‘कोई भी गैंग हो पैर फैलाने नहीं देंगे’, बॉलीवुड एक्टर्स को मिल रही धमकियों पर सीएम फडणवीस का बड़ा ऐलान
CM Fadnavis on Bollywood Threats: सीएम देवेंद्र फडणवीस ने बॉलीवुड को धमकी देने वालों को सख्त चेतावनी दी है। साथ ही रितु तावड़े के बीएमसी मेयर पद की शपथ पर खुशी जताई है।
- Written By: अनिल सिंह
CM Fadnavis on Bollywood Threats (फोटो क्रेडिट-इंस्टाग्राम)
Fadnavis Bollywood Threat Statement: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बुधवार, 11 फरवरी 2026 को बॉलीवुड हस्तियों को मिल रही धमकियों और मुंबई के प्रशासनिक भविष्य को लेकर बेहद कड़े तेवर दिखाए। बीएमसी (BMC) की नवनियुक्त मेयर रितु तावड़े के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री ने अंडरवर्ल्ड और फिरौती मांगने वाले गैंग्स को सीधी चेतावनी दी। उन्होंने स्पष्ट किया कि महाराष्ट्र की धरती पर किसी भी अपराधी या गैंग को पनपने नहीं दिया जाएगा और जो भी कानून तोड़ेगा, उसे सख्त अंजाम भुगतना होगा।
हाल के दिनों में बॉलीवुड अभिनेताओं और निर्देशकों को मिल रही धमकियों के बीच मुख्यमंत्री का यह बयान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक बड़ा भरोसा माना जा रहा है।
“ढूंढेंगे भी और ठोकेंगे भी”: गैंग्स को सीधी चेतावनी
मुख्यमंत्री फडणवीस ने बॉलीवुड सितारों को मिल रही धमकियों पर कड़ा रुख अपनाते हुए कहा, “कोई भी गैंग हो, हम उन्हें पैर फैलाने नहीं देंगे। हम उनका पुख्ता बंदोबस्त करेंगे।” उन्होंने यह भी संकेत दिया कि कुछ लोग केवल पब्लिसिटी पाने के लिए ऐसी धमकियां देते हैं। फडणवीस ने आगे कहा, “अब इन धमकियों के पीछे कौन है, यह ढूंढना होगा। कई लोग बहती गंगा में हाथ धोते हैं क्योंकि बड़े लोगों को धमकी देने से पब्लिसिटी मिलती है। ऐसे लोगों को हम ढूंढेंगे भी और ठोकेंगे भी।” मुख्यमंत्री के इस बयान से साफ है कि पुलिस अब धमकी देने वाले गिरोहों के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति अपनाएगी।
सम्बंधित ख़बरें
नवी मुंबई में गुलाबी बहार! नेरुल के वेटलैंड्स पर उतरा हजारों फ्लेमिंगो का झुंड; देखें प्रकृति का यह नजारा
लाडकी बहीन योजना में अपात्र घोषित 70 लाख महिलाओं को मिला आखिरी मौका; दोबारा जमा कर सकेंगी दस्तावेज
संगठन सृजन अभियान के तहत कांग्रेस का बड़ा कदम, मुंबई में 7 हजार पदाधिकारी सीखेंगे राजनीति के गुर
लाखों की फीस वसूलने वाले कोचिंग संस्थान डकैत; नेताओं और माफियाओं की सांठगांठ पर भड़के राधाकृष्ण विखे पाटिल
🕐 1.11pm | 11-2-2026📍Mumbai. LIVE | Media Interaction#Maharashtra #Mumbai https://t.co/GQTutlHjTS — Devendra Fadnavis (@Dev_Fadnavis) February 11, 2026
ये भी पढ़ें- बीजेपी की बड़ी कार्रवाई, अमोल बलवाडकर सहित 69 बागी कार्यकर्ताओं को 6 साल के लिए निकाला
बीएमसी को मिला ‘असली मराठी चेहरा’: रितु तावड़े का शपथ ग्रहण
मुंबई महानगरपालिका के मेयर पद पर रितु तावड़े के शपथ ग्रहण को मुख्यमंत्री ने मुंबई के लिए एक नई शुरुआत बताया। उन्होंने कहा कि मुंबई को अब एक ‘असली मराठी चेहरा’ मिला है जो जनता की समस्याओं को करीब से समझता है। फडणवीस ने रितु तावड़े के पिछले प्रशासनिक अनुभव की सराहना करते हुए कहा कि उनके मेयर बनने से बीएमसी का प्रशासन अधिक लोकाभिमुख (People-oriented) होगा। उन्होंने जोर दिया कि लोकतंत्र में प्रशासकों के बजाय जनता के प्रतिनिधियों का शासन होना चाहिए, जिससे काम में अधिक पारदर्शिता और तेजी आती है।
बाल ठाकरे की जन्मशताब्दी और मुंबईकरों के सपने
मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में हिंदूहृदय सम्राट बालासाहेब ठाकरे की आगामी जन्मशताब्दी का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि यह सरकार बालासाहेब के सपनों की मुंबई बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। फडणवीस ने आश्वासन दिया कि वह और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे मिलकर बीएमसी प्रशासन को पूरी ताकत देंगे ताकि सामान्य मुंबईकरों के घर और बुनियादी सुविधाओं के सपने पूरे हो सकें। उन्होंने इस ऐतिहासिक इमारत में आयोजित समारोह को लोकतंत्र के लिए एक महत्वपूर्ण क्षण बताया और कहा कि अब मुंबई का विकास नई ऊंचाइयों को छुएगा।
