-
शनि, 8 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Batwara 1947 Vs Awarapan 2 Opening Day Box Office Prediction
सनी देओल और इमरान हाशमी आमने-सामने, बंटवारा 1947 और आवारापन 2 में किसकी होगी बंपर ओपनिंग, सामने आया अनुमान
- Written By: सोनाली झा
Batwara 1947 Vs Awarapan 2 Opening Day Collection: 14 अगस्त को सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ और इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ सिनेमाघरों में आमने-सामने होंगी। अब देखना होगा कि पहले दिन कौन बाजी मारता है।

इमरान हाशमी और सनी देओल (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Batwara 1947 Vs Awarapan 2 Prediction Collection: स्वतंत्रता दिवस का वीकेंड बॉलीवुड फिल्मों के लिए हमेशा से खास रहा है। इस दौरान देशभक्ति से जुड़ी फिल्मों के साथ-साथ बड़े सितारों की फिल्मों को भी दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिलने की उम्मीद रहती है। इस साल भी 14 अगस्त को सिनेमाघरों में दो बहुप्रतीक्षित फिल्में आमने-सामने आने वाली हैं।
एक तरफ सनी देओल की देशभक्ति और विभाजन की कहानी पर आधारित ‘बंटवारा 1947’ है, तो दूसरी ओर इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ रिलीज होगी। दोनों फिल्मों को लेकर दर्शकों के बीच काफी उत्साह है। राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बनी ‘बंटवारा 1947’ में सनी देओल के साथ प्रीति जिंटा, शबाना आजमी, अली फजल और करण देओल अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म की कहानी भारत-पाकिस्तान विभाजन की पृष्ठभूमि पर आधारित है।
कितनी हो सकती है बंटवारा 1947 की ओपनिंग
सनी देओल की पिछली देशभक्ति फिल्म ‘बॉर्डर 2’ को बॉक्स ऑफिस पर शानदार सफलता मिली थी। ऐसे में माना जा रहा है कि उनकी लोकप्रियता और फिल्म के देशभक्ति वाले कंटेंट का फायदा ‘बंटवारा 1947’ को मिल सकता है। कोईमोई की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म पहले दिन करीब 10 से 13 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर सकती है। पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ मिलने पर आंकड़ा और बढ़ सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
धनुष के बाद क्या अब 10 साल छोटे क्रिकेटर को डेट कर रही है मृणाल ठाकुर? जानें क्या है वायरल कमेंट की सच्चाई
बॉलीवुड स्टार होने का नहीं मिला फायदा, अमिताभ बच्चन के पड़ोस में घर खरीदने से पहले देना पड़ा इंटरव्यू
दूसरे शुक्रवार को भी छाया रहा स्पाइडरमैन का खुमार, 350 करोड़ की कमाई के करीब पहुंची फिल्म
Kaisi Yeh Yaariyaan की मुक्ति ने रचायी शादी, KKR के रमनदीप सिंह संग लिए सात फेरे, देखें तस्वीरें
आवारापन 2 कितनी कमाई कर सकती है
इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ साल 2007 में रिलीज हुई ‘आवारापन’ का सीक्वल है। फिल्म को लेकर लंबे समय से फैंस के बीच उत्सुकता बनी हुई है। हालांकि, ट्रेलर को दर्शकों की तरफ से मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला है, लेकिन पहली फिल्म की यादें और इमरान हाशमी की लोकप्रियता सीक्वल के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। ‘आवारापन 2’ ओपनिंग डे पर 10 से 15 करोड़ रुपये की कमाई कर सकती है।
पहले दिन कौन मारेगा बाजी
अनुमानों के मुताबिक, दोनों फिल्मों के बीच मुकाबला काफी करीबी रहने वाला है। ‘बंटवारा 1947’ को देशभक्ति के जॉनर और सनी देओल की पिछली सफलता का फायदा मिल सकता है। वहीं ‘आवारापन 2’ को सीक्वल फैक्टर और इमरान हाशमी की फैन फॉलोइंग से मजबूती मिल सकती है। अब बॉक्स ऑफिस की असली तस्वीर 14 अगस्त को फिल्में रिलीज होने के बाद ही साफ होगी कि इस क्लैश में सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ बाजी मारती है या इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’।
Batwara 1947 vs awarapan 2 opening day box office prediction
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
सनी देओल और इमरान हाशमी आमने-सामने, बंटवारा 1947 और आवारापन 2 में किसकी होगी बंपर ओपनिंग, सामने आया अनुमान
Aug 08, 2026 | 04:25 PMभंडारा में जादूटोने के आरोप में तीन महीने में दो हत्याएं, अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति ने जताई चिंता
Aug 08, 2026 | 04:25 PMमहाराष्ट्र किसान कर्जमाफी: पुणे के 38,970 किसानों के खाते में पहुंचे 345 करोड़, जानिए आपको कैसे मिलेगा लाभ
Aug 08, 2026 | 04:24 PMरंगे हाथ पकड़े गए राहुल गांधी… E20 विवाद पर विनोद तावड़े का जबरदस्त प्रहार, खोली दावों की पोल
Aug 08, 2026 | 04:22 PMRipe Jackfruit: पका कटहल कहीं बिगाड़ न दे सेहत, इन 5 लोगों को खाने से पहले जरूर जान लेनी चाहिए ये बात
Aug 08, 2026 | 04:19 PMधनुष के बाद क्या अब 10 साल छोटे क्रिकेटर को डेट कर रही है मृणाल ठाकुर? जानें क्या है वायरल कमेंट की सच्चाई
Aug 08, 2026 | 04:14 PMAkola News: बैलगाड़ी समेत मन नदी में बहा युवक, बचाव अभियान में 2 किमी दूर मिला शव
Aug 08, 2026 | 04:05 PMवीडियो गैलरी

सोनीपत वीडियो कॉल अंतिम संस्कार में सबसे बड़ा मोड़! वृद्धाश्रम के संचालक ने खोला 5100 रुपये का असली राज- VIDEO
Aug 07, 2026 | 10:47 PM
जंतर-मंतर वाले बिरयानी बाबा जुनैद झारखंड पहुंचे, फंडिंग और पेपर लीक को लेकर कर दिए बड़े खुलासे! देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 09:54 PM
स्टेशन पर अचानक फूट-फूटकर रोने लगा शख्स, वीडियो देख सोशल मीडिया पर भर आईं लोगों की आंखें! देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 09:23 PM
मोहन भागवत की बात BJP वाले ही नहीं मानते! CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा हमला, देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 06:08 PM
संभल में वर्दी वाले इंस्पेक्टर पर गिरी गाज! मुस्लिम नेता के पैर छूने का VIDEO वायरल होने से मचा बवाल
Aug 06, 2026 | 09:32 PM
क्या महाराष्ट्र में कोई बड़ा खेल करने वाले हैं प्रशांत किशोर? सुनेत्रा पवार से अचानक हुई मुलाकात, देखें VIDEO
Aug 06, 2026 | 08:55 PM













