-
मंगल, 14 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Cyber Fraud Ganesh Balaso Kale Extradited From Thailand To India Cbi Arrested
बैंकॉक में छिपा बड़ा साइबर ठग गणेश काले भारत प्रत्यर्पित, CBI ने मुंबई एयरपोर्ट पर किया गिरफ्तार
- Written By: आकाश मसने
Ganesh Balaso Kale Extradition: CBI ने थाईलैंड से साइबर अपराधी गणेश बालासो काले का प्रत्यर्पण कराया है। ऑनलाइन पार्ट-टाइम नौकरी के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाला ये आरोपी इंटरपोल रेड नोटिस पर था।

साइबर ठग गणेश बालासो काले (सोर्स: सोशल मीडिया)
Ganesh Balaso Kale Extradited From Thailand To India: अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पैर पसार चुके साइबर अपराधियों के खिलाफ भारतीय सुरक्षा एजेंसियों को एक बड़ी कामयाबी मिली है। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने विदेश मंत्रालय और बैंकॉक में भारतीय दूतावास के साथ मिलकर, ऑनलाइन नौकरी के नाम पर देशव्यापी ठगी करने वाले मास्टरमाइंड गणेश बालासो काले को थाईलैंड से सफलतापूर्वक भारत वापस ले आया है।
केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने साइबर ठगी के एक मामले में वांछित आरोपी गणेश बालासो काले को थाईलैंड से सफलतापूर्वक भारत प्रत्यर्पित करा लिया है। CBI ने गुरुवार को बताया कि गणेश बालासो काले इंटरपोल रेड नोटिस वाला वांछित भगोड़ा था। वह लोगों को ऑनलाइन पार्ट-टाइम नौकरी का लालच देकर ठगी करता था।
आरोपी गणेश बालासो काले पीड़ितों से निवेश के नाम पर पैसे जमा करवाता था। इसके बाद में उनके साथ धोखाधड़ी कर फरार हो जाता था। जांच में सामने आया है कि इस पूरे गिरोह को चलाने के लिए गणेश काले ने एक जटिल वित्तीय नेटवर्क तैयार किया था।
सम्बंधित ख़बरें
दरिंदे को फांसी दो, फास्ट ट्रैक कोर्ट में हो सुनवाई….पायधुनी कांड पर वारिस पठान का बड़ा बयान
छत्रपति संभाजीनगर के VIP गेस्ट हाउस में चोरी, जिला परिषद CEO के अतिथियों के कमरे से नकदी-गहना गायब
किरीट सोमैया का बड़ा दावा: BMC के 87 हजार फर्जी बर्थ सर्टिफिकेट पर बने वोटर ID, जांच की मांग
यात्री ध्यान दें! केलवे रोड पर नॉन-इंटरलॉकिंग ब्लॉक, कवच प्रणाली के चलते 14-15 जुलाई को ट्रेनें प्रभावित
म्यूल अकाउंट्स और फर्जी सिम कार्ड से करता था ठगी
जांच एजेंसियों के मुताबिक आरोपी काले लोगों के बैंक खातों का इस्तेमाल अवैध फंड ट्रांसफर के लिए करता था और इसके बदले उन्हें ब्याज या कमीशन देने का लालच देता था। इन म्यूल अकाउंट्स का इस्तेमाल निर्दोष लोगों को ठगने के लिए किया जाता था। उसने अपने साथियों को नकली सिम कार्ड और मोबाइल फोन उपलब्ध कराए थे।
The Central Bureau of Investigation (CBI), in coordination with the Ministry of External Affairs (MEA), the Ministry of Home Affairs (MHA) and Embassy of India (Thailand), has successfully secured deportation of Red Notice subject Ganesh Balaso Kale from Thailand to India. He… pic.twitter.com/tKkYIS8B6a — ANI (@ANI) June 11, 2026
बैंकॉक में गिरफ्तारी और महज 20 दिनों में प्रत्यर्पण
आरोपी की तलाश में जुटी CBI ने उसके खिलाफ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर घेराबंदी तेज कर दी थी। मई 2026 में उसके खिलाफ इंटरपोल का रेड नोटिस जारी किया गया और थाईलैंड पुलिस ने 24 मई को उसे बैंकॉक से गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद भारतीय और थाई अधिकारियों के बीच तेजी से कूटनीतिक और कानूनी बातचीत हुई और गिरफ्तारी के महज 20 दिनों के भीतर आरोपी का प्रत्यर्पण सुनिश्चित कर लिया गया।
यह भी पढ़ें:- Ladki Bahin Yojana: इस तारीख को आ सकती है मई की किस्त, बीजेपी विधायक ने दिया बड़ा अपडेट
CBI ने ऐसे ऑपरेशन को दिया अंजाम
11 जून को जैसे ही गणेश बालासो काले मुंबई पहुंचा, वहां मौजूद महाराष्ट्र पुलिस की साइबर सेल ने उसे अपनी हिरासत में ले लिया। CBI ने भारतपोल प्लेटफॉर्म के माध्यम से इंटरपोल चैनलों का उपयोग कर इस ऑपरेशन को अंजाम दिया।
Cyber fraud ganesh balaso kale extradited from thailand to india cbi arrested
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 14 July 2026: मंगलवार को किस राशि को मिलेगा लाभ? पढ़ें मेष से मीन तक का दैनिक राशिफल
Jul 14, 2026 | 12:10 AMदतिया उपचुनाव: BJP की स्टार प्रचारक सूची में बड़ा संदेश! नरोत्तम मिश्रा को मिली अहम जिम्मेदारी; उमा भारती बाहर
Jul 13, 2026 | 11:51 PMरात के 2 बजे बेंगलुरु की सड़कों पर घूमती नोएडा की लड़कियों ने खोली पोल! देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 11:18 PMमानसून का वो हर्बल राज! रोज एक कप तुलसी की चाय पीते ही शरीर में दिख सकते हैं ये 6 चौंकाने वाले बदलाव
Jul 13, 2026 | 11:14 PMदरिंदे को फांसी दो, फास्ट ट्रैक कोर्ट में हो सुनवाई….पायधुनी कांड पर वारिस पठान का बड़ा बयान
Jul 13, 2026 | 11:11 PMछतरपुर: घुवारा की बेटी ने लंदन में रचा इतिहास, लॉर्ड्स क्रिकेट स्टेडियम के ऑनर बोर्ड पर क्रांति गौड़
Jul 13, 2026 | 11:07 PMअसली राम के बाद अब TV वाले राम का दरबार भी सुरक्षित नहीं! अरुण गोविल के PA के यहाँ 10 लाख की चोरी, देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 11:04 PMवीडियो गैलरी

आगरा बना दुनिया का सबसे बड़ा नकली दवाओं का अड्डा! सेना और अस्पतालों तक फैली नकली दवाईयां, देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 10:42 PM
तिरंगा चौराहा नाम रखने पर कानपुर पुलिस ने की बर्बरता, युवक को घर में घुसकर पीटा! देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 10:42 PM
मंच पर फूट-फूटकर रो पड़े नरोत्तम मिश्रा, बाहुबली का यह आंसू BJP को पड़ेगा भारी! देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 10:29 PM
आशू शर्मा नाम बताने वाले युवक के साथ तालिबानी बर्बरता! लड़की से भी सरेआम हुई मारपीट, VIDEO वायरल
Jul 13, 2026 | 10:16 PM
EXCLUSIVE: नरोत्तम मिश्रा की राजनैतिक विदाई और MP बीजेपी में नए पावरसेंटर का डर; टिकट कटने की ये है मुख्य वजह
Jul 13, 2026 | 08:57 PM
भारत ने खरीदा रूस से बंपर तेल! ट्रंप को नागवार गुजरेगा ग्लोबल गेम?, VIDEO
Jul 13, 2026 | 05:37 PM













