

Samsung Foldable Phones: सैमसंग ने भारत में अपनी 7वीं जनरेशन फोल्डेबल स्मार्टफोन सीरीज लॉन्च कर दी है। वहीं इस नए लाइनअप को देखे तो इसमें Galaxy Z Fold8 Ultra, Galaxy Z Fold8 और Galaxy Z Flip8 शामिल हैं। बता दें कि कंपनी का दावा है कि नई सीरीज पहले से ज्यादा पतली, हल्की और मजबूत है। इसके अलावा सभी डिवाइस Galaxy AI, नए Flex Titanium हिंज, फ्लैगशिप परफॉर्मेंस और एडवांस कैमरा सिस्टम के साथ आते हैं। वहीं प्री-ऑर्डर करने वाले ग्राहकों के लिए आकर्षक बैंक ऑफर्स और नो-कॉस्ट EMI विकल्प भी लाया गया है।
इस नई सीरीज का सबसे प्रीमियम मॉडल Galaxy Z Fold8 Ultra है। जो अनफोल्ड होने पर सिर्फ 4.1mm पतला और 215 ग्राम वजन का है। वहीं इसमें 8-इंच की इनर डिस्प्ले, 200MP मेन कैमरा, 50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा, Snapdragon 8 Elite Gen 5 for Galaxy प्रोसेसर और 5,000mAh बैटरी के साथ 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।
वहीं कीमत पर नजर डाले तो:
इस लॉन्च लिस्ट के दूसरे फोन Galaxy Z Fold8 को कंटेंट देखने, पढ़ने और गेमिंग के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए डिजाइन किया गया है। जिसके अंदर यूजर्स को नया डिस्प्ले रेशियो, 3000 निट्स पीक ब्राइटनेस, 50MP डुअल कैमरा सेटअप और 4,800mAh बैटरी दी गई है। जिसकी शुरुआती कीमत 1,79,999 रुपये रखी गई है।
वहीं तीसरा फोन Galaxy Z Flip8 अब तक का सबसे पतला फ्लिप फोन बताया गया है। जो सिर्फ 6.1mm पतला और 180 ग्राम वजन का है। इसमें AI-संचालित FlexWindow, 50MP ProVisual Engine कैमरा, Gemini AI सपोर्ट और नए कैमरा मोड्स दिए गए हैं। जिसकी शुरुआती कीमत 1,24,999 रुपये रखी गई है।
इसके साथ ही Galaxy Z Fold8 Ultra और Fold8 पर 10,000 रुपये तक का अपग्रेड बोनस या 9,000 रुपये तक का बैंक/UPI कैशबैक मिल रहा है। इतनी ही नहीं Galaxy Z Flip8 पर 5,000 रुपये अपग्रेड बोनस या 4,000 रुपये तक कैशबैक दिया जा रहा है। इसके अलावा तीनों मॉडल्स पर 30 महीने तक नो-कॉस्ट EMI का विकल्प भी उपलब्ध है। जानकारी में सामने आया है कि Samsung Care+ के तहत 2 साल का कॉम्प्रिहेंसिव प्रोटेक्शन प्लान मिलेगा। वहीं Galaxy Forever Plan ग्राहकों को अपग्रेड के समय 55% तक की एश्योर्ड बायबैक वैल्यू और एक्सीडेंटल डैमेज प्रोटेक्शन का लाभ दे रहा है।
अगर आप भी इस सीरीज के फोन को खरीदना चाहते है तो पहले जान ले की इसमें Galaxy AI, पतले डिजाइन, दमदार कैमरा और फ्लैगशिप हार्डवेयर दिया है। इसके साथ ही Samsung ने फोल्डेबल स्मार्टफोन सेगमेंट में अपनी पकड़ और मजबूत करने की कोशिश की है। अगर आप प्रीमियम फोल्डेबल फोन खरीदने की योजना बना रहे हैं तो यह नई सीरीज आपके लिए एक मजबूत विकल्प साबित हो सकती है।