दिया गया, जिससे क्षेत्र में लॉजिस्टिक दक्षता के एक नए अध्याय की शुरुआत हुई है।
महिंद्रा की 100 गाड़ियां हुईं लोड
इगतपुरी से पहली बार कुल 100 कारों को 25 एनएमजी (न्यू मॉडिफाइड गुड्स) वैगनों में लोड किया गया। इन वैगन को वाहनों के सुरक्षित एवं कुशल परिवहन के लिए विशेष रूप से डिज़ाइन किया गया है। यह रेक उत्तर पूर्व रेलवे के नौतनवा गुड्स टर्मिनल के लिए प्रेषित की गई है, जिससे प्रति रेक लगभग 17,16,750/- का राजस्व प्राप्त होने की उम्मीद है। लोड किए गए वाहन नासिक स्थित महिंद्रा एंड महिंद्रा संयंत्र से प्राप्त विभिन्न मॉडलों के हैं।
इगतपुरी गुड्स शेड के उपयोग से नासिक औद्योगिक क्षेत्र के निर्माताओं को एक सुलभ एवं सुव्यवस्थित लोडिंग प्वाइंट उपलब्ध हुआ है, जिससे परिवहन समय एवं लॉजिस्टिक लागत में कमी आएगी। मध्य रेलवे के सीपीआरओ डॉ स्वप्निल नीला ने बताया कि इगतपुरी गुड्स शेड को ऑटोमोबाइल लोडिंग हेतु अधिसूचित करना मध्य रेल के माल ढुलाई विविधीकरण के प्रयासों का हिस्सा है, जिसके अंतर्गत ऑटोमोबाइल उद्योग को एंड-टू-एंड समाधान प्रदान किया जा रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
ढोंगी गुड्डे हैं राउत और उद्धव… गूंगी गुड़िया विवाद पर भड़के BJP नेता, याद दिलाया नारायण राणे का वो किस्सा
अभिजीत दिपके के घर हुई CJP कोर कमेटी की बैठक, अब दलबदल के खिलाफ छिड़ेगा नया युद्ध, जानें क्या बना प्लान
198 स्कूलों में एक अकेले शिक्षक पर चल रही मजधार, 3,841 विद्यार्थियों का भविष्य लगा दांव पर
चलती लोकल ट्रेन के सामने आया युवक, वसई-नालासोपारा के बीच में हाईवोल्टेज ड्रामा, वायरल हुआ वीडियो
यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र SRPF भर्ती विवाद, प्राइवेट किताब से छापे गए 85 सवाल, रोहित पवार का फूटा गुस्सा
सड़क परिवहन की तुलना आसान
सड़क परिवहन की तुलना में रेल परिवहन कार्बन उत्सर्जन में कमी के साथ हाईवे की भीड़ को कम करने में सहायक है। इससे समय एवं ईंधन की बचत भी होगी। ऑटोमोबाइल परिवहन में सड़क से रेल की ओर स्थानांतरण, थोक लॉजिस्टिक्स के लिए अधिक टिकाऊ, तेज एवं किफायती विकल्प सिद्ध हो रहा है। बताया गया कि
मध्य रेल का मुंबई मंडल गति शक्ति दृष्टिकोण के अंतर्गत अपने माल ढुलाई हिस्सेदारी को बढ़ाने हेतु नए कमोडिटी एवं बाजारों की निरंतर पहचान कर रहा है।
