Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘EC का कामकाज दस नंबरी’, हर्षवर्धन सपकाल का सुलगता सवाल, बोले- वोटर लिस्ट में सुधार क्यों नहीं?

Harshwardhan Sapkal: चुनाव आयोग ने स्थानीय निकाय चुनाव का बिगुल बजा दिया है। फर्जी नामों के लिए चुनाव आयोग ने ऐसी तरकीब निकाली, जिसकी विपक्ष ने जमकर आलोचना की है।

  • By प्रिया जैस
Updated On: Nov 05, 2025 | 09:22 AM

हर्षवर्धन सपकाल (सौजन्य-एक्स)

Follow Us
Close
Follow Us:

Maharashtra News: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने मतदाता सूचियों में गड़बड़ी को दुरुस्त किए बिना स्थानीय स्वराज संस्थाओं के चुनाव घोषित करने के फैसले की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग यह कह रहा है कि वह डुप्लीकेट और ट्रिप्लीकेट मतदाताओं के नामों के आगे ‘स्टार’ लगाएगा, लेकिन बड़ा सवाल यह है कि आयोग उन नामों को सूची से हटाकर मतदाता सूची को पूरी तरह से दुरुस्त क्यों नहीं कर रही है।

इसका उत्तर आयोग नहीं दे रहा है। आयोग का यह कामकाज ही ‘दस नंबर का’ है और वह सरकार के दबाव में काम कर रहा है। मंगलवार को तिलक भवन में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष की अध्यक्षता में प्रमुख नेताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

चुनाव समिति की बैठक जल्द

सपकाल ने बताया कि हम लोगों ने राज्य की मौजूदा राजनीतिक स्थिति और स्थानीय स्वराज संस्थाओं के चुनाव पर चर्चा की है। प्रदेश कांग्रेस की चुनाव समिति की बैठक 12 और 13 नवंबर को होगी, जिसमें उम्मीदवारों के नाम तय किए जाएंगे। इस मौके पर किसानों पर कर्ज के बोझ को लेकर वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में एक गीत रिलीज किया गया।

यह भी पढ़ें – आचार संहिता से पहले महाराष्ट्र सरकार ने खोला पिटारा, एक ही दिन में लिए ये 21 बड़े फैसले

गीतकार और निर्माता विजय मुंडाले और अर्जुन युवनाते हैं, जबकि गायक मनीष राजगिरे हैं। सपकाल ने सरकार से कहा कि किसानों को आत्महत्या के संकट से बाहर निकालने के लिए तुरंत कर्जमाफी का ऐलान किया जाना चाहिए।

इस बैठक में विप में कांग्रेस के समूह नेता सतेज बंटी पाटिल, अ.भा. कांग्रेस कमेटी की महासचिव रजनी पाटील, कार्यसमिति के सदस्य नसीम खान, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष माणिकराव ठाकरे, पूर्व मंत्री पाडवी, विधायक विश्वजीत कदम, सांसद कल्याणराव काले, सांसद रवींद्र चव्हाण, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुजफ्फर हुसेन, उपाध्यक्ष मोहन जोशी आदि उपस्थित थे।

Ecs work ten number one harsh wardhan sapkal why no improvement voter list

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 05, 2025 | 09:22 AM

Topics:  

  • Congress
  • Election Commission
  • Harshwardhan Sapkal
  • Maharashtra

सम्बंधित ख़बरें

1

राणा के घर पहुंचे बावनकुले, बागी प्रत्याशियों की वापसी और YSP को समर्थन देकर संभाली बाजी

2

नामांकन वापसी को लेकर बवाल, सोलापुर में राजनीतिक झगड़े में MNS नेता की हत्या

3

नागपुर में ‘रशियन नाइट्स’ पर पुलिस का पहरा, रेव पार्टियों पर छापे, चुनाव से पहले अपराधियों में खौफ

4

Amravati Jail की सुरक्षा में बड़ी सेंध, उम्रकैद के कैदी के पास मिला पेनड्राइव

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.