- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Digital Census 2027 India New Rules Self Enumeration Details Mrityunjay Kumar Narayan Appeal
भारत में पहली बार होगा Digital Census! मोबाइल ऐप से दर्ज होगा आपका डेटा; जानें पूरा शेड्यूल
Digital Census: भारत की अगली जनगणना पूरी तरह डिजिटल होगी। महापंजीयक मृत्युंजय कुमार नारायण ने 2027 जनगणना के लिए नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। जानें मोबाइल ऐप और सेल्फ-एन्यूमरेशन की पूरी प्रक्रिया।
- Written By: आकाश मसने

जनगणना 2027 के संबंध में आयोजित एक स्टेट-लेवल कॉन्फ्रेंस में मौजूद जनगणना कमिश्नर मृत्युंजय कुमार नारायण व अन्य अधिकारी (सोर्स: सोशल मीडिया)
India Census 2027: महापंजीयक एवं जनगणना आयुक्त मृत्युंजय कुमार नारायण ने जनगणना 2027 को लेकर बड़ा खुलासा किया। उन्होंने कहा 2027 में प्रस्तावित जनगणना पूरी तरह डिजिटल पद्धति से की जाएगी। राज्य स्तरीय सम्मेलन में मृत्युंजय कुमार नारायण ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि यह जनगणना अचूक, पारदर्शी और राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप होनी चाहिए।
रजिस्ट्रार जनरल और जनगणना कमिश्नर मृत्युंजय कुमार नारायण ने यह अपील जनगणना 2027 के संबंध में आयोजित एक स्टेट-लेवल कॉन्फ्रेंस में की। उन्होंने इसे विकास नियोजन की आधारशिला बताते हुए समय पर कार्य पूरा करने का आह्वान किया।
नारायण ने कहा कि जनगणना के आंकड़े लोकसभा-विधानसभा क्षेत्रों के पुनर्निर्धारण, वित्त आयोग की सिफारिशों और केंद्र व राज्यों की योजनाओं का आधार हैं। 2011 के बाद 16 वर्षों में हो रही इस जनगणना में आंकड़ों की गुणवत्ता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करना सर्वोपरि है।
सम्बंधित ख़बरें
हिलटॉप परिसर में सनसनी: कचरे में मासूम नवजात की लाश देख दहल गए नागरिक; हत्या की आशंका से हड़कंप!
छत्रपति संभाजीनगर: अवैध कनेक्शन नियमित करो, तभी मिलेगी नई पाइपलाइन; 2740 करोड़ की जल योजना में सख्ती के निर्दे
गोंदिया: 35 लाख का बिजली बिल बकाया, 48 गांवों की जलापूर्ति ठप; 50 हजार लोग परेशान
Board Exam: 12वीं की परीक्षा में पकड़े गए 11 नकलची छात्र; अब तक 22 छात्र हुए ‘ब्लैकलिस्ट’
#जनगणना हा विकास नियोजनाचा भक्कम पाया आहे. जनगणना २०२७ डिजिटल पद्धतीने होणार असून ती अचूक, पारदर्शकपणे करताना राष्ट्रीय मानकांचे पालन करून वेळेत पूर्ण करण्यासाठी यंत्रणांनी सज्ज व्हावे, असे आवाहन महारजिस्ट्रार व जनगणना आयुक्त मृत्युंजयकुमार नारायण यांनी जनगणना २०२७ च्या अनुषंगाने… pic.twitter.com/lHw2xAdnx0 — MAHARASHTRA DGIPR (@MahaDGIPR) February 18, 2026
विकास योजनाओं में सहायक
महाराष्ट्र के मुख्य सचिव राजेश अग्रवाल ने कहा कि यह डिजिटल जनगणना अधिक पारदर्शी होगी। इससे प्राप्त आंकड़े आयुष्मान भारत जैसी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में सहायक होंगे। लगभग 2.64 लाख गणनाकर्ता मोबाइल उपकरणों से सीधे केंद्रीय प्रणाली में आंकड़े दर्ज करेंगे, जिससे विलंब नहीं होगा। नागरिकों के लिए स्व-गणना की सुविधा भी होगी।
