बदलेगा दादर रेलवे स्टेशन का नाम! चैत्यभूमि करने की तैयारी, CM फडणवीस ने बताया कब पूरी होगी प्रक्रिया

Dadar Railway Station Name Change: दादर रेलवे स्टेशन का नाम चैत्यभूमि करने की तैयारी है। CM देवेंद्र फडणवीस ने बताया कि आगामी विधिमंडल सत्र में नामकरण की जरूरी प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
Dadar Railway Station Rename Proposal Chaityabhoomi
मीटिंग के दौरान सीएम फडणवीस(सोर्स: सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • आगामी विधानसभा अधिवेशन में दादर स्टेशन का नाम चैत्यभूमि करने की प्रक्रिया पूरी होगी।

  • महापरिनिर्वाण दिवस पर चैत्यभूमि में लगभग पंद्रह लाख अनुयायियों के पहुंचने की संभावना है।

  • इंदू मिल स्मारक के शेष कार्य के लिए सरकार अतिरिक्त निधि उपलब्ध कराएगी।

Dadar Railway Station Rename Proposal Chaityabhoomi: दादर रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर ‘चैत्यभूमि’ करने की प्रक्रिया जल्द आगे बढ़ेगी। राज्य सरकार ने इस प्रस्ताव को पहले ही सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। अब केंद्र सरकार से मिले मार्गदर्शन के अनुसार विधानमंडल की समिति से जुड़ी आवश्यक प्रक्रिया विधानसभा के आगामी अधिवेशन में पूरी की जाएगी। इसके बाद स्टेशन के नामकरण की कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

भारत रत्न डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस (6 दिसंबर) की तैयारियों की समीक्षा के लिए विधान भवन में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और सुनेत्रा अजित पवार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, रेलवे और मुंबई महानगरपालिका के प्रतिनिधि तथा बौद्ध संगठनों के पदाधिकारी मौजूद रहे।

15 लाख अनुयायियों के पहुंचने की संभावना

बैठक में बताया गया कि इस वर्ष डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर का 70वां महापरिनिर्वाण दिवस मनाया जाएगा। 5 और 6 दिसंबर को चैत्यभूमि तथा शिवाजी पार्क परिसर में करीब 15 लाख अनुयायियों के पहुंचने की संभावना है। इसे देखते हुए मुख्यमंत्री ने सभी सरकारी एजेंसियों को आपसी समन्वय से काम करने और पिछले वर्षों की व्यवस्थाओं में सामने आई कमियों को दूर करने के निर्देश दिए।

फडणवीस ने कहा कि देशभर से आने वाले अनुयायियों को किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए। चैत्यभूमि परिसर में सुरक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, पेयजल, भोजन और परिवहन की पर्याप्त व्यवस्था की जाए। किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस और प्रशासन विशेष सतर्कता बरतें।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने गृह विभाग को चैत्यभूमि परिसर में धरना, प्रदर्शन, मोर्चे और आंदोलनों पर आधिकारिक प्रतिबंध लगाने के संबंध में कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए। यातायात व्यवस्था के तहत ऑटोरिक्शा के प्रवेश को नियंत्रित करने और रेलवे, सड़क परिवहन तथा स्थानीय यातायात के बीच समन्वय बनाने पर जोर दिया गया।

Dadar Railway Station Rename Proposal Chaityabhoomi
कभी गली क्रिकेट तो कभी बॉलीवुड सितारों के बीच, मुंबई दौरे पर कुछ ऐसे दिखे प्रिंस विलियम और केट मिडलटन

इंदू मिल स्मारक के लिए अतिरिक्त निधि

मुख्यमंत्री ने कहा कि इंदू मिल में डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर के स्मारक के शेष काम के लिए धन की कमी नहीं होने दी जाएगी। स्मारक का अधिकांश काम पूरा हो चुका है, लेकिन मुख्य प्रतिमा से संबंधित कुछ काम लंबित हैं। निर्माण लागत बढ़ने पर भी सरकार अतिरिक्त खर्च वहन करेगी। इस संबंध में अगले सप्ताह अलग बैठक लेकर काम को गति दी जाएगी।

फडणवीस ने राज्यभर में डॉ. आंबेडकर की प्रतिमाओं की सफाई और सौंदर्यीकरण का काम अगले पांच से सात दिनों में पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि महापरिनिर्वाण दिवस की गंभीरता और पवित्रता बनाए रखी जाए। यह शोक और श्रद्धांजलि का दिन है, इसलिए उत्सवी कार्यक्रमों के बजाय बाबासाहेब के जीवन और विचारों पर आधारित फिल्में तथा अन्य कार्यक्रम आयोजित करने पर विचार किया जाए।

Dadar Railway Station Rename Proposal Chaityabhoomi
केट मिडलटन ने मुंबई के मैटरनिटी अस्पताल का किया दौरा, प्रिंस विलियम के बिना पहुंचीं प्रिंसेस ऑफ वेल्स

अनुयायियों की सुविधाओं में कमी नहीं होगी: शिंदे

उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि चैत्यभूमि आने वाले लाखों अनुयायियों की सुविधाओं में कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। उनके ठहरने, आराम और भोजन के लिए बड़े मंडप और जर्मन हैंगर बनाए जाएंगे। पेयजल, स्वच्छता, भोजन, परिवहन और पुलिस बंदोबस्त की पर्याप्त व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने महापरिनिर्वाण दिवस पर आने वाले वाहनों को टोल में छूट देने पर भी सकारात्मक विचार करने की बात कही।

उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा अजित पवार* ने अनुयायियों की सुरक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय से काम करने और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए सतर्क रहने को कहा।