कभी गली क्रिकेट तो कभी बॉलीवुड सितारों के बीच, मुंबई दौरे पर कुछ ऐसे दिखे प्रिंस विलियम और केट मिडलटन

Prince William-Princess Kate Mumbai Visit Photos: प्रिंस विलियम और केट मिडलटन के मुंबई दौरे में सचिन तेंदुलकर के साथ गली क्रिकेट, करण जौहर से मुलाकात और अर्थशॉट समारोह की खास तस्वीरें देखें।
Prince William-Kate Mumbai Visit
मुंबई में प्रिंस विलियम और केट मिडलटन(सोर्स: सोशल मीडिया)
Updated on: 
Kate Midleton Nowrosjee Wadia Maternity Hospital Visit
प्रिंसेस ऑफ वेल्स केट मिडलटन ने मुंबई के नौरोजी वाडिया मैटरनिटी अस्पताल का अकेले दौरा किया। रॉयल कॉलेज ऑफ ऑब्स्टेट्रिशियंस एंड गायनेकोलॉजिस्ट्स की संरक्षक के तौर पर उन्होंने अस्पताल में नई माताओं और स्वास्थ्यकर्मियों से मुलाकात की।(सोर्स: सोशल मीडिया)
Prince William Princess Kate Chanakya School of Craft Mumbai
प्रिंस विलियम अपनी पत्नी, प्रिंसेस ऑफ वेल्स, कैथरीन के साथ लोअर परेल स्थित चाणक्य स्कूल ऑफ क्राफ्ट पहुंचे। यहां वे सस्टेनेबल टेक्सटाइल्स से जुड़े एक कार्यक्रम में शामिल हुए। प्रिंसेस ऑफ वेल्स बड़े उत्साह के साथ प्रिंट ब्लॉकिंग कर रही थीं। इस दौरान उन्होंने प्रिंस विलियम को सलाह दी कि वे अपने डिज़ाइन पर बहुत ज़्यादा दबाव न डालें। (सोर्स: सोशल मीडिया)
Prince William Princess Kate Playing Cricket Mumbai
मुंबई की गलियों में प्रिंस विलियम का एक अलग ही अंदाज देखने को मिला। गॉड ऑफ क्रिकेट कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के साथ उन्होंने गली क्रिकेट खेला। शाही प्रोटोकॉल से हटकर क्रिकेट के मैदान पर उनका यह अंदाज दौरे की यादगार तस्वीरों में शामिल हो गया।(सोर्स: सोशल मीडिया)
Prince William Drives Electric Auto Rickshaw Mumbai
ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और प्रिंसेस केट भारत दौरे के दूसरे दिन मंगलवार को मुंबई में खास अंदाज में नजर आए। प्रिंस विलियम ने यहां इलेक्ट्रिक ऑटो रिक्शा चलाया, जबकि उनकी पत्नी प्रिंसेस केट पीछे बैठीं। दोनों इसी अनोखे अंदाज में अर्थशॉट प्राइज के कार्यक्रम में पहुंचे।(सोर्स: सोशल मीडिया)
Prince William Princess Kate With Devendra Fadnavis And Amruta Fadnavis
मुंबई में आयोजित 'द अर्थशॉट प्राइज अवॉर्ड्स 2026' में शाही जोड़े की मुलाकात मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और अमृता फडणवीस से हुई। इस खास तस्वीर में दोनों दंपती एक साथ नजर आए।(सोर्स: सोशल मीडिया)
Prince William Princess Kate With Devendra Fadnavis And Amruta Fadnavis
अर्थशॉट प्राइज समारोह के ग्रीन कार्पेट पर केट मिडलटन ने मरून गाउन में शानदार अंदाज से सबका ध्यान खींचा। उनके स्टाइलिश गहनों ने लुक में शाही चमक जोड़ दी। वहीं, अमृता फडणवीस की खूबसूरत साड़ी भी आकर्षण का केंद्र रही।(सोर्स: सोशल मीडिया)
Prince William Princess Kate With Devendra Fadnavis And Amruta Fadnavis
समारोह के दौरान देवेंद्र फडणवीस-अमृता फडणवीस और प्रिंस विलियम-केट मिडलटन एक-दूसरे के साथ हंसते-मुस्कुराते नजर आए। दोनों जोड़ों के बीच सहज बातचीत और खुशनुमा माहौल ने इस मुलाकात को खास बना दिया।(सोर्स: सोशल मीडिया)
Prince William Mumbai Dharma Productions Office
मुंबई दौरे के दौरान प्रिंस विलियम धर्मा प्रोडक्शंस के स्टूडियो पहुंचे, जहां फिल्ममेकर करण जौहर ने उनका स्वागत किया। इस खास मौके पर अभिनेता सैफ अली खान और करीना कपूर भी मौजूद रहे। बॉलीवुड की हस्तियों से मुलाकात उनके दौरे का खास आकर्षण बनी।(सोर्स: सोशल मीडिया)
Prince William Mumbai Metro Aqua Line Travel
ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी प्रिंसेस ऑफ वेल्स कैथरीन अपने तीन दिवसीय भारत दौरे के दौरान मुंबई पहुंचे। इस खास दौरे पर शाही जोड़े ने मुंबई की पहली भूमिगत मेट्रो एक्वा लाइन में आम सफर करके शहरवासियों को खासा आकर्षित किया। (सोर्स: सोशल मीडिया)

संबंधित खबरें

No stories found.