-
बुध, 22 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Country Leading Lawyers Iqbal Chhagla Passed Away Had Campaigned Against Corruption
देश के बड़े वकीलों में से एक इकबाल छागला का हुआ निधन, भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाई थी मुहिम
- Written By: प्रिया जैस
श के प्रमुख वकीलों में से एक इकबाल छागला का मुंबई में रविवार (12 जनवरी) को निधन हो गया। रविवार को 85 साल की उम्र में वरिष्ठ अधिवक्ता इकबाल छागला का निधन हो गया।

इकबाल छागला का निधन (सौजन्य-एक्स)
मुंबई: देश के प्रमुख वकीलों में से एक इकबाल छागला का मुंबई में रविवार (12 जनवरी) को निधन हो गया। रविवार को 85 साल की उम्र में वरिष्ठ अधिवक्ता इकबाल छागला का निधन हो गया। इकबाल छागला बॉम्बे उच्च न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायाधीश एम.सी. छागला के बेटे थे। कुछ दिनों से वे बीमार चल रहे थे।
बताया जा रहा है कि सोमवार को मुंबई के वर्ली श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। वरिष्ठ अधिवक्ता छागला ऐसे वकील थे जिन्होंने खुद भ्रष्टाचाक के खिलाफ आवाज उठाई थी और इसका विरोध किया था। 1990 के दशक में एडवोकेट इकबाल छागला ने न्यायपालिका में भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी मुहिम की जोरदार वकालत की थी।
इतना ही नही बल्कि उन्होंने बॉम्बे बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रहते हुए उन्होंने तत्कालीन 6 कार्यरत जजों के खिलाफ प्रस्ताव पारित करवाए। उनके इस ठोस कदम से उन्हें अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा। लेकिन फिर भी वे अपने फैसले पर अडिग रहे।
सम्बंधित ख़बरें
शिक्षा मंत्री सोशल मीडिया पोस्ट छोड़ नैतिक जिम्मेदारी लें, प्रियंका चतुर्वेदी ने धर्मेंद्र प्रधान पर कसा तंज
पंढरपुर जाने वाले वारकरियों के लिए खुशखबरी! CSMT से मिरज के लिए 25 और 26 जुलाई को चलेंगी वन-वे स्पेशल ट्रेनें
सफाई देने नहीं, हक की बात करने गया था…पीएम मोदी से मुलाकात के बाद शरद पवार ने बताया दिल्ली जाने का कारण
अब फोन में अलग-अलग ऐप रखने का झंझट खत्म, RailOne पर बुक करें टिकट, खाना और ट्रैक करें लाइव ट्रेन
कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय से पूरी की पढ़ाई
वरिष्ठ अधिवक्ता इकबाल छागला का जन्म साल 1939 में हुआ था। उन्होंने कानून की पढ़ाई कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय से की और यहां से इतिहास और कानून में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की। अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने ‘बॉम्बे बार’ में अपनी सेवाएं दीं और 1970 के दशक में वे एक वरिष्ठ अधिवक्ता बन गए।
3 बार बॉम्बे बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रहे
इकबाल छागला तीन बार बॉम्बे एसोसिएशन के अध्यक्ष बनें। उन्होंने 1990 से 1999 तक ने तीन कार्यकालों तक बॉम्बे बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पद को संभाला। इतना ही नहीं इकबाल छागला को ‘बार’ एसोसिएशन से सीधे सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश का पद ऑफर किया गया था, लेकिन उन्होंने इस पद को स्वीकार नहीं किया था।
महाराष्ट्र से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
बार एसोसिएशन ने जताया दुख
एडवोकेट इकबाल छागला के निधन पर बार एसोसिएशन ने भी दुख जताया। इकबाल छागला के निधन पर ‘बॉम्बे बार एसोसिएशन’ की ओर से एक बयान जारी किया गया, जिसमें उन्होंने इकबाल छागला के निधन पर शोक व्यक्त किया। बार एसोसिएशन ने अपने बयान में कहा कि कानून के क्षेत्र में इकबाल छागला का योगदान अतुलनीय है और उनकी विरासत को हमेशा याद रखा जाएगा।
Country leading lawyers iqbal chhagla passed away had campaigned against corruption
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
शिक्षा मंत्री सोशल मीडिया पोस्ट छोड़ नैतिक जिम्मेदारी लें, प्रियंका चतुर्वेदी ने धर्मेंद्र प्रधान पर कसा तंज
Jul 22, 2026 | 10:39 PMSamsung Galaxy Glasses लॉन्च, Ray-Ban Meta को मिलेगी टक्कर, Gemini AI और 9 घंटे की बैटरी बनेगी सबसे बड़ी ताकत
Jul 22, 2026 | 10:35 PMSkin Care Tips: कोहनी और घुटनों की जिद्दी कालापन से हैं परेशान? ये 6 घरेलू उपाय कर सकते हैं कमाल
Jul 22, 2026 | 10:32 PMअमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की 120वीं जयंती पर आलीराजपुर पहुंचेंगे CM मोहन यादव; विकास कार्यों की देंगे सौगात
Jul 22, 2026 | 10:30 PMदतिया उपचुनाव: सांसद भारत सिंह कुशवाह का तूफानी जनसंपर्क; बानौली और केवलारी में की नुक्कड़ सभाएं
Jul 22, 2026 | 10:17 PMCockroach Control Tips: क्या आप भी कॉकरोच के आतंक से परेशान हैं? अपनाएं ये घरेलू उपाय, कोसों दूर भागेंगे
Jul 22, 2026 | 10:05 PMSamsung ने भारत में लॉन्च किए Galaxy Z Fold8 Ultra, Fold8 और Flip8, 200MP कैमरा, Galaxy AI और दमदार ऑफर्स
Jul 22, 2026 | 10:04 PMवीडियो गैलरी

NEET पेपर लीक पर छलका अनुपम खेर का दर्द! छात्रों का ये हाल देख सरेआम कह दी बहुत बड़ी बात, देखें VIDEO
Jul 22, 2026 | 09:46 PM
NEET पेपर लीक पर संसद में बवाल, अखिलेश यादव ने BJP पर दागे तीखे सवाल, बोले- छात्रों के कपड़े फाड़े- VIDEO
Jul 22, 2026 | 09:34 PM
नसीरुद्दीन शाह का फूटा गुस्सा! छात्रों की पिटाई देख सरेआम कह दी ऐसी बात, VIDEO देख कांप उठेगी रूह
Jul 22, 2026 | 09:33 PM
CJP आंदोलन से पहले अमेरिका को कैसे थी खबर? अमेरिकी दूतावास के अलर्ट से उठे सवाल!, VIDEO
Jul 22, 2026 | 04:34 PM
CJP Protest: CJP आंदोलन को बाहर से मिल रहा सपोर्ट? FCRA एंगल ने बढ़ाई हलचल!, VIDEO
Jul 22, 2026 | 03:26 PM
अखिलेश यादव की गिरफ्तारी पर फूटा गुस्सा, वाराणसी से कानपुर तक सड़कों पर उतरे सपा कार्यकर्ता! देखें VIDEO
Jul 22, 2026 | 03:16 PM













