Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Ganesh Chaturthi |
  • Tariff War |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

उत्तन में डेंगू का प्रकोप, आठ दिनों में 8 मौतें; स्वास्थ्य व्यवस्था चरमराई, नागरिकों में दहशत

Mumbai News: मीरा-भाईंदर के उत्तन इलाके में डेंगू का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। आठ दिनों में आठ लोगों की मौत से दहशत फैल गई। नागरिकों ने मनपा प्रशासन से तत्काल कदम उठाने की मांग है।

  • By सोनाली चावरे
Updated On: Sep 03, 2025 | 10:03 AM

मीरा-भाईंदर उत्तन में डेंगू का प्रकोप (pic credit; social media)

Follow Us
Close
Follow Us:

Maharashtra News: मीरा-भाईंदर महानगरपालिका क्षेत्र के उत्तन इलाके में डेंगू ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है। लगातार हो रही बारिश के चलते जगह-जगह पानी भर गया है और इससे मच्छरों का प्रजनन तेजी से बढ़ा है। स्थानीय डॉक्टरों का कहना है कि सिर्फ पिछले आठ दिनों में सैकड़ों लोग डेंगू से पीड़ित पाए गए हैं, जबकि कम से कम आठ नागरिकों की मौत हो चुकी है।

इस स्थिति ने न केवल नागरिकों में दहशत पैदा कर दी है बल्कि मनपा प्रशासन पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। मृतकों में लिंटन पाटिल, मैक्सिना गारिया, ग्लास्टन घोन्सालविस, जेरोलिन नून्स, जेसी बेचारी, रीगल परेरा और फ्रेंकी बेचारी समेत अन्य शामिल हैं। इन मौतों के बाद इलाके के लोगों में गहरा आक्रोश है।

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। समय पर दवाइयां और उपचार नहीं मिलने के कारण स्थिति और बिगड़ती जा रही है। नागरिकों ने आरोप लगाया कि बार-बार शिकायतों के बावजूद मनपा प्रशासन ने सफाई और फॉगिंग पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया।

इसे भी पढ़ें- चंद्रपुर नगर निगम के अभियान का असर: दूसरे चरण में केवल 2% घर पाए गए दूषित, डेंगू केस भी नियंत्रित

पूर्व नगरसेवक बर्नार्ड डिमेलो ने इस मामले को गंभीर बताते हुए मनपा आयुक्त व प्रशासक राधाविनोद शर्मा को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि प्रशासन को अब केवल बैठकों और कागजी कार्रवाई से आगे बढ़कर जमीनी स्तर पर ठोस कदम उठाने होंगे।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने भी चेतावनी दी है कि यदि समय रहते व्यापक स्तर पर सफाई, फॉगिंग और मच्छर नियंत्रण अभियान नहीं चलाया गया, तो आने वाले दिनों में हालात और ज्यादा भयावह हो सकते हैं। नागरिकों ने मांग की है कि तत्काल आपातकालीन चिकित्सा कैंप लगाए जाएं, दवाइयों की आपूर्ति बढ़ाई जाए और प्रभावित क्षेत्रों में नियमित फॉगिंग की जाए।

फिलहाल इलाके में हर तरफ चिंता और गुस्से का माहौल है। लोग उम्मीद कर रहे हैं कि प्रशासन जल्द से जल्द ठोस कदम उठाए और इस स्वास्थ्य संकट से उन्हें राहत दिलाए।

Dengue outbreak increased rapidly in uttan area of mira bhayander

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 03, 2025 | 10:03 AM

Topics:  

  • Maharashtra News
  • Mumbai
  • Mumbai News

सम्बंधित ख़बरें

1

गहने चोर गिरोह का भंडाफोड़, सास-दामाद गिरफ्तार; आरोपी पर 25 से अधिक मामले दर्ज

2

म्हाडा फ्लैट के नाम पर ज्वैलरी व्यवसायी से 1 करोड़ की ठगी, 2 आरोपी गिरफ्तार, 2 फरार

3

साकीनाका राजीव नगर की जर्जर सड़कों से बढ़ी परेशानी, गणेश विसर्जन पर भी पड़ा असर

4

टेंडर में लापरवाही पर गिरेगी गाज, MBMC आयुक्त ने उपायुक्तों को दी कड़ी चेतावनी

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.