- Hindi News »
- Maharashtra »
- Maharashtra Ats Raids In Borivali Anti National Activities Shariat Al Sham Fundamentalist Governance Model
महाराष्ट्र ATS का बोरीवली में छापा, चल रही थीं कई देशविरोधी गतिविधियां, हैरान कर देंगे खुलासे
महाराष्ट्र ATS ने बोरीवली में छापेमारी की है। जांच के दौरान कई देशविरोधी गतिविधियां पाई गई। इसमें 100 से ज्यादा मुस्लिम युवकों को शामिल किया गया था।
- Written By: सोनाली चावरे

महाराष्ट्र ATS का बोरीवली में छापा
मुंबई: महाराष्ट्र ATS की ओर से भिवंडी के पडघा क्षेत्र स्थित बोरीवली गांव में मारे गए छापे में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। सूत्रों के मुताबिक यह कार्रवाई गोपनीय खुफिया जानकारी के आधार पर की गई थी, जिसमें संकेत मिले थे कि यहां देशविरोधी गतिविधियां चल रही थीं।
जांच एजेंसियों को शक है कि बोरीवली के साकिब नाचण परिवार की ओर से एक संगठित स्लिपर सेल तैयार किया गया था, जिसका उद्देश्य भारत के खिलाफ काम करना था। यह स्लिपर सेल मुस्लिम युवाओं को कट्टरपंथी विचारधाराओं से प्रभावित कर भड़काने का काम कर रहा था।
‘शरीयत ए अल शाम’ का कट्टरपंथी शासन मॉडल
सम्बंधित ख़बरें
NCP में आंतरिक कलह के चलते सुनेत्रा पवार ने बुलाई कोर कमेटी की मीटिंग, क्या थमेगा आंतरिक कलह?
परिवार ने दर्ज कराई लड़की लापता होने की रिपोर्ट, पुलिस ने कहा- हमारी गाड़ियों में डिजल नहीं, हम नहीं ढूंढ सकते
धुले डबल मर्डर केस में सनसनीखेज खुलासा, तांत्रिक ने छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवती को उतारा मौत के घाट
राजस्व मंत्री को कागज से हवा देने लगी महिला शहराध्यक्ष, इस व्यवहार पर चंद्रशेखर बावनकुले ने तुरंत लगाया ब्रेक
खुफिया सूत्रों के मुताबिक, यह स्लिपर सेल ‘शरीयत ए अल शाम’ नामक कट्टर इस्लामी कानून प्रणाली के अंतर्गत बोरीवली क्षेत्र को भारत से अलग एक विशेष ‘राज्य’ घोषित करने की दिशा में काम कर रहा था। एजेंसी को जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक इस कथित शरीयत शासन के तहत 15 मुस्लिम युवकों को मंत्री जैसे अधिकार सौंपे गए थे।
एजेंसियों को यह भी संदेह है कि एक स्वतंत्र शरीया प्रशासनिक ढांचा खड़ा किया गया था, जिसमें 100 से ज्यादा मुस्लिम युवकों को शामिल किया गया था।
भारत विरोधी प्रचार और डिजिटल नेटवर्किंग का इस्तेमाल
नाचण परिवार के कई सदस्यों की ओर से भारत विरोधी भाषण दिए गए, जिनमें दावा किया गया कि बोरीवली और पडघा क्षेत्र भारत का हिस्सा नहीं हैं। सूत्रों का दावा है कि स्लिपर सेल भी इस तरह के भड़काऊ भाषण दिया करते थे, जिसके कथित वीडियो और ऑडियो क्लिप्स ATS के हाथ लगी हैं, जिनकी फॉरेंसिक जांच जारी है।
एजेंसियों को संदेह है कि एक स्वतंत्र सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म भी तैयार किया गया था, जिसके माध्यम से ये युवक विदेशी आतंकी संगठनों के संपर्क में थे।
तकनीकी सबूत और आगे की कार्रवाई
इस कार्रवाई में कुल 19 मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं, जिन्हें फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। जांच एजेंसियां इन सभी फोन और सोशल मीडिया ऐप्स की गहराई से जांच कर रही हैं। अब तक की जानकारी से स्पष्ट है कि यह एक सुनियोजित साजिश थी, जिसमें युवाओं को शरीया शासन की ओर उकसाया जा रहा था।
ट्रैवल हिस्ट्री खंगाल रही जांच एजेंसियां
महाराष्ट्र ATS की ओर से भिवंडी तालुका के पडघा क्षेत्र में स्थित बोरीवली गांव में हाल ही में एक गोपनीय छापा मारा गया। यह कार्रवाई खुफिया एजेंसियों को मिली महत्वपूर्ण जानकारी के आधार पर की गई थी। सूत्रों के अनुसार, संदेह जताया जा रहा है कि बोरीवली गांव के कुछ युवकों ने हाल ही में तुर्की की यात्रा की थी। जांच एजेंसियां इनकी ट्रैवेल हिस्ट्री (यात्रा विवरण) खंगाल रही हैं।
जानकारी मिली है कि इन युवकों ने तुर्की में आतंकी संगठन ISIS के कुछ प्रमुख सदस्यों से संपर्क साधा था। इस आधार पर एजेंसियां मामले की गंभीरता से जांच कर रही हैं। खुफिया सूत्रों को संदेह है कि ये युवक वैश्विक स्तर की कट्टरपंथी आतंकी संगठनों के संपर्क में हो सकते हैं। ऐसे में सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे क्षेत्र में सतर्कता बढ़ा दी है और संबंधित युवकों की पृष्ठभूमि की गहन छानबीन जारी है।
Maharashtra ats raids in borivali anti national activities shariat al sham fundamentalist governance model
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
क्रिकेट जगत में शोक की लहरस, नहीं रहे दिग्गज कप्तान स्मिथ, भारत के खिलाफ ही जड़ा था अपने करियर का पहला शतक
May 18, 2026 | 08:46 PMJackfruit Superfood: स्वाद में लाजवाब और पोषक तत्वों से भरपूर है कटहल, आज ही करें डाइट में शामिल
May 18, 2026 | 08:38 PMट्विशा शर्मा की मौत के पहले का सीसीटीवी फुटेज आया सामने, समर्थ के अलावा दिखे दो और लोग- देखें VIDEO
May 18, 2026 | 08:32 PMExplainer: पंचायत चुनाव और 2027 की गद्दी, यूपी की सियासत का ‘गेम चेंजर’ क्यों बनने जा रहा नया OBC आयोग?
May 18, 2026 | 08:21 PMNCP में आंतरिक कलह के चलते सुनेत्रा पवार ने बुलाई कोर कमेटी की मीटिंग, क्या थमेगा आंतरिक कलह?
May 18, 2026 | 08:19 PMमोहाडी में जल संकट को लेकर अनशन शुरू, करोड़ों खर्च के बावजूद कई वार्डों में पानी नहीं
May 18, 2026 | 08:16 PMकरडी में जुआ अड्डे पर पुलिस की छापेमारी, मोहाडी में जुआ खेलते तीन लोग रंगेहाथ पकड़े गए
May 18, 2026 | 08:09 PMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM













