‘ECI की प्रेसवार्ता BJP ऑफिस से होगी तो कोई आश्चर्य नहीं होगा’, संजय राउत ने चुनाव आयोग पर कसा तंज
Sanjay Raut ECI BJP Branch Comment: चुनाव आयोग आज 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान करेगा। संजय राउत ने आयोग को बीजेपी की 'विस्तारित शाखा' बताकर विवाद खड़ा कर दिया है।
- Written By: अनिल सिंह
Sanjay Raut ECI BJP Branch Comment (फोटो क्रेडिट-X)
Election Commission Press Conference: भारतीय निर्वाचन आयोग (ECI) आज रविवार, 15 मार्च 2026 की शाम 4 बजे एक महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता करने जा रहा है। इस संवाददाता सम्मेलन में पांच राज्यों, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, असम और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में विधानसभा चुनावों के कार्यक्रमों की घोषणा की जाएगी। इन राज्यों की विधानसभाओं का कार्यकाल मई और जून में समाप्त हो रहा है, जिसे देखते हुए आयोग ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। मतदाता सूचियों का पुनरीक्षण कार्य पहले ही संपन्न हो चुका है और अब सबकी नजरें चुनावी तारीखों और चरणों की संख्या पर टिकी हैं।
हालांकि, चुनाव कार्यक्रम की घोषणा से ठीक पहले राजनीति गरमा गई है। शिवसेना (UBT) के कद्दावर नेता और सांसद संजय राउत ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर गंभीर सवाल उठाए हैं। राउत ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए चुनाव आयोग को केंद्र की सत्ताधारी पार्टी की “विस्तारित शाखा” करार दिया है। उनके इस बयान ने चुनावी बिगुल बजने से पहले ही राजनीतिक घमासान को तेज कर दिया है।
संजय राउत का तीखा हमला: “बीजेपी ऑफिस में हो प्रेस वार्ता”
संजय राउत ने रविवार सुबह मीडिया से बात करते हुए चुनाव आयोग पर कड़ा प्रहार किया। उन्होंने कहा, “हमें इस चुनाव आयोग पर बिल्कुल विश्वास नहीं है। यदि चुनाव आयोग अपनी प्रेस वार्ता बीजेपी के दिल्ली मुख्यालय में करे, तो भी हमें आश्चर्य नहीं होगा।” राउत ने आरोप लगाया कि पूरा चुनाव आयोग बीजेपी के दबाव में काम कर रहा है और उसकी कार्यप्रणाली एक स्वतंत्र संवैधानिक संस्था के बजाय किसी पार्टी की विंग की तरह नजर आती है।
सम्बंधित ख़बरें
ठाकरे गुट के 14 विधायक भी छोड़ सकते हैं साथ? संतोष बांगर के दावे से महाराष्ट्र की राजनीति गरमाई
सरकारी लीज भूमि पर मालिकाना दावा नहीं चलेगा, महाराष्ट्र सरकार ने रिकॉर्ड सुधारने का अभियान शुरू किया
बिना मराठी सर्टिफिकेट ऑटो-टैक्सी चलाने वालों पर होगी कार्रवाई, सरकार का बड़ा नियम लागू
‘आधे इधर जाओ, आधे उधर जाओ…’ स्थापना दिवस पर एकनाथ शिंदे ने उद्धव ठाकरे को बताया शोले का जेलर, दी खुली चुनौती
ये भी पढ़ें- पुणे में भाजपा के ‘ऑपरेशन लोटस’ को लगा बड़ा झटका; पंचायत समिति चुनावों में चित हुए ‘दिग्गज मोहरे’
पांच राज्यों का चुनावी समीकरण और कार्यकाल
जिन पांच राज्यों में चुनाव होने हैं, वहां की राजनीतिक स्थिति काफी दिलचस्प है। पश्चिम बंगाल में विधानसभा की 294 सीटें हैं, जहां पिछली बार आठ चरणों में मतदान हुआ था। तमिलनाडु की 234 सीटों, केरल की 140 सीटों और पुडुचेरी की 30 सीटों पर पिछली बार एक ही चरण में मतदान संपन्न हुआ था। वहीं, असम की 126 सीटों के लिए तीन चरणों में वोट डाले गए थे। इस बार भी सुरक्षा व्यवस्था और भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए चरणों का निर्धारण किया जाएगा।
मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन
चुनाव आयोग के अनुसार, असम, पश्चिम बंगाल, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के बाद अंतिम मतदाता सूचियां प्रकाशित कर दी गई हैं। आयोग ने स्पष्ट किया है कि मतदान केंद्रों की संख्या और सुरक्षा बलों की तैनाती का खाका तैयार है। शाम 4 बजे होने वाली प्रेस वार्ता में यह स्पष्ट हो जाएगा कि बंगाल में इस बार कितने चरणों में चुनाव होंगे और क्या 2021 की तरह ही चुनाव की तारीखों का अंतराल रखा जाएगा।
