Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Ladakh Violence |
  • Shardiya Navratri |
  • Asia Cup 2025 |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अजित पवार के बाद एकनाथ शिंदे ने भी किया ऐलान, शिवसेना के मंत्री भी किसानों को देंगे एक माह का वेतन

Maharashtra Flood Relief: महाराष्ट्र के डिप्टी CM एकनाथ शिंदे ने बाढ़ प्रभावित किसानों की मदद का ऐलान किया है। शिवसेना के मंत्री-सांसद-विधायक एक माह का वेतन राज्य में बाढ़ पीड़ित किसानों को देंगे।

  • By आकाश मसने
Updated On: Sep 25, 2025 | 01:50 PM

एकनाथ शिंदे (सोर्स- IANS)

Follow Us
Close
Follow Us:

Eknath Shinde News: महाराष्ट्र में कई जिलों में भारी बारिश के कारण बाढ़ के हालात है। फसलें बर्बाद हो गई है। सीएम फडणवीस से लेकर सभी मंत्री बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर रहे हैं। वहीं मदद का ऐलान भी कर रहे हैं। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि उनकी सरकार महाराष्ट्र में बाढ़ पीड़ित किसानों के साथ खड़ी है।

महाराष्ट्र में बाढ़ पर एकनाथ शिंदे ने कहा कि सभी लोगों को बाढ़ प्रभावित इलाके में जाना चाहिए। बाढ़ पीड़ितों को अभी मदद की आवश्यकता है। उन पर बड़ा संकट है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमेशा किसानों के साथ खड़े हैं। केंद्र और राज्य सरकार की तरफ से जो भी मदद होगी, किसानों को दी जाएगी। उन्होंने ये भी कहा कि वहां जाकर किसी को राजनीति नहीं करनी चाहिए।

डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा कि हमारे मंत्री, सांसद और विधायकों ने अपने एक महीने का वेतन वहां के लोगों को देने का निर्णय लिया है। सभी लोगों को अपना-अपना योगदान देना चाहिए। ये हमारे अन्नदाता हैं और सरकार उनके साथ खड़ी है। बता दें कि एक दिन पहले अजित पवार की पार्टी एनसीपी ने भी ऐसा ही निर्णय लिया था।

स्वच्छता के लिए किया जागरूक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से शुरू हुआ ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान’ पूरे देश में चल रहा है। इसके तहत विभिन्न राज्यों और शहरों में स्वच्छता अभियान चल रहा है। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने भी स्वच्छता अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया।

यह भी पढ़ें:- बाघ देखने जेब करनी होगी ढीली, ताडोबा-अंधारी टाइगर रिजर्व की सफारी होगी महंगी, देखें नई रेट लिस्ट

एकनाथ शिंदे ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन न तो एक दिन का और न ही कुछ दिनों तक चलने वाला कार्यक्रम है। यह एक सतत और निरंतर चलने वाला प्रयास है। इसलिए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

महाराष्ट्र में स्वच्छता ही सेवा: शिंदे

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से स्वच्छ भारत अभियान की शुरुआत की थी। प्रधानमंत्री ने खुद सफाई कर इसकी शुरुआत की थी। आज हम लोग भी इस अभियान को आगे बढ़ा रहे हैं। महाराष्ट्र में स्वच्छता ही सेवा है, और वही हम लोग कर रहे हैं।

शिंदे ने सफाईकर्मियों को रियल टाइम हीरो बताते हुए कहा कि अब खुले में न हम कचरा डालेंगे और न ही किसी को डालने देंगे। इसके लिए घर-घर जाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। प्रधानमंत्री मोदी की जो संकल्पना है, उनमें एक बड़ा योगदान महाराष्ट्र से दिया जाएगा।

Eknath shinde shiv sena mlas ministers and mps will donate one month salary for flood affected farmers

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 25, 2025 | 01:49 PM

Topics:  

  • Eknath Shinde
  • Maharashtra
  • Maharashtra Government
  • Shiv Sena

सम्बंधित ख़बरें

1

भिवंडी क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 3.5 लाख के गांजे के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

2

Amravati News: किसानों की फसल बर्बाद, UBT का कृषि कार्यालय में आक्रामक आंदोलन

3

अंबरनाथ सड़क हादसा: कार दीवार से टकराई, पति-पत्नी घायल, दो महीने का बच्चा सुरक्षित

4

गड़चिरोली में हाथियों का आतंक, अब देहरादून से मांगी मदद, मंत्री जायसवाल बोले- ट्रेंकुलाइजर…

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.