मीठी नदी भ्रष्टाचार मामले में ईडी की महाराष्ट्र और केरल में छापेमारी, डिनो मोरिया भी रडार पर
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार को मीठी नदी से गाद निकाले जाने से जुड़े ‘‘घोटाले'' से संबंधित धन शोधन मामले की जांच के तहत महाराष्ट्र और केरल में छापेमारी की।
- Written By: आंचल लोखंडे
मीठी नदी भ्रष्टाचार मामले में ईडी की महाराष्ट्र और केरल में छापेमारी (सौजन्यः सोशल मीडिया)
मुंबई: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार को मीठी नदी से गाद निकाले जाने से जुड़े ‘‘घोटाले” से संबंधित धन शोधन मामले की जांच के तहत महाराष्ट्र और केरल में छापेमारी की। आरोप यह है कि इस घोटाले के कारण बृहन्मुंबई महानगरपालिका यानी बीएमसी को 65 करोड़ रुपये तक का नुकसान हुआ है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि छापेमारी मुंबई और कोच्चि में स्थित 15 से अधिक ठिकानों पर की गई। सूत्रों ने बताया कि जांच धन शोधन निवारण अधिनियम यानी पीएमएलए के तहत की जा रही है।
मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा से मामला संज्ञान में लेकर ईडी ने बीएमसी के कुछ अधिकारियों और अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है, जो मीठी नदी से गाद निकालने में कथित अनियमितताओं की जांच के लिए दर्ज की गई है। अनुमान है कि इन अनियमितताओं के कारण बीएमसी को 65 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। ईओडब्ल्यू ने घोटाले में कथित संलिप्तता के लिए नगर निगम के अधिकारियों और ठेकेदारों सहित 13 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
आपूर्तिकर्ताओं को लाभ पहुंचाने के लिए हेराफेरी
ज्ञात हो कि मीठी नदी मुंबई से होकर बहती है और अरब सागर में मिल जाती है। आरोप है कि गाद निकालने के लिए विशेष ‘ड्रेजिंग’ उपकरण किराए पर लेने की निविदा में कुछ आपूर्तिकर्ताओं को लाभ पहुंचाने के लिए हेरफेर किया गया था।
सम्बंधित ख़बरें
NCP में आंतरिक कलह के चलते सुनेत्रा पवार ने बुलाई कोर कमेटी की मीटिंग, क्या थमेगा आंतरिक कलह?
ठाकरे सेना को एक और तगड़ा झटका? हिंगोली के सांसद नागेश पाटिल आष्टीकर पहुंचे शिंदे के ‘नंदनवन’ आवास
मुंबई के 79 पार्षदों की कुर्सी खतरे में? चुनाव को अदालत में चुनौती, RTI के इस बड़े खुलासे से मचा हड़कंप
गिरता रुपया और NEET पेपर लीक पर भड़के कांग्रेस के अतुल लोंढे, बोले- अब देश की इज्जत कम नहीं हो रही है क्या?
डिनो मोरिया की मुश्किलें बढ़ी
मीठी नदी गाद निकासी घोटाला मामले में बॉलीवुड अभिनेता डिनो मोरिया की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। अब इस मामले में ईडी ने बड़ी कार्रवाई की है। आज सुबह ईडी ने डिनो मोरिया के घर पर छापेमारी की है। इससे ऐसा लग रहा है कि डिनो मोरिया की पकड़ और गहरी होती जा रही है। डिनो और उसके भाई सैंटिनो से आर्थिक अपराध शाखा की विशेष टीम ने दो बार पूछताछ की है। इस दौरान दोनों ने पुलिस को कुछ दस्तावेज सौंपे हैं। दोनों पर गाद हटाने का ठेका दिलाने में बिचौलियों और ठेकेदारों की मदद करने का संदेह है।
क्या है असली मामला?
जनप्रतिनिधियों द्वारा मीठी नदी की गाद हटाने में 1300 करोड़ रुपए के भ्रष्टाचार का आरोप लगाए जाने के बाद आर्थिक अपराध शाखा की एक विशेष टीम गठित कर जांच की गई। डिप्टी कमिश्नर संग्राम सिंह निशानदार की टीम ने प्रारंभिक जांच की और उसमें मिली जानकारी और सबूतों के आधार पर आजाद मैदान थाने में शिकायत दर्ज कराई गई।
केतन कदम और जय जोशी गिरफ्तार
इस शिकायत के आधार पर पुलिस ने सहायक अभियंता एवं अभिहित अधिकारी प्रशांत रामुगाड़े, उपमुख्य अभियंता गणेश बेंद्रे, उपमुख्य अभियंता तायशेट्टे, मनपा अधिकारी, ठेकेदार कंपनी एक्यूट डिजाइन्स, कैलाश कंस्ट्रक्शन कंपनी, एन.ए. कंस्ट्रक्शन, निखिल कंस्ट्रक्शन कंपनी, जे.आर.एस. इंफ्रास्ट्रक्चर, बिचौलिए जय जोशी, केतन कदम, भूपेंद्र पुरोहित और दीपक मोहन, मैटप्रॉप टेक्निकल सर्विसेज कंपनी के किशोर मेनन के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इस मामले में बिचौलिए केतन कदम और जय जोशी को गिरफ्तार किया गया है।
Mumbai, Maharashtra: ED officials have arrives at Bollywood actor Dino Morea’s residence, Villa Morea, where raids are currently in progress pic.twitter.com/3pZ9Y1zgaM — IANS (@ians_india) June 6, 2025
कॉल रिकॉर्ड के कारण फंसे डिनो मोरिया
डिनो मोरिया और उनके भाई पर 2 गिरफ्तार बिचौलियों में से एक को ठेका दिलाने में मदद करने का आरोप है। इन सभी मामलों में डिनो मोरिया चुप रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे जांच में पुलिस अधिकारियों के साथ सहयोग करेंगे। केतन कदम और जय जोशी के कॉल रिकॉर्ड की जांच चल रही थी, तभी पता चला कि दोनों ने कई बार डिनो मोरिया से संपर्क किया था और पुलिस ने जांच की दिशा बदल दी।
Mumbai, Maharashtra: ED raided Jay Ashok Joshi’s residence in Kandivali in connection with the ₹65.54 crore Mithi River scam. The 14-hour-long raid led to the seizure of documents and bank details. Joshi is being questioned. pic.twitter.com/1C69MWiV8G — IANS (@ians_india) June 6, 2025
अशोक जोशी के कांदिवली स्थित आवास पर छापा
65.54 करोड़ रुपये के मीठी नदी घोटाले के सिलसिले में ईडी ने अशोक जोशी के कांदिवली स्थित आवास पर छापा मारा। 14 घंटे तक चली छापेमारी में दस्तावेज़ और बैंक विवरण जब्त किए गए। जोशी से पूछताछ की जा रही है।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
