-
सोम, 27 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Actress Monalisa And Vikrant Singh Ivf Treatment Baby Planning
शादी के 9 साल बाद भी माता-पिता नहीं बन पाए Monalisa और Vikrant Singh, IVF फेल होने पर छलका अभिनेता का दर्द
- Written By: सोनाली झा
Monalisa And Vikrant Singh Baby Planning: मोनालिसा और उनके पति विक्रांत सिंह ने माता-पिता न बन पाने को लेकर खुलकर बात की है। विक्रांत ने बताया कि उन्होंने IVF का सहारा भी लिया, लेकिन सफलता नहीं मिली।

मोनालिसा और विक्रांत सिंह (फोटो- सोशल मीडिया)
Monalisa And Vikrant Singh IVF Treatment: भोजपुरी सिनेमा की लोकप्रिय अभिनेत्री मोनालिसा और उनके पति विक्रांत सिंह अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। शादी के नौ साल बाद भी यह जोड़ी माता-पिता नहीं बन सकी है। हाल ही में विक्रांत सिंह ने एक इंटरव्यू में बेबी प्लानिंग, IVF प्रक्रिया और परिवार के दबाव को लेकर खुलकर बात की। अभिनेता ने बताया कि उन्होंने कई बार कोशिश की, लेकिन अब तक उन्हें सफलता नहीं मिल पाई है।
विक्रांत सिंह ने कहा कि शुरुआती वर्षों में उन्होंने और मोनालिसा ने अपने करियर को प्राथमिकता दी। उस समय दोनों अपने काम, पहचान और आर्थिक स्थिरता पर ध्यान देना चाहते थे। लेकिन समय बीतने के साथ अब उनकी प्राथमिकताएं बदल चुकी हैं। अभिनेता ने कहा कि पहले करियर और सफलता जरूरी लगती थी, लेकिन अब उन्हें महसूस होता है कि परिवार को आगे बढ़ाने का भी एक सही समय होता है।
विक्रांत सिंह का खुलासा
विक्रांत सिंह ने स्वीकार किया कि कई बार लोग यह कह देते हैं कि पहले कोशिश की होती तो शायद नतीजे अलग होते, और ऐसी बातें कहीं न कहीं मन को प्रभावित भी करती हैं। विक्रांत ने खुलासा किया कि उन्होंने और मोनालिसा ने माता-पिता बनने के लिए मेडिकल सहायता का भी सहारा लिया। दोनों ने IVF प्रक्रिया अपनाई, लेकिन यह प्रयास सफल नहीं हो सका।
सम्बंधित ख़बरें
इंडियन आइडल 16 का खिताब ज्योतिर्मयी नायक के नाम, कैंसर मरीजों को म्यूजिक थेरेपी देने वाली सिंगर ने रचा इतिहास
लंकेश के किरदार में ढलने के लिए यश ने किया खास अभ्यास, बोले- शिव के गीत सुनकर ही मिलता था सही भाव
‘जन नायकन’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, ओपनिंग वीकेंड में 100 करोड़ क्लब में एंट्री, कई फिल्मों को छोड़ा पीछे
सिर्फ लव स्टोरी नहीं, हीलिंग और भरोसे की मिसाल बनी ‘डियर कॉमरेड’, 7 साल बाद भी याद किए जा रहे ये यादगार सीन
परिवार की बढ़ती उम्मीदें
विक्रांत सिंह ने कहा कि हर व्यक्ति अपनी परिस्थितियों से गुजरता है और कई बार तमाम कोशिशों के बावजूद मनचाहा परिणाम नहीं मिलता। अभिनेता का मानना है कि ऐसी संवेदनशील बातों को लेकर सार्वजनिक चर्चा या तमाशा बनाना उचित नहीं है। विक्रांत ने बताया कि परिवार की ओर से भी बच्चे को लेकर उम्मीदें लगातार बढ़ रही हैं। उनके पिता अब इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन मां और बहन अक्सर परिवार बढ़ाने को लेकर इच्छा जताती हैं।
फैंस ने जताया समर्थन
विक्रांत सिंह ने कहा कि वह कब तक लोगों को यह कहते रहेंगे कि अभी नहीं या बाद में। एक समय के बाद व्यक्ति खुद भी परिवार और बच्चों के बारे में गंभीरता से सोचने लगता है। विक्रांत सिंह के इस भावुक बयान के बाद सोशल मीडिया पर फैंस ने मोनालिसा और विक्रांत को भरपूर समर्थन दिया है। कई लोगों ने दंपति के लिए शुभकामनाएं भेजीं और उनके जल्द माता-पिता बनने की कामना की।
Actress monalisa and vikrant singh ivf treatment baby planning
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: कर्क को मिलेगा शुभ समाचार, मकर का लौटेगा रुका हुया धन, जानें सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 27, 2026 | 12:05 AMपटना पहुंचते ही भड़के तेजस्वी यादव; सरकार को दी खुली चेतावनी, कहा- अगर कल तक रिहा नहीं किया तो…देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:14 PMखाली पेट, ट्रकों से पहुंचती थीं ट्रेनिंग…आज हैं भारत की गोल्डन क्वीन! मीराबाई चानू की प्रेरणादायक कहानी
Jul 26, 2026 | 11:13 PMइंडियन आइडल 16 का खिताब ज्योतिर्मयी नायक के नाम, कैंसर मरीजों को म्यूजिक थेरेपी देने वाली सिंगर ने रचा इतिहास
Jul 26, 2026 | 11:06 PM‘गुरुग्राम के ट्रैफिक से कनाडा की सुकून भरी ड्राइव तक’, भारतीय युवक ने बताया विदेश में रहने का सबसे बड़ा फर्क
Jul 26, 2026 | 11:05 PMउद्घाटन के महज 12 दिन बाद ही धंस गया UP का लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे, सपा नेता ने उठाए सवाल, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 10:57 PMNashik News: कावनई में गंगा-गोदावरी पूजन, सिंहस्थ से पहले कपिलधारा के विकास को गति
Jul 26, 2026 | 10:56 PMवीडियो गैलरी

CM Yogi Agra Visit: मंच से भाषण दे रहे थे CM योगी, पास बैठे BJP विधायक भर रहे थे खर्राटे, VIDEO वायरल
Jul 26, 2026 | 09:47 PM
जौहर यूनिवर्सिटी के समर्थन में सड़कों पर उतरे सपाई, अलीगढ़ में डीएम ऑफिस में जड़ा ताला; VIDEO वायरल
Jul 26, 2026 | 09:31 PM
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार; वकील ने खोले बड़े राज, राजनीतिक जीवन में पहली बार जाना पड़ा जेल, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 09:04 PM
चुप नहीं बैठी महिला; बीएमटीसी बस में छेड़छाड़ करने वाले को ड्राइवर ने सिखाया सबक, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 08:45 PM
अब बात होगी तो सिर्फ PoK पर…, कारगिल वॉर मेमोरियल से राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को सख्त चेतावनी; देखें Video
Jul 26, 2026 | 02:41 PM
भोपाल के हथाईखेड़ा डैम में नियमों की उड़ रही धज्जियां, प्रशासन ने जांच का दिया भरोसा-VIDEO
Jul 26, 2026 | 01:43 PM