यह भी पढ़ें:- AI Impact Summit 2026: CM फडणवीस ने Google DeepMind और Meta प्रमुखों से की खास चर्चा
दो चरणों में होगी जनगणना
अतिरिक्त मुख्य सचिव सीमा व्यास ने जानकारी दी कि जनगणना के पहले चरण में घरों की सूची और गणना 16 मई से 14 जून 2026 तक होगी। इससे पूर्व 1 से 15 मई 2026 तक नागरिक स्वयं अपनी जानकारी दर्ज कर सकेंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि डिजिटल प्रक्रिया से त्रुटियां कम होगी।
सह्याद्री स्टेट गेस्ट हाउस में हुई कॉन्फ्रेंस को रजिस्ट्रार जनरल और सेंसस कमिश्नर मृत्युंजय कुमार नारायण और चीफ सेक्रेटरी राजेश अग्रवाल ने वीडियो कॉन्फ्रेंस सिस्टम के जरिए गाइड किया। इस कॉन्फ्रेंस में एडिशनल चीफ सेक्रेटरी सीमा व्यास, डायरेक्टर और चीफ प्रिंसिपल सेंसस ऑफिसर, डॉ. निरुपमा जे डांगे के साथ डिविजनल कमिश्नर, डिस्ट्रिक्ट कलेक्टर, म्युनिसिपल कमिश्नर और संबंधित अधिकारी मौजूद थे।
Digital census 2027 india new rules self enumeration details mrityunjay kumar narayan appeal
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Rajpal Yadav Tihar Jail: स्मोकिंग जोन से लेकर रियायत तक, जेल व्यवस्था पर राजपाल यादव ने रखी खुलकर अपनी राय
Feb 19, 2026 | 01:45 PMवाराणसी की बकरा मंडी में बवाल: ‘अधिकारी’ बनकर आए हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं को भीड़ ने खदेड़ा, देखें वीडियो
Feb 19, 2026 | 01:45 PMईरान ने कर लिया परमाणु परीक्षण! तनाव के बीच आया 5.5 तीव्रता का भूकंप, तो अमेरिका की धड़कनें हुईं तेज
Feb 19, 2026 | 01:40 PMRation Card में नए सदस्य का नाम कैसे जोड़ें? मेरा राशन 2.0 ऐप से घर बैठे होगा सारा काम
Feb 19, 2026 | 01:39 PMIIT बॉम्बे के क्लासरूम में ‘डोगेश भाई’ की एंट्री, टेबल पर खड़े कुत्ते का वीडियो वायरल
Feb 19, 2026 | 01:38 PMहिलटॉप परिसर में सनसनी: कचरे में मासूम नवजात की लाश देख दहल गए नागरिक; हत्या की आशंका से हड़कंप!
Feb 19, 2026 | 01:34 PMपहले योगी और फिर डिप्टी सीएम से मिले मोहन भागवत, 2027 का तानाबाना या मामला कुछ और? जानिए सब
Feb 19, 2026 | 01:33 PMवीडियो गैलरी

चीनी रोबोट का ‘स्वदेशी’ मुखौटा उतरा! गलगोटिया यूनिवर्सिटी समिट से बाहर, जानें यूनिट्री Go2 का पूरा सच
Feb 18, 2026 | 10:10 PM
AI Impact Summit 2026: जब रोबोट ने लगाए ठुमके तो थमी रह गईं नजरें, देखें भविष्य की तकनीक का जलवा-VIDEO
Feb 18, 2026 | 10:06 PM
वाराणसी की दालमंडी में बुलडोजर एक्शन, जर्जर भवनों पर चला नगर निगम का पंजा; पुलिस छावनी में तब्दील इलाका
Feb 18, 2026 | 10:01 PM
रिसर्च के नाम पर खेल! चीनी रोबोट के बाद अब गलगोटिया यूनिवर्सिटी पर पेटेंट के जरिए करोड़ों कमाने का आरोप-VIDEO
Feb 18, 2026 | 09:57 PM
पटना में मरीज ले जा रही एंबुलेंस को पार्किंग वालों ने रोका, पैसे के लिए ड्राइवर से की बदसलूकी; VIDEO वायरल
Feb 18, 2026 | 09:52 PM
पाकिस्तान में मचेगा हाहाकार! शाहपुर कंडी बांध बनकर तैयार, अब बूंद-बूंद पानी को तरसेगा पड़ोसी मुल्क-VIDEO
Feb 18, 2026 | 09:47 PM













