- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Dhananjay Munde Manikrao Kokate In Trouble Formed Minister Team Up To Get Him To Resign
धनंजय मुंडे के बाद माणिकराव कोकाटे पर गिरी गाज, इस्तीफा दिलवाने इन नेताओं ने बनाई टीम
महाराष्ट्र में पिछले एक महीने से राकां नेता और मंत्री अजित पवार को अपने पद से इस्तीफा देने की मांग उठ रही है। इस मांग में अब उनके साथ एक और नेता शामिल हो गया है, जिसे अब मंत्री पद से हटाने के लिए इन नेताओं ने टीम बना ली।
- Written By: प्रिया जैस

माणिकराव कोकाटे और धनंजय मुंडे (सौजन्य-सोशल मीडिया)
मुंबई: महाराष्ट्र में भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रवीण दारेकर ने शुक्रवार को कहा कि विपक्ष राजनीतिक कारणों से राकांपा मंत्रियों धनंजय मुंडे और माणिकराव कोकाटे का इस्तीफा मांग रहा है। बीड के परली से विधायक मुंडे विपक्ष और सत्तारूढ़ ‘महायुति’ के कुछ सहयोगियों के निशाने पर हैं, क्योंकि उनके करीबी सहयोगी वाल्मिक कराड को नौ दिसंबर को बीड के मासाजोग में सरपंच संतोष देशमुख के अपहरण और हत्या से जुड़े जबरन वसूली के मामले में गिरफ्तार किया गया है।
नासिक की एक अदालत ने 1995 के एक मामले में कोकाटे को गुरुवार को दो साल की सजा सुनाई थी। उन पर सरकारी कोटे के तहत फ्लैट पाने के लिए फर्जी दस्तावेज जमा करने का आरोप लगाया गया था। भाजपा के विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) दारेकर ने कहा, ‘‘विपक्ष राजनीतिक कारणों से उनके (मंत्रियों) इस्तीफे की मांग कर रहा है। अगर कोई सबूत मिलता है तो उनकी पार्टी के प्रमुख (उपमुख्यमंत्री अजित पवार) उनके खिलाफ कार्रवाई करेंगे।”
अन्ना हजारे ने इस्तीफे की मांग की
वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने कहा कि आरोपों का सामना कर रहे मंत्रियों को तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए। विपक्षी दल राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के मंत्रियों धनंजय मुंडे और माणिकराव कोकाटे के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
सत्ता से पैसा व पैसे से सत्ता, अन्ना हजारे ने चुनावी चक्रव्यूह पर बोला हमला, दलबदल कानून को सख्त करने की मांग
अन्ना हजारे का नैतिक प्रहार, AAP सांसदों के बीजेपी में जाने को बताया स्वार्थ की राजनीति
Anna Hazare: पार्टी में सब ठीक होता को सांसद नहीं भागते, AAP में मची भगदड़ पर ‘गुरु’ ने दिखाया आईना!
9 अप्रैल का इतिहास: अन्ना हजारे आंदोलन से लेकर सद्दाम हुसैन शासन का पतन, भारत और दुनिया में बदलाव
अन्ना हजारे ने नाम लिए बिना कहा, “अगर किसी मंत्री पर आरोप लगे हैं, तो उनके लिए एक मिनट भी कैबिनेट में बने रहना अनुचित होगा। उन्हें तुरंत अपना इस्तीफा दे देना चाहिए। अगर आपने गलती की है, तो सत्ता में बने रहने की कोई जरूरत नहीं है।”
कुछ दिनों के लिए इस्तीफा दे – धस
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक सुरेश धस ने कहा कि आरोपों से जूझ रहे महाराष्ट्र के मंत्री धनंजय मुंडे को ‘कुछ दिनों के लिए’ इस्तीफा दे देना चाहिए और संतोष देशमुख की हत्या एवं जबरन वसूली मामलों और कृषि मंत्री के रूप में उनके कार्यकाल के दौरान भ्रष्टाचार के आरोपों में ‘क्लीन चिट’ मिलने पर ही उन्हें वापसी करनी चाहिए।
महाराष्ट्र की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
धस ने गुरुवार को राज्य कृषि विभाग द्वारा की गई खरीद में मुंडे और उनके सहयोगियों के खिलाफ 180 करोड़ से अधिक के भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। मुंडे दो जुलाई 2023 से नवंबर 2024 तक कृषि मंत्री थे। धस ने कहा, ‘‘मुंडे को कुछ दिनों के लिए इस्तीफा दे देना चाहिए। अगर संतोष देशमुख और भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों में उनका कोई संबंध नहीं पाया जाता है तो वे वापसी कर सकते हैं। वे मंत्री की कुर्सी से क्यों चिपके हुए हैं?”
Dhananjay munde manikrao kokate in trouble formed minister team up to get him to resign
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
WTC Points Table: भारत ने पाकिस्तान को पछाड़कर बिगाड़ा पड़ोसी टीम का खेल, पॉइंट्स टेबल में मची खलबली
May 12, 2026 | 06:16 PM1 वोट से मंत्री को हराने वाले MLA की सदन में एंट्री बैन, फ्लोर टेस्ट से पहले विजय को लगा झटका, SC पहुंचा मामला
May 12, 2026 | 06:15 PMPati Patni Aur Woh 2 Review: तिग्मांशु-विजय संग सारा की दमदार परफॉरमेंस, आयुष्मान का दिखा एंटरटेनिंग अवतार
May 12, 2026 | 06:11 PMNEET-UG 2026 पेपर लीक में बड़ा खुलासा, WhatsApp के एक मैसेज ने खोल दी पूरी पोल, जानें पूरा मामला
May 12, 2026 | 06:10 PMभोजशाला विवाद में सुनवाई पूरी, हाईकोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला; अब ‘मंदिर’ या ‘मस्जिद’ पर आ सकता है बड़ा निर्णय
May 12, 2026 | 06:06 PMपश्चिम बंगाल में महिलाओं को हर महीने ₹3000 और मुफ्त बस यात्रा, नई सरकार का बड़ा ऐलान
May 12, 2026 | 06:05 PMक्या पीएम मोदी को पैदल चलना चाहिए? PM काफिले को लेकर हमलावर हुए विपक्ष पर संजय निरुपम का पलटवार
May 12, 2026 | 05:55 PMवीडियो गैलरी

NEET Exam Cancelled 2026: एक पेपर लीक से सरकार को कितने सौ करोड़ का नुकसान? रकम जान उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 12, 2026 | 05:13 PM
पूरी दुनिया में महा-संकट की आहट पीएम मोदी ने देशवासियों को किया आगाह, विपक्ष पर बरसी बीजेपी
May 12, 2026 | 02:41 PM
2 मिनट में तरीका सिखा दूंगा…मेरठ में ADM सिटी का पारा हाई, पार्षद को सरेआम दी जेल भेजने की धमकी; VIDEO वायरल
May 12, 2026 | 02:20 PM
ईंट से ईंट बजा देंगे.. तीन साल की बच्ची के साथ दरिंदगी पर भड़के सौरभ भारद्वाज, भाजपा पर लगाया आरोप
May 12, 2026 | 02:19 PM
यूपी बना देश का ग्रोथ इंजन; योगी आदित्यनाथ का बड़ा दावा, जल्द ही 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनेगा प्रदेश
May 12, 2026 | 02:02 PM
ट्रंप-जिनपिंग की महामुलाकात, क्या US-चीन की ‘दोस्ती’ भारत के लिए बनेगा बड़ा खतरा? जानें सबकुछ
May 11, 2026 | 11:05 PM














