Mumbai BMC स्कूलों में छात्रों को देरी से मिलेंगे जूते-मोजे, टेंडर प्रक्रिया में उलझा प्रशासन; बढ़ा रोष

Mumbai Education News: मुंबई में बीएमसी स्कूल जल्द शुरू होने वाले हैं, लेकिन छात्रों के लिए जूते, सैंडल और मोजे की खरीद टेंडर प्रक्रिया में उलझ गई है। इससे सामग्री देरी से मिलने की आशंका है।
BMC schools in Mumbai are set to reopen, but the procurement of shoes and socks is delayed due to ongoing tender processes, sparking discontent over management.
मुंबई बीएमसी स्कूल (फोटो.सोशल मीडिया)
Updated on

Mumbai BMC Schools Shoes Tender: मुंबई बीएमसी के माध्यमिक और प्राथमिक विद्यालय जल्द ही शुरू होने वाले हैं। हालांकि, बीएमसी प्रशासन ने विद्यार्थियों के लिए आवश्यक जूते, सैंडल और मोजे खरीदने के लिए टेंडर जारी किया है। इस संबंध में प्रस्ताव शुक्रवार, 12 जून को होने वाली स्थायी समिति की बैठक में रखा जाएगा। समिति की मंजूरी मिलने के बाद ही ठेकेदारों के माध्यम से खरीद प्रक्रिया शुरू होगी। मनपा स्कूलों के विद्यार्थियों को जूते, सैंडल और मोजे देर से मिलने की संभावना जताई जा रही है। इसे लेकर बीएमसी प्रशासन के कामकाज पर नाराजगी व्यक्त की जा रही है।

BMC स्कूल : 5 ठेकेदारों ने दिखाई रुचि

मुंबई बीएमसी में सता परिवर्तन के बाद सत्तारूढ़ भाजपा ने पालिका स्कूलों के विद्यार्थियों के लिए शैक्षणिक सामग्री की खरीद जेम पोर्टल के माध्यम से करने का निर्णय लिया है। हालांकि, इस पोर्टल पर ठेकेदारों को कई तकनीकी और प्रशासनिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। दूसरी ओर, बीएमसी ने 12 मार्च 2026 को प्रशासनिक मंजूरी के साथ महाटेंडर वेबसाइट पर जारी काले जूते, मोजे और सैंडल की खरीद संबंधी ई-निविदा रद्द कर दी थी।

इसके बाद शैक्षणिक वर्ष 2026-2028 के लिए विद्यार्थियों को काले जूते, मोजे और सैंडल उपलब्ध कराने के लिए 17 मार्च 2026 को जेम पोर्टल और मुंबई मनपा की वेबसाइट पर नई निविदा जारी की गई। निविदा जमा करने की अंतिम तिथि 6 अप्रैल 2026 तक बढ़ाई गई।

20 मार्च 2026 को उपायुक्त (केंद्रीय खरीद विभाग) की अध्यक्षता में पूर्व-बोली बैठक संपन्न हुई। निर्धारित तिथि तक प्राप्त तीनों निविदाएं शर्तों को पूरा नहीं कर सकी, जिसके कारण उन्हें निरस्त कर दिया गया। इसके बाद पुनः निविदा जारी कर 1 मई 2026 को जेम पोर्टल पर आमंत्रित की गई।

Navbharat Live
navbharatlive.com